Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अपने घरों को सारे लोग बचा लेंगे किंतु... : देशभक्ति के स्वर में गूंजा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, साहित्य निधि एवं ओपन कला मंच ने किया आयोजन

आगरा। “अपने घरों को सारे लोग बचा लेंगे किंतु, कौन है जो प्राण देके देश को बचाएगा?”, इन ओजस्वी पंक्तियों के साथ देशभक्ति, वीर रस और राष्ट्र चेतना से सराबोर ‘गणतंत्र दिवस के रंग कवियों के संग’ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन रैंबो संस्था के तत्वावधान में साहित्य निधि एवं ओपन कला मंच द्वारा खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में सम्पन्न हुआ।

शहीदों को नमन एवं मातृभूमि के सम्मान को समर्पित इस कवि सम्मेलन में मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश से पधारे ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपने ओजस्वी काव्यपाठ से सभागार को तालियों से गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश चंद्र गर्ग, अजय भार्गव, सुनील शर्मा, विजेंद्र रायजादा, डॉ सोनू दीक्षित, रोहित जैन, सतीश चंद्र बंसल, कुलदीप ठाकुर, अखिलेश चन्द्र सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन एवं शहीदों के स्मरण के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि कविता राष्ट्र की आत्मा होती है और ऐसे आयोजन समाज में चेतना का संचार करते हैं।

कार्यक्रम संयोजक हीरेंद्र ‘हृदय’ ने कहा कि जब देश की अस्मिता पर प्रश्न उठते हैं, तब कलम ही सबसे बड़ा शस्त्र बनती है।
लोग रखते होंगे, कलेजा सीने में, हम तौ हथेली पेलिए फिरते हैं, पंक्तियों का पाठ अजय रंगीला ने किया।
कवि मोहित सक्सेना ने देशहित में त्याग और बलिदान का आह्वान करते हुए कहा—“अपने घरों को सारे लोग बचा लेंगे किंतु, कौन है जो प्राण देके देश को बचाएगा?”
मध्य प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव ‘शशि’ (देवास) ने राष्ट्रवीरों को स्मरण करते हुए पाठ किया,
“शिवाजी, राणाप्रताप, अब्दुल हमीद और शेखर भगत की नजीर बन जायेगी।” डॉ. कमलेश शर्मा (इटावा) ने अन्याय के विरुद्ध कलम की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, “जहां लोग अन्याय पर मौन रहते, वहां पर हमारी कलम बोलती है।” व्यंग्य और सत्य के सशक्त स्वर में डॉ. शशिकांत यादव ‘शशि’ ने प्रस्तुत किया, “सब कीड़े बाहर निकले हैं, चुटकी भर तो सच बोला है।”
राजस्थान (दौसा) से पधारी कवयित्री सपना सोनी ने भावनात्मक प्रस्तुति दी, “मेरे मन की धरा पर मधुर भाव से, चित्र अपना सलौना बना दीजिये।”
कार्यक्रम संयोजक हीरेंद्र ‘हृदय’ ने मातृभूमि की रक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा,“यदि कोई भी अस्मिता उछाले मातृभूमि की, तो विनय को छोड़कर बस युद्ध होना चाहिए।”

कार्यक्रम का संचालन शशिकांत यादव ने किया। कार्यक्रम संयोजक राकेश सक्सेना थे। इस अवसर पर नारायण बहरानी, मनोज गुप्ता बाबा, कुलदीप पाठक, अंजुल कुलश्रेष्ठ, निर्मल चाहर, आरके गुप्ता, राकेश निर्मल आदि उपस्थित रहे

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन