: जनकपुरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, सतरंगी लाइटिंग से जगमगा रहा जनक महल
Thu, Oct 12, 2023
आगरा। माता सीता को ब्याहने श्रीराम मिथिला नगरी पहुंच गए हैं। श्रीराम के स्वागत में जनकपुरी को सतरंगी लाइट से सजाया गया है। जनकपुरी में अपने आराध्य के दर्शन करने को लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इससे पहले बुधवार की सुबह प्रभु श्रीराम बारात का मंगल आगमन हुआ। इस दौरान प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भक्तजनों का सैलाब मिथिला नगरी मे उमड़ पड़ा। राजा जनक स्वरूप पीएल शर्मा ने प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न स्वरूपों की अगवानी की।
संजय प्लेस यानी मिथलानगरी मे यूथ हॉस्टल से शुरु हुए भगवान् प्रभु श्रीराम की डोला यात्रा का जगह जगह भक्तजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डोला यात्रा होटल पीएल पैलेस पर आकर समाप्त हुई। जिसके बाद दोपहर में राजा जनक स्वरूप पीएल शर्मा बैंड बाजों के साथ तुलसी सालिग्राम विवाह के लिए पहुंचे। विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ।
मंगलवार को माता जानकी को ब्याहने श्रीराम जनकपुरी के लिए निकले थे। नगर भ्रमण के बाद जैसे ही चारों भाई घोड़े से और जानकी जी के स्वरूप डोले के साथ जनक महल पर पहुंचा, उनके जयकारों की आवाज पूरे जनकपुरी में गूंजने लगी। लोग इनकी एक झलक पाने को लालायित दिख रहे थे। इस अद्भुत दृश्य को लोग कैमरे में कैद करने में लगे हुए थे। जनकपुरी में शाम होते ही लाइटिंग झिलमिलाने लगी। लोग परिवार के साथ संजय प्लेस में जनकपुरी को देखने पहुंचे। लोगों ने श्रीराम और माता जानकी के स्वरूपों के दर्शन कर मेले का आनंद लिया।
: बैंडबाजों संग राजा जनक ने मिथिलावासियों को दिया सियाराम के विवाह का न्यौता
Tue, Oct 10, 2023
आगरा। बैंडबाजों संग सतरंगी फूलों से सजी बग्गी में सवार होकर आज राजा जनक मिथिलावासियों को बेटी जानकी व श्रीराम के विवाह का न्यौता देने निकले। सबसे आगे थी विध्नहर्ता श्रीगणेश की सवारी। साथ में थे सियाराम के विवाह के आनंद में डूबे झूमते गाते मिथिलावासी। जहां-जहां से राजा जनत की आमंत्रण यात्रा गुजरी वहां पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। हर ओर सियाराम के विवाह की खुसियों का उत्साह था। सियाराम और जय बजरंग बली के जयकारे और उद्घोष से पूरा संजय प्लेस गुंजायमान हो रहा था।
जनक आवास (पीएल पैलेस) से राजा जनक (पीएल शर्मा) की आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ हुआ। सर्वप्रथम राजा जनक ने श्रीगणपति की प्रतिमा की आरती की। बैंडबाजों के साथ जनकदुलारी का श्रीराम के संग ब्याह का न्यौता समस्त जनकपुर वासियों को दिया। आमंत्रण यात्रा जनक आवास (पीएल पैलेस) से प्रारम्भ होकर एलआईसी, कॉसमॉस मॉल, जीजी नर्सिंग होम, होटल नोवा, पीएनबी, जूता मार्केट, डॉक्टर सोप बिल्डिंग, डियन ऑयल, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, हरिपर्वत चौराहा, एचाईजी फ्लैट्स, स्पीड कलर लैब होते हुए जनक महल पर विश्राम लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, बृजमोहन तापड़िया, वरिष्ठ महामंत्री, हीरेन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अशोक अरोरा, बृजेन्द्र सिंह बघेल, गजेन्द्र शर्मा, विनय मित्तल, अनिल रावत, आरएस सेंगर, रंगीत सामा, आरएम सिंघल, केएन अग्निहोत्री, जितेन्द्र, सत्यपाल अरोरा, अम्बा प्रसाद गर्ग, आलोक गर्ग, तपन अग्रवाल, नवीन अरोरा, जेपी बंसल, राकेश मेहरा, विभु सिंघल, नितिन चौधरी, हरिओम गोयल, मुकेश अग्रवाल, चंद्रवीर सिंह, मनीष बंसल, कमला शर्मा, शिल्पी उपाध्याय, मीरा अग्रवाल, नीना गोयल, वीना अग्रवाल, माया शर्मा आदि उपस्थित थीं।
जब गणेश जी सवारी और राजा जनक की बग्गी जनकमंच के सामने पहुँची तो अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। हज़ारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने ज़ोरदार नारेबाज़ी कर स्वागत किया। स्वागत अनिल अग्रवाल, विनय मित्तल, आकाश बंसल ,मुकेश मित्तल, विभु सिंहल, अमित बंसल द्वारा किया गया।
: नशे में लड़खड़ाता हुआ सिपाही पहुँचा रामलीला के मंच पर, हुआ निलंबित
Sun, Oct 8, 2023
Agra. बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में उत्तर भारत का सबसे बड़ा महोत्सव रामलीला का मंचन चल रहा है। शुक्रवार रात रामलीला मंचन के दौरान यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अंगूर की बेटी चढ़ाकर एक सिपाही रामलीला मंच पर चढ़ आया। सिपाही को नशे में देख रामलीला महोत्सव के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल का पारा चढ़ गया और सिपाही को खींचकर मंच से नीचे उतारा। विधायक ने सिपाही को खूब खरी खोटी सुनाई। इस घटना का वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
पूरा घटनाक्रम रामलीला मैदान में चल रही रामलीला महोत्सव का है। शुक्रवार रात रामलीला का मंचन चल रहा था। रामलीला महोत्सव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। मंच पर जब रामलीला का मंचन चल रहा था तभी नशे में धुत एक सिपाही मंच पर चढ़ आया और नशे में झूलने लगा। यह दृश्य देखकर रामलीला में मौजूद विधायक का पारा चढ़ गया। सिपाही को खींचते हुए मंच के किनारे लाये।
घटना की जानकारी होते ही अन्य पुकिसकर्मी भी मौके पर पहुँच गए और बात को संभालने में जुट गए लेकिन विधायक ने सभी को जमकर खरी खोटी सुनाई। इसकी शिकायत आलाधिकारियों से की जिसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया।