आगरा। महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के जयकारों संग अग्रवाल महासभा ने उत्साह व उमंग के साथ महाराजा अग्रसेन जयन्ती मनायी। मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग ने मदिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का पूजन कर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त कार्यक्रम में मौजूद जिलेभर के सैकड़ों अग्रबंधुओं द्वारा हवन-यज्ञ में आहूति दी गई। अतिथियों ने इस अवसर पर युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के सहयोग व समानता के सिद्धात का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, संयोजक बृजेश अग्रवाल, संरक्षक रवि प्रकाश अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, जीवन लाल मित्तल, सुरेश अग्रवाल, प्रेम चंद अग्रवाल, अजय जैन, डॉ. मंजु बंसल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, विनय अग्रवाल, कुलवन्त मित्तल, वारेन्द्र गोयल, सतेन्द्र ग्रवाल, कृष्ण मुरारी गोयल, वीरेन्द्र जैन, शैलेन्द्र बंसल, डॉ. संत कुमार मंगल, सुभाष चंद गर्ग, अनिल अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, देवेन्द्र बंसल, वीना जैन, शशि गोयल, दिनेश मित्तल आदि उपस्थित थे।