Tue 11 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: होली पब्लिक स्कूल द्वारा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग की शुरुआत, 7 टीमें लेंगी भाग

Pragya News 24

Fri, Mar 1, 2024
Post views : 125

आगरा। खेल के प्रति युवाओं को जागरूक बनाने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने के उद्देश्य के साथ होली पब्लिक स्कूल द्वारा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। संजय तोमर चेयरमैन होली पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने बताया कि इस लीग में 7 टीम भाग लेगी जिनके नाम और उनके Owner इस प्रकार हैं -

होती कोर्ट किंग के ओनर शम्मी तोमर, डायरेक्टर होली पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स के खिलाड़ी जसजीत सिंह नमन सिंह, रितिक दीक्षित, रजत सिंह, आशीष चौहान। शैमरॉक थंडरबोल्ट्स के ओनर दानिश बजाज, डायरेक्टर आर एन बजाज ओवरसीज के खिलाडी पवन, अवधेश, उदित, देव राघव, अभिनव धनगर।

लोहिया स्पोर्ट्स अकादमी के मालिक कपिल लोहिया, डायरेक्टर राजेन्द्र लोहिया विद्यामंदिर के खिलाड़ी चितवन चौधरी, अभिषेक शर्मा, शिवम, आकाश, पवन। आगरा ताज रिबाउंडर्स के ओनर कन्हैया गोयल डायरेक्टर सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ी नरेश सक्सैना, आकाश तिवारी, कुलदीप सिंह, नितिन राजावत, पृथ्वी सिंह। अतुल स्पार्टन्स के ओनर निकुंज मित्तल डायरेक्टर अतुल ग्रुप के खिलाड़ी आशीष वर्मा, सचिन कुमार, दिवयांश, शिवम, वंश। फीनिक्स के ओनर रिदम गर्ग डायरेक्टर हार्वेस्ट समूह के खिलाडी आर्यन उपाध्याय, कार्तिकेयन वीरू आशीष कुमार, अनीस्ध सिंह, कार्तिक शर्मा। जीटी वारियर्स के ओनर सुधीर कुमार हुडा के खिलाडी शरद के.पी, मो० नसीम, बलवान, दिनेश वी, अजमल।

आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग होली पब्लिक जूनियर कॉलेज में 2 मार्च से 3 मार्च को खेली जाएगी। यह मैच हॉफ कोर्ट में खेला जायेगा और 10 मिनट का समय होगा। आगरा बास्केटबॉल 30n3 प्रीमियर लीग में 10 मिनट में 21 पॉइन्ट हासिल होने पर विजय घोषित किया जायेगा। दोनों टीम को 1-1 का टाईम ऑउट दिया जायेगा।

टीमों का चयन ट्राईल के बाद किया था। ट्राईल में 145 खिलाड़ियों में से 35 खिलाड़ियो का चयन में किया गया था हर एक टीम के पाँच खिलाडी रहेंगे। रेफरी भूमिका में आगरा के हरेन्द्र प्रताप शर्मा, सचिन दत्त जोशी, शैलेन्द्र सोनी, अयंत राणा, संतोष यादव, कुलदीप सिंह, राहुल सक्सैना, दीपक कुशवाह रहेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम परिचय, आधिकारिक परिचय, किट वितरण, एबीपीएल शेड्यूल और फ्रोमैट चर्चा की गई। इस दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ. हरि सिंह यादव, आगरा डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल, ज्ञानेंद्र कुमार प्रिंसिपल होली पब्लिक स्कूल नरेंद्र पाल, ऋचा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन