: जुनून और रफ्तार के लिए आगरा हुआ तैयार, द आगरा कार एंड बाइक रैली 22 और 23 को
Tue, Feb 11, 2025
ताज महोत्सव के अंतर्गत मोटर स्पोर्ट क्लब आफ आगरा उप्र पर्यटन विभाग, प्रो बाइकिंग क्लब और ताज राइडर्स क्लब के सहयोग से कर रहा है आठवीं बार रैली का आयोजन
भव्यता, सुरक्षा और अनुशासन के समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन, 75 बाइक और 50 कार होंगी रैली में शामिल
महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक भी करेंगे रैली में प्रतिभाग, 250000 रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि होगी वितरित, देशभर से आएंगे राइडर
आगरा। रोमांच, रफ्तार और अनुशासन के साथ सुरक्षा का तालमेल देखने के लिए आगरा एक बार फिर तैयार है। हर वर्ष की भांति इस बार भी ताज महोत्सव के अंतर्गत द आगरा ताज रैली 2025 का दो दिवसीय आयोजन मोटर स्पोर्ट क्लब उप पर्यटन विभाग, प्रो बाइकिंग क्लब और ताज राइडर्स क्लब के सहयोग से होने जा रहा है। मंगलवार को होटल क्लार्स शिराज में द आगरा ताज रैली 2025 के आमंत्रण पत्र का विमोचन मोटर स्पोर्ट क्लब के संरक्षक हरविजय वाहिया, चैयरमेन राम मोहन कपूर, प्रशांत जैन, तनवीर अहमद, बिलाल अहमद, प्रवीन सिकरवार ने किया।
संरक्षक हरविजय वाहिया ने बताया कि ताज कार एवं बाइक रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुक करना है। बाइकर्स शानदार तरीके से अनुशासन का पालन करने वाले होते हैं। जब हाथ में महंगी स्पोर्ट बाइक या कार हो, दुर्गम मार्ग हो और अंजान राह तो धैर्य, विवेक और अनुशासन से ही मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। एक सीमित रफ्तार में अपनी मंजिल को तय करना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि रैली में अपना मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए पुणे से शीर्ष भारतीय रेसर संजय ताकले मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
मोटर स्पोर्ट क्लब के चैयरमेन राम मोहन कपूर ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को आगरा से चंबल तक के बीहड़ो में बाइक और कार रैली आठवीं बार आयोजित होगी। रफ्तार का रोमांच 75 बाइक और 50 कार बढ़ाएंगे। महिला और पुरुषाें के साथ वरिष्ठ नागरिक भी रैली में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में विजेताओं को 250000 से अधिक की पुरस्कार राशि भेंट की जाएगी। रैली नेविगेशन और ड्राइविंग दोनों चुनौतियों से पूर्ण होगी।
21 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ताज कैंप्स एंड रिसोर्ट में सभी वाहनों की जांच के होगी। रोड बुक देकर नियमों और मार्ग के बारे में जानकारी दी जाएगी। 22 फरवरी को सुबह 7 बजे होटल क्लार्स शिराज से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया जाएगा। आगरा शहर के ग्रामीण इलाकों और आसपास के शहरों का चक्कर लगाने के बाद राइडर्स वापस सेल्फी पॉइंट, फतेहाबाद रोड आएंगे।
23 फरवरी को दूसरे राउंड सुबह 7 बजे होटल क्लार्क्स शिराज से ही आरंभ होगा। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य पुरस्कार वितरण होगा।
ताज राइडर्स क्लब के तनवीर अहमद ने बताया कि सूखी नदी की तलहटी और उबड़ खाबड़ गांव की पगडंडियां ड्राइविंग की चुनौती देंगी, जबकि असंख्य चौराहे और मोड़ नेविगेशन के लिए मुश्किल पैदा करेंगे। अंक पर आधारित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों की अधिकतम गति 35 से 40 किमी रहेगी।
प्रवीन सिकरवार ने बताया कि रैली का आयोजन फेडरेशन आफ मोटर स्पोर्ट क्लब आफ इंडिया के नियमों के अनुसार होगा। इसमें टाइम, स्पीड और डिस्टेंस की थीम रखी गयी है। बाइकर्स की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस और पुलिस के वाहन भी साथ चलेंगे। फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब के तय मानकों के अनुसार रैली होगी।
: नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ लॉयंस क्लब आकाश ने मनाया गणतंत्र दिवस
Mon, Jan 27, 2025
आगरा। 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लायंस क्लब आगरा आकाश ने जीवनी मंडी स्थित प्राइमरी स्कूल में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। लायंस क्लब आगरा आकाश के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने संगठन पदाधिकारियों और स्कूल के छोटे छोटे बच्चों के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के उपरांत विद्यालय के बच्चों को संगठन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।
अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा हमारे देश के राष्ट्रीय पर्व हम सभी के साथ विशेष कर बच्चों के लिए बेहद प्रेरणादायक हैं। देश की अमर सपूतो के अथक प्रयास और बलिदान के बाद देश को आजादी मिली और फिर 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ। यह दिन हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर लायंस क्लब आगरा आकाश देश के उन अमर सपूतो के बलिदान को भी नमन करता है जिनकी वजह से आज हम सभी लोग यह दिन खुशी के साथ मना रहे हैं। इस अवसर पर लायंस क्लब आगरा आकाश की ओर से विद्यालय के बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मनोज कुमार गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा,सुनील कुमार शर्मा, बॉबी भाई, राजेश बंसल, पीके मोदी, गौरी शंकर गुप्ता, अनमोल गुप्ता, रोहित महेश्वरी, बीके अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग संगठन पदाधिकारी और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
: यूथ फैस्ट गीता ओलम्पियाड (शंखनाद) में डेढ़ सौ से ज्यादा मेधावियों को मिला सम्मान
Sun, Dec 15, 2024
चिंता और चिंतन से बचने को संतों की शरण में ले गीता का ज्ञान
आध्यात्म के बिना नैतिकता और चरित्र बिना आध्यात्म सम्भव नहीं
नैतिकता और अनुशासन के संकल्प के साथ पुरस्कार प्राप्त कर मेधावियों के खिले चेहरे
आगरा। गीता वो शास्त्र है जो सम्पूर्ण विश्व को सुखी कर सकता है। सभी वेद पुराण पुर्लिंग और स्त्रीलिंग हैं। इसलिए श्रीमद्भागवत गीता को माता का दर्जा दिया गया है। म का अर्थ हैं जहां न हो और त का अर्थ है दुख। जिसकी शरण में रहने से दुख न हो वह वह माता कहलाती है। संसार में बहुत चिन्ता है, इसलिए लोग दुखी हैं। भगवान की शरण में जाने से ही चिन्ता और दुख से मुक्त हो सकते हैं। चिंता मृत मनुष्य को जलाती है तो वहीं चिंता जीवित मनुष्य को जला देती है इसलिए चिंता और चिंतन से बचने के लिए संतों की शरण में गीता का ज्ञान लें यह बात इस्कॉन के चेयरमैन देवकीनन्दन प्रभु ने आध्यात्म में विश्वास विषय पर अपने व्याख्यान में कही।
जो व्यक्ति भगवत गीता के शरण में रहता है, उसे कोर्ट में जाकर गीता की कसम नहीं खानी पड़ती। यानि वह गलत कार्यों से दूर रहता है। किसी भी काम को करने के लिए श्रद्धा बहुत जरूरी है। धीरे धीरे जब श्रद्वा सुदृढ़ होती है तो वह विश्वास के रूप में परिणीत हो जाती है। आम एक ही है परन्तु कच्चा होने पर वह हरा लेकिन पकने पर पीले रंग का हो जाता है। श्रद्धा इनबिल्ड सिस्टम है हमारे अंदर। इसे सुद्धढ़ और परिपक्व करने के लिए अभ्यास की आवश्यकता होती है। एक पंडित जी व मोची की कथा के माध्यम से ईश्वर पर श्रद्धा के भाव का अर्थ समझाया।
आध्यात्म, चरित्र और कला ज्ञान से युवा पीढ़ी ने आएगी नैतिकताः नीलमणी प्रभु
कानपुर इस्कॉन मंदिर के उपाध्यक्ष नीलमणी ने कहा कि हमारी वैदिक गुरुकुल शिक्षा प्राणाली के तीन स्तर होते थे। आत्म, चरित्र और कला ज्ञान। सबसे आसान कला ज्ञान, उसके बाद चरित्र और फिर सबसे कठिन आत्मज्ञान है। एक इंजीनियर बनने के लिए मात्र चार वर्ष, चरित्र निर्माण करने में वर्षों और आत्म का साक्षात्कार करने में जीवन निकल जाता है। परन्तु आज की शिक्षा प्रणाली में युवाओं को सिर्फ कला ज्ञान दिया जा रहा है। चरित्र ज्ञान का आधार आत्म ज्ञान है। तीनों ज्ञान के बिना युवाओं का समुचित विकास सम्भव नहीं। जीवन में नैतिकता आत्मज्ञान के बिना सम्भव नहीं। हमें अनैतिकता का मौका नहीं मिलता इसलिए हम नैतिक बने हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस न खड़ी हो तो लोग लाल बत्ती भी क्रास कर जाते हैं। चरित्र नीचे जा रहा है क्योंकि आध्यात्म नहीं है। दुर्भाग्य से आज सिर्फ कला ज्ञान के बारे में ही बात हो रही है। प्रभुपाद जी कहते थे भारतीय डायमंड पर बैठें है और टूटे कांच के लिए भीख मांग रहे हैं। क्योंकि हमारी असली धरोहर आध्यात्म है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा सभी का मन
सूरसदन सभागार उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब रुचि शर्मा के मार्गदर्शन में इस्कॉन द्वारा आयोजित गीता ओलंपियाड पुरस्कार समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति बच्चों ने प्रस्तुत की। मयूर नृत्य के साथ भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी की अलौकिक छवि के किरदारों ने हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन पर प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रील प्रभुपादजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्लित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप्र महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, आगरा इस्कॉन के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु, शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल राहुल बंसल, सुनील मनचंदा, सुशील अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय कुकरेजा, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांग, शैलेश बंसल, राजीव मल्होत्रा, शाश्वत नन्दलाल, सूरज, विकास बंसल, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. पारुल अग्रवाल, विनीत खेड़ा, संजीव मित्तल, रेनू मनचंदा, ज्योति बंसल, संजीव बंसल, व्यवस्थाएं अदिति गौरांगी देवी दासी, शास्वत नंदलाल दास, ओम पुरुषोत्तम दास, शैलेश बंसल, राजेंद्र पालक दास, हिमांशु गुप्ता, आदि उपस्थित थे।
डेढ़ सौ से ज्यादा मेधावियों को मिला गीता ओलंपियाड पुरस्कार
इस्कॉन द्वारा विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना के लिए आयोजित गीता ज्ञान प्रतियोगिता में आगरा और आसपास के कई जनपद के 45 से ज्यादा विद्यालयों के 1500 से ज्यादा मेधावियों ने प्रतिभाग किया था। गीता ओलंपियाड पुरस्कार समारोह में डेढ़ सौ से ज्यादा मेधावियों को पुरस्कार स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सीनियर और जूनियर दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में गीता ज्ञान प्रश्नोत्तरी के मेधावियों को निम्न श्रेणी में सम्मानित किया गया।
सीनियर वर्ग
प्रथम पुरस्कार -
अविशी सक्सेना डीपीएस
द्वितीय पुरस्कार -
शानवी सिंह सुमित राहुल, ककुल सिंह होली पब्लिक स्कूल
तृतीय पुरस्कार -
कविशी न्यू एरा स्कूल धौलपुर, आशु सर्वाेदय स्कूल, रिद्धि सनफ्लावर स्कूल, आदर्श तिवारी आगरा पब्लिक स्कूल, अभय एसबीएम स्कूल।
जूनियर वर्ग
प्रथम पुरस्कार -
वैभव वर्मा गायत्री पब्लिक स्कूल
द्वितीय पुरस्कार -
मनस्वी शर्मा एबीएम कान्वेंट स्कूल
तृतीय पुरस्कार -
भविष्य लूथरा सनफ्लावर स्कूल ।
हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे रामा हरे राम से गूंजा सूरसदन सभागार
इस्कॉन द्वारा आयोजित गीता ओलंपियाड के पुरस्कार समारोह में इस्कॉन आगरा द्वारा आयोजित संकीर्तन में उस समय सूरसदन सभागार करतल ध्वनि के साथ हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे रामा हरे राम से गूंजने लगा जब भजन की प्रस्तुति युवा छात्रों ने दी। छात्र अभिभावक और आसपास के जिलों से आए विद्यालयों के प्रबंधक शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रभु श्री कृष्ण संकीर्तन इतना रास आया कि हर किसी की जुबान पर हरे रामा हरे कृष्णा रट लगने लगी।