Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मलिन बस्तियों की बदहाली पर कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान हरि बोल ट्रस्ट का भव्य नंदोत्सव 14 सितंबर को, दाल-बाटी महाप्रसाद का भी होगा आयोजन आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

संस्कार भारती, ब्रज प्रांत : गुरु पूर्णिमा पर नटराज पूजन संग होगा 101 कला गुरुओं का सम्मान

आगरा। भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा, कला, संस्कृति एवं ज्ञान की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती, ब्रज प्रांत द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 26 जुलाई (रविवार) को 101 कला गुरुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम बल्केश्वर स्थित सेंट एंड्रयूज स्कूल के वातानुकूलित सभागार में दोपहर 1:30 बजे नटराज पूजन के साथ प्रारंभ होगा।

गुरुवार को यूथ हॉस्टल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान आयोजकों ने समारोह के आकर्षक आमंत्रण पत्र का विमोचन कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।

कार्यक्रम प्रभारी एवं संस्कार भारती के पूर्व अखिल भारतीय साहित्य संयोजक राज बहादुर सिंह 'राज' तथा प्रांतीय संयोजक एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि समारोह में गजेंद्र सिंह चौहान, ज्योति खंडेलवाल, वीरा सक्सेना एवं रोशनी गिडवानी के निर्देशन में 100 उभरते कलाकार गुरु वंदना, गुरु स्तुति, सरस्वती वंदना तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य कला गुरुओं एवं युवा कला साधकों के बीच सम्मान, संवाद और प्रेरणा का सेतु स्थापित करना है।

संस्कार भारती, जिला आगरा के जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव एवं जिला महामंत्री यतेन्द्र सोलंकी ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के आराध्य आदि गुरु नटराज के पूजन से होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र मुख्य वक्ता, समाजसेवी भूप सिंह इंदौलिया समारोह अध्यक्ष तथा सेंट एंड्रयूज शिक्षा समूह के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी अधिवक्ता अमित जैन, पवन गुप्ता (पवन कैटर्स), मनीष अग्रवाल (पायल वाले) एवं अमित अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, संस्कार भारती की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य बांकेलाल गौड़, त्रिक्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चंद्र अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष संजय गोयल, प्रांतीय महामंत्री नंदनंदन गर्ग, प्रांतीय संरक्षक एस.के. मिश्रा, रामकुमार अग्रवाल एवं जिला संरक्षक डॉ. पंकज नगायच का भी सान्निध्य प्राप्त होगा।

आमंत्रण पत्र विमोचन में रहे उपस्थित
आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में डॉ. मनोज पचौरी, डॉ. केशव शर्मा, इंजीनियर प्रखर अवस्थी, रक्षपाल सिंह परमार, संजय बघेल, डॉ. ममता बंसल, श्रीकृष्ण, राकेश निर्मल, अखिलेश श्रीवास्तव तथा संदीप जैन सहित संस्कार भारती के अनेक पदाधिकारी एवं कला साधक उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन