Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अवैध धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर का भाजपा ने किया सम्मान

आगरा। अवैध धर्मांतरण के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर, मासूम बच्चियों को सकुशल घर वापस लाने और अपराधियों को जेल भेजने जैसी सराहनीय कार्रवाई करने वाले पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार का शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी, आगरा जिला इकाई की ओर से स्वागत व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया के नेतृत्व में जिला महामंत्री संतोष कटारा, शिवकुमार प्रमुख सहित पार्टी पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर को पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

जिलाध्यक्ष पौनिया ने इस मौके पर कहा कि यह ऑपरेशन न केवल कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता का प्रमाण है, बल्कि समाज को सुरक्षा का भरोसा भी देता है। उन्होंने इस अभियान में शामिल पूरी पुलिस टीम को भी बधाई दी और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। जिला महामंत्री श्री संतोष कटारा ने कहा कि आगरा पुलिस द्वारा जिस प्रकार संगठित रूप से अवैध धर्मांतरण जैसे गंभीर अपराध के विरुद्ध त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई है, वह सराहनीय ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्पद है। दीपक कुमार जी के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम ने यह सिद्ध किया है कि कानून का शासन सर्वोपरि है और किसी भी सूरत में समाज विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस सम्मान समारोह में भाजपा जिला मंत्री सहदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश लोधी, ब्रज क्षेत्र किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष चौधरी तपेश जैन सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी ने समाज के संवेदनशील मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने के लिए पुलिस प्रशासन की इस पहल को अनुकरणीय बताया और विश्वास जताया कि इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेंगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन