: वैश्य बोर्डिंग हाउस में मंच पर बुजुर्गों, मेधावियों को मिला सम्मान
Thu, Oct 26, 2023
मंदिर अब बनने लगा है अयोध्या अब सजने लगा है…..
आतंकवाद का पुतला फूंक राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प
दशहरा मेला स्वागत समिति बाग मुजफ्फर खां के दो दिवसीय मेला में दिखी अतिथि देवो भव: परंपरा की झलक
वृद्धजन, मेधावियों के साथ समाजसेवियों का हुआ सम्मान,
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का समापन
आगरा। बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में विजयदशमी पर्व पर पिछले चार दशकों से निभाई जा रही स्वागत सत्कार की परंपरा में आज भी अतिथि देवो भव का सत्कार और भारतीय संस्कृति सभ्यता और संस्कार की झलक देखने को मिली । दशहरा मेला स्वागत समिति बाग मुजफ्फर खां के द्वारा वैश्य बोर्डिंग हाउस सैंट जॉन्स चौराहे पर विभिन्न कार्यक्रमों के बीच बुजुर्गों , मेधावियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ मेधावियों और समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर पटका पहनाकर सम्मानित किया। समाजसेवियों में डॉक्टर अंशुल पारीक, डॉ अतुल जैन, पवन आगरी, समीर चतुर्वेदी, डॉ मधुरिमा शर्मा को रमन गुप्ता ने सम्मानित किया गया।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजीव कांत लवानियां ने बताया कि दशानन दहन के पश्चात वृद्धजनों समाजसेवियों और मेधावियों के साथ मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के सम्मान की चार दशक पुरानी परंपरा को आज भी निभाया जा रहा है।
आयोजन समिति के संरक्षक हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि नई पहल करते हुए पहली बार आतंकवाद का पुतला दहन किया गया है। आतंकवाद का पुतला जलाने के साथ कार्यक्रम में आए सभी लोगों को राष्ट्र रक्षा का संकल्प भी दिलाया गया है।
भजन संध्या में भक्त हुए भाव विभोर
दशहरा मेला स्वागत समिति बाग मुजफ्फर खान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मां शारदे म्यूजिकल ग्रुप द्वारा वैश्य बोर्डिंग हाउस में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायक कलाकारों ने जैसे ही "मंदिर अब बनने लगा है, अयोध्या अब सजने लगा है"… भजन प्रस्तुत किया दर्शकों ने तालियां बजाते हुए जय जय श्री राम के नारे लगाए। माता की सुंदर भेंटों के साथ प्रभु श्री राम के उत्तम चरित्र की गाथा में मधुर भजन प्रस्तुत किए गए जिन्हें सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
दशहरा मेला स्वागत समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं माता के जगराते में मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कांत लवानिया, मुख्य संरक्षक हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ, महामंत्री विनय जैन नेताजी, पार्षद अर्चना लवानियां, ओम शर्मा,मेला प्रभारी विनय शर्मा, संयोजक जुगल चतुर्वेदी, जसवंत बघेल, मुकुल कुलश्रेष्ठ, मनीष गर्ग अर्जुन सिंह, अखिल अग्रवाल, दिनेश वर्मा, मुकेश शर्मा, प्रदीप सिंगर, मोहित चतुर्वेदी, प्रमोद कुशवाहा, पिंटू कुमार सहित आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
: दुर्गा स्तुति संग गरबा डांडिया की धूम, उमड़ा भक्ति और आस्था का संगीतमय सैलाब
Tue, Oct 24, 2023
आगरा। नवरात्रि रास गरबा की श्रृंखला में इनक्रेडिबल ताज कंसर्ट के अंतर्गत आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा एम्फी थियेटर, जोनल पार्क में आयोजित नवरात्रि रास गरबा महोत्सव के नौवें दिन सोमवार को सचदेवा मिलेनियम स्कूल के छात्र छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जमकर धूम मचाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ साक्षात शेर पर सवार मां दुर्गा के स्वरूप (मान्या शर्मा, शेर- खुशनव खिरवार) के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं स्तुति कर किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चौधरी बाबूलाल थे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उद्यमी पूरन डाबर, समाजसेवी केसी जैन और डीजीसी रेवेन्यू अशोक चौबे एडवोकेट और डॉ. महेश धाकड़ थे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के चेयरमैन राजेन्द्र सचदेवा, वाईस चेयरमैन कैप्टन धवल सचदेवा, प्रो. वाईस चेयरमैन पुलकित सचदेवा, प्रधानाचार्य गीता बैजल ने किया।
सचदेवा मिलेनियम स्कूल के चेयरमैन राजेन्द्र सचदेवा ने कहा कि, भारतीय संस्कृति अद्भुत है अनेकता में एकता का संदेश देते हुए हम भारतीय अपने त्यौहार मनाते हैं, सनातन धर्म में शक्ति की अपनी महत्ता है। शक्ति स्वरूपा नवदुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ही गरबा-डांडिया नृत्य किया जाता है। ब्रज के डांडिया में दुर्गा के साथ ही राधाकृष्ण की छवि की भी आराधना की जाती है। इसी के तहत जिन दो प्रमुख गीतों पर प्रतिभागी झूमे-"गोरी राधा ने कारो कान्हा…गरबे घूमे भूली भान…!" इसके बाद स्वर गूंजे -"काल के पंजे से माता बचाओ… हे मां अष्ट भवानी…!" इसके साथ ही नॉन स्टॉप डांडिया में मदमस्त होकर सभी ने जबर्दस्त धमाल मचाया।
रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने समारोह की सुन्दरता में चार चाँद लगा दिए। सभी के कदम लय ताल के साथ सुमधुर स्वरों पर थिरकने लगे। इसके साथ ही इस प्रांगण में उपस्थित सभी के मन मयूर नृत्य कर उठे। सभी ने गरबा नृत्य करके मां दुर्गा को प्रसन्न किया। सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी एक से बढ़कर एक गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
डांडिया और गरबा प्रियंक धाकड़ और उनकी टीम के सदस्यों ने करवाया। कार्यक्रम में संस्कृतिकर्मी अलका सिंह सहित सचदेवा मिलेनियम स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन अविनाश वर्मा ने किया।
: 60 आकर्षक झांकियों व ढोल नगाड़ों संग निकली प्राचीन दशहरा शोभायात्रा
Tue, Oct 24, 2023
आगरा। रावण पर तीर ताने श्रीराम और लक्ष्मण के तीर छोड़ते ही जय श्रीराम के गूंजते जयकारे। वीर हनुमान जी के नेतृत्व में सोठे लेकर राक्षस दल से मुकाबला करती वानर सेना। कुछ ऐसा ही रोमांचकारी नजारा था प्राचीन दशहरा शोभायात्रा का। जहां श्रीराम और रावण के ढोलों के बीच भीषण युद्ध का नाजारा था। सर्वप्रथम प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की सवारी सहित 60 आकर्षक झांकियों के साथ निकली। 500 वर्ष प्राचीन दशहरा शोभायात्रा (मंदिर श्रीराम चंद्र जी महाराज जटपुरा खातीपाड़ा लोहामंडी)। शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, सुरेश चंद्र गर्ग, मुकेश जैन, विकास गुप्ता ने श्रीराम व लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती कर किया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत व श्रीराम और लक्ष्मण के उद्घोष के साथ आरती की गई।
शोभायात्रा खातीपाड़ा-जटपुरा श्रीराम चंद्र जी के प्राचीन मंदिर से प्रारम्भ हुई। सर्वप्रथम गणेश दरबार, खाटू श्याम जी, चामुण्डा माता, बांके बिहारी, बजरंग बली, महादेव, राम दरबार, रामजी का विजय रथ सहित 60 आकर्षक सवारियां थीं। जिन्हें देखने के लिए शोभायात्रा मार्ग पर दोनों ओर भक्तों की भीड़ थी। शोभायात्रा तोता का ताल, लोहामंडी बाजार, राजामंडी, एमजी रोड से होती हुई सेंट जोंस चौराहे पर पहुंची। जहां रावण दहन किया गया।
शोभायात्रा कमेटी सदस्यों में मुख्य रूप से शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल, विनय अग्रवाल, राजपाल यादव, अमित बंसल, हेमन्त प्रचापति, शरद चौहान, मौनी पारीक, तरुण सिंह, क्षमा जैन सक्सेना, रामदास कटारा, आशीष पाठक, हर्षित पाठक, मधु सिंह, कमल सिंह, सोनू अग्रवाल, टीटू भारद्वाज, अरिहन्त जैन, संतोष जैन, श्यामचंद लोधी, अम्बुज अग्रवाल, राजीव, शिवम शर्मा, मटरू सिंह, कमल लोधी, विनोद राजपूत, दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।