: 12 अक्टूबर को मनेगा संस्कार भारती का दीपावली आनन्द मेला
Wed, Oct 8, 2025
जयपुर हाउस, श्रीराम पार्क में आयोजित होगा मेला
मेले में स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर नारीशक्ति को किया जाएगा प्रोत्साहित
9 अक्टूबर को होगी मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम संग विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
शंख बजाने की प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण
आगरा। संस्कार भारती, पश्चिम प्रताप, आगरा महानगर, ब्रज प्रान्त द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर ‘दीपावली आनन्द मेला’ श्री राम पार्क, जयपुर हाउस में रविवार 12 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए मनोरंजक व खास होगा। प्रताप नगर बुर्जी वाला मंदिर में करवा चौथ के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। यह जानकारी आज प्रताप नगर स्थित संस्कार केन्द्र में आयोजित आमंणत्र पत्र विमोचन कार्यक्रम में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने दी।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ प्रचारक विजय कुमार ने कहा कि तीज त्यौहार उत्सवों के आयोजनों द्वारा भारतीय संस्कृति और संस्कारों का स्वाभाविक रूप से अगली पीढ़ी को ज्ञान होता है। संस्कार भारती के द्वारा आयोजित चौबीसवां दीपावली आनन्द मेला इस दिशा में बड़ा कदम है। मेले में नीता गर्ग, मीना अग्रवाल और अनीता भार्गव के संयोजन में स्वर्णिम भारत की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जिनको कोरियोग्राफर पुरुषोत्तम मयूरा द्वारा तैयार करवाया जा रहा है।
डा. आभा गुप्ता (राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार की सदस्या) द्वारा तैयार किए चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता, अमित अग्रवाल के निर्देशन में महाभारत पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, कलश सज्जा प्रतियोगिता, थाल सज्जा प्रतियोगिता, विविध वेश प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घर घर में शंख बजाने को प्रोत्साहित करने के लिए शंख बजाने की प्रस्तुतियां करवाई जाएंगी। सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर जयराम दास होतचंदानी, रमेश चन्द अग्रवाल नमक वाले, गौरव बंसल धूम पायल, गौरव जिंदल डायरेक्टर रामानुज इंटर कॉलेज, रामघनश्याम दास अग्रवाल, डॉ ऋषि महाजन, राकेश अग्रवाल आर के मार्केटिंग, सुरेश चन्द्र अग्रवाल जैगरा वाले, महेन्द्र खंडेलवाल, तपेश जैन, ब्रिजेश सूतेल, नवीन उपाध्याय, चौधरी राजन सिंह, रवि नारंग, होली लाइट पब्लिक स्कूल, सी ए संजय अग्रवाल, माही इंटरनेशनल, दिनेश अग्रवाल डेरी, डा विनोद माहेश्वरी, प्रांत प्रचारक प्रमुख प्रीतम जी, फतेहपुर सीकरी के जिला संपर्क प्रमुख, प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, महानगर अध्यक्ष आर्कीटेक्ट राजीव द्विवेदी, समिति के अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल सुपारी वाले, महानगर के महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, महानगर के कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल (फर्नीचर), महोत्सव के सर्वव्यवस्था प्रमुख नीरज अग्रवाल, प्रभारी श्याम तिवारी, मेला संयोजक आशीष जैन, मेला सह संयोजक नीता गर्ग, शुभांशू गर्ग और राकेश पाठक, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंघल प्रभु दत्त उपाध्याय, उपाध्यक्ष इंजीनियर सुरेश चन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
: छत्रपति शिवाजी महाराज की गाथा : भक्ति, नीति और पराक्रम का अद्भुत समन्वय
Wed, Oct 8, 2025
आगरा। कलाकृति कन्वेंशन सेंटर में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा प्रस्तुत ‘जाणता राजा’ महा नाट्य ने भारतीय इतिहास की उस गौरवगाथा को पुनर्जीवित किया जिसमें धर्म, नीति और राष्ट्रभक्ति का संगम झलकता है। मंच पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की झांकी ने स्वराज और आत्मगौरव की भावना को प्रभावशाली रूप में साकार किया। बुधवार को पांचवें दिन की नाट्य प्रस्तुति में औरंगजेब के साम्राज्यिक वैभव के समक्ष शिवाजी महाराज की नीतिपूर्ण वीरता का प्रदर्शन दर्शकों के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव रहा। शक्ति और साहस से परिपूर्ण उस दृश्य में, जब औरंगजेब प्रतिशोध से भरा होने पर भी शिवाजी महाराज के शौर्य के आगे नतमस्तक होता है, सभागार में तालियों की गूंज और श्रद्धा का मौन एक साथ उपस्थित रहा।
अभिनय, संवाद और साज-सज्जा का समन्वय
कलाकारों के सशक्त संवाद, गंभीर अभिव्यक्ति और जीवंत प्रस्तुति ने हर दृश्य को इतिहास की सांसों से जोड़ दिया। युद्धभूमि, दरबार, और शिवकालीन समाज के दृश्य बारीकी से संयोजित किए गए। प्रकाश, ध्वनि और वस्त्राभूषण का उत्कृष्ट संयोजन दर्शकों को 17वीं शताब्दी की मराठा भूमि में ले गया।
दर्शकों की भावनात्मक सहभागिता
खचाखक भरे परिसर में दर्शकों की उपस्थिति और उत्साह ने यह सिद्ध किया कि ‘जाणता राजा’ केवल एक मंचीय प्रस्तुति नहीं, बल्कि राष्ट्रगौरव की अनुभूति है। हर प्रसंग पर उमड़ता उत्साह और जयघोष यह दर्शाते रहे कि इतिहास जब मंच पर जीवंत होता है, तो वह पीढ़ियों को जोड़ता है।
सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण
‘जाणता राजा’ महा नाट्य ने यह संदेश दिया कि शिवाजी महाराज का जीवन केवल युद्धों की कथा नहीं, बल्कि धर्म, नीति और स्वराज की आदर्श परंपरा है। यह प्रस्तुति भारतीय संस्कृति की उस अटूट ज्योति का प्रतीक है जो युगों से प्रज्वलित है और आगे भी मार्गदर्शन करती रहेगी।
: लायंस क्लब विशाल के अधिष्ठापन समारोह में समर्पण, राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण का संकल्प
Sat, Oct 4, 2025
49 वें अधिष्ठापन समारोह में सेवा प्रकल्पों पर चर्चा, जारी रहेगी समाज सेवा की मुहिम
आगरा। सेवा, एकजुटता और टीम भावना के संकल्प के साथ लॉयंस क्लब विशाल के 49 वें अधिष्ठापन समारोह का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित होटल मुगल शैरेटन में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, विशिष्ट अतिथि स्वाति माथुर, आर एन वर्मा, अजय भार्गव ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा लायंस क्लब विशाल का असली उद्देश्य केवल सेवा नहीं, बल्कि एक दूसरे को प्रेरित करना और समाज में सकारात्मकता का बदलाव लाना है। आगरा विशाल ने इस वर्ष में सेवा कार्यक्रमों में स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण, अन्नदान और अन्य मानवीय सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा करने का अभियान चलाया है। आगे भी क्लब का यह संकल्प इसी तरह जारी रहेगा।
इस अवसर पर लायंस क्लब आगरा विशाल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सभी अतिथियों और चेयरपर्सन राजेंद्र कुमार अग्रवाल का अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुरूप स्वागत किया।
लॉयंस क्लब विशाल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि हमारी टीम परस्पर सहयोग की भावना से समाज के उस वर्ग के लिए काम कर रही है जो कहीं ना कहीं जरूरी और मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। आगे भी हम सभी लोग एकजुट होकर और मिलकर समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे और क्लब की पहचान को और मजबूत बनाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा 2027 तक क्लब का चैरिटेबल आई हॉस्पिटल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होकर मानव सेवा के लिए समर्पित हो जाएगा।
सचिव अजय मनचंदा ने समारोह में जानकारी दी कि लायंस क्लब आगरा विशाल के द्वारा अन्य सेवा प्रकल्पों के शुरू करने का भी प्रयास चल रहा है। जिससे समाज की हर वर्ग को सुलभ एवं सस्ता इलाज और अन्य जरूरतमंद सुविधा प्राप्त हो सकें।
इस अवसर पर अजय बंसल, सुनील अग्रवाल और अनूप गुप्ता द्वारा विशाल वेलफेयर होम के दिय जा रहे सहयोग की सराहना की गई ।
अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव अजय मनचंदा, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, किशोर जैन, संजय बंसल, चंदर माहेश्वरी, सुप्रिया मनचंदा, निशा गुप्ता, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, हेमेन्द्र अग्रवाल, रवीन्द्र अग्रवाल, सुशील कपूर,राकेश अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,प्रमोद गुप्ता, योगेश अग्रवाल, मनीष बंसल, आलोक अग्रवाल, राकेश गर्ग, सुनील बंसल, के सी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।