Thu 22 Oct 2026
Breaking News Exclusive
भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे सोने की लंका में हनुमान जी ने लगाई आग, रामसेतु बांध लंका पहुंची वानर सेना विनय अग्रवाल के इनकार के बावजूद बने मुख्य संरक्षक, दिनेश पाठक संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी ‘मिशन 9000’ के तहत बांटे तुलसी के पौधे सीताराम मंदिर में जनकपुरी महोत्सव समिति का भव्य स्वागत रणभूमि में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्रभु श्रीराम के अमोघ अस्त्र से धराशायी हुआ कुंभकर्ण सूर्पणखा की कटी नाक, स्वर्ण मृग का छल और सीता हरण से सजी रामलीला

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: फैशन का फिल्मी अंदाज़, बॉलीवुड बीट्स ने मचाई धूम

  • आगरा में हुआ भव्य कल्चरल फैशन शो
  • बॉलीवुड अभिनेत्री रीवा अरोरा के साथ शहर की हस्तियों ने की कदमताल

आगरा। ताज नगरी में रविवार को आयोजित कल्चरल फैशन शो ने फैशन और बॉलीवुड का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। क्लार्क्स शिराज होटल में हुआ यह शानदार शो “फैशन का फिल्मी अंदाज़ – बॉलीवुड बीट्स” थीम पर आधारित था, जिसमें ग्लैमर, संस्कृति और परंपरा का रंगारंग मिलन देखने को मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीना लवानिया, साक्षी निझावन, डॉ. पंकज महेन्द्रु, डॉ. रेनुका डंग और डॉ. निखिल चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शो का सबसे बड़ा आकर्षण रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रीवा अरोरा, जिन्होंने शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर वॉक कर सबका दिल जीत लिया। उनकी मौजूदगी ने इस फैशन शो को सच्चे मायनों में फिल्मी अंदाज़ और बॉलीवुड बीट्स से भर दिया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगरा की सरज़मीं पर रैंप वॉक करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। इस फैशन शो में परंपरा और आधुनिकता का जो संगम देखने को मिला, वह वास्तव में अद्भुत है। भारतीय परिधानों की खूबसूरती और स्थानीय संस्कृति ने मुझे बहुत प्रभावित किया। मुझे खुशी है कि इस मंच से नए मॉडल्स को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिल रहा है।

फैशन शो में दिल्ली, मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़ और बैंगलोर जैसे महानगरों से आई मॉडल्स ने जब पारंपरिक परिधानों में रैंप पर कैटवॉक किया, तो मंच पर भारतीय संस्कार, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

बॉलीवुड बीट्स प्राइड अवार्ड के निदेशक अमित श्री यादव ने बताया कि फैशन शो में प्रतिभा दिखाने वाले मॉडल्स को आने वाले समय में म्यूजिकल वीडियो एल्बम एवं अन्य शो में अपनी प्रतिभा को निखारने और प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही ब्रज भाषा में बॉलीवुड फिल्म का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा और ब्रज की संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित किया जा सकेगा।

समिति के सदस्य अमित खत्री ने बताया कि इस कल्चरल फैशन शो का उद्देश्य केवल फैशन प्रस्तुत करना नहीं है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और उनकी कला को निखारने का अवसर प्रदान करना है। दिल्ली, मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़, बैंगलोर जैसी महानगरों से आई मॉडल्स के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों का प्रदर्शन यह दिखाता है कि संस्कृति और ग्लैमर का संगम कैसे एक अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया जा सकता है।

आयोजन समिति में निदेशक अमित श्री यादव, नरैन बहरानी (मोना), रोहित जैन, राजीव कुमार गुप्ता, अर्पण सिंह, गौरव वर्मा, मनोज गुप्ता, आदित्य द्विवेदी, देव शरण आर्य, अमित खत्री, कीर्ति शर्मा आदि शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन