Sat 12 Sep 2026
Breaking News Exclusive
आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

स्पाइसी शुगर : बारिश की रिमझिम में सजा आत्मीय मिलन, स्पाइसी शुगर ने बांटी खुशियां

Pragya News 24

Mon, Jul 20, 2026
Post views : 95

आगरा। स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा सोमवार को होटल हॉलीडे इन में "आओ एक-दूजे को जानें" विषय पर एक विशेष मिलन समारोह आयोजित किया गया। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित कार्यक्रम में आत्मीय संवाद, मनोरंजक खेलों और रोचक गतिविधियों के माध्यम से सदस्यों ने एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जाना। सवाल-जवाब के रोचक दौर और हल्के-फुल्के अंदाज में हुई चर्चाओं ने पूरे माहौल को हंसी, उल्लास और अपनत्व से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चांदनी ग्रोवर ने सभी सदस्यों के स्वागत के साथ किया। संस्था की संस्थापक पूनम सचदेवा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा, "हम ही हम हैं तो क्या हम हैं, तुम ही तुम हो तो क्या तुम हो। बात तब है जब हम में तुम हो, और तुम में हम हो।" उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी विश्वास, आत्मीयता और मित्रता को और मजबूत बनाना है। विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों के माध्यम से सभी ने एक-दूसरे के व्यक्तित्व, रुचियों और विचारों को करीब से जानने का अवसर प्राप्त किया।

इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और विशेष व्यक्तित्व के लिए सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। 'स्टार ऑफ द मंथ' सम्मान रेणु लांबा और माला खेरा को प्रदान किया गया। वहीं शॉपिंग क्वीन गरिमा हेमदेव, सेल्फी क्वीन श्वेता, फैशन दीवा पल्लवी, एनर्जी बॉम्ब शिखा जैन, ट्रैवल क्वीन रिम्पी, ड्रामा क्वीन मंजरी, पॉजिटिव सोल पुष्पा, हेल्पिंग हार्ट सिमरन तथा ऑलवेज स्माइलिंग सम्मान कोमिला धर को प्रदान किया गया।

समापन पर पूनम सचदेवा ने सभी सदस्यों को स्वयं से प्रेम करने, अपने व्यक्तित्व का सम्मान करने तथा जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं से प्रेम करना सीखता है, तभी वह दूसरों के जीवन में भी खुशियां बांट सकता है।

कार्यक्रम में आस्था, आकांक्षा, डॉली, गरिमा, हरमीत, पूजा लूथरा, कविता अग्रवाल, नेहा, पायल, रानी, ऋचा, ऋतु, याशी सहित संस्था की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन