Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्वर श्रद्धांजलि में बहा सुरों का सागर, लता, रफी, मुकेश और किशोर को दी गई श्रद्धांजलि

Pragya News 24

Sun, Sep 21, 2025
Post views : 185

आगरा। जेपी सभागार में रविवार को संगीत की वह संध्या छाई, जहां हर धुन में बस गई यादें और हर गीत ने छू लिया हर दिल को। आगरा कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित “स्वर श्रद्धांजलि” कार्यक्रम में लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, मुकेश और किशोर कुमार जैसे महान गायक कलाकारों को उनके सदाबहार गीतों के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि विवेक त्यागी (वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, भारतीय जीवन बीमा निगम, आगरा), विशिष्ट अतिथि नितिन गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष दिल्ली से पधारे देवेंद्र, विशेष अतिथि समाजसेवी पूरन डावर, चेयरमैन धन्वंतरि पराशर तथा अध्यक्ष सुभाष सक्सेना आदि ने सुरमयी संध्या की शोभा बढ़ाई।

तमन्ना दिवाकर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिसके बाद आरंभ हुई स्वर और संगीत की झड़ी। संगीत निर्देशन अध्यक्ष सुभाष सक्सेना ने किया और मंच संचालन महासचिव आरपी सक्सेना ने संभाला। संगत पर रोहन, मुकेश शुक्ला, बबलू, मनीष, प्रभाकर, रमेश प्रभाकर और सुभाष सक्सेना ने योगदान दिया।

संगीत की इस संध्या में “तेरे मेरे सपने”, “रिमझिम गिरे सावन”, “चलो सजना”, “लग जा गले”, “अभी न जाओ छोड़कर”, “जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा”, “छोड़ दे सारी दुनिया” जैसे सदाबहार गीतों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

डॉ. आनश्वना सक्सेना, डॉ. गोविंद नारायण पांडे, हरीश आहुजा, सीमा रानी, आकांक्षी खन्ना, विशाल रायजादा, अनुष्का, देवेश अग्रवाल, तरंग खुशलानी, सोनिया माथुर, वंशिका कक्कड़, अरुण साहू, राजीव श्रीवास्तव आदि ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य प्रस्तुतियों में रुचिता भटनागर, रूचि शर्मा और रीनू गिरी के नन्हे कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का समापन “इक प्यार का नगमा है…” गीत के सामूहिक गायन से हुआ, जिसने वातावरण को भावनाओं और सुरों से भर दिया।

मीडिया प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि आगरा कल्चरल एसोसिएशन विगत 12 वर्षों से संगीत के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था का मुख्य उद्देश्य संगीत का प्रचार-प्रसार करना और नए कलाकारों को मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएं उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, अनूप गर्ग, आरती श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, डॉ. गुलशन ग्रोवर, नितिन जौहरी, भरत माथुर, फातिमा खान, संगीत राठौर, वंदना कक्कड़, अंकुर सिंह, रचना अग्रवाल, अमित कोहली आदि ने संभालीं।

डॉ. नीरज स्वरूप, संजय कामथानियाँ, संजीव सक्सेना, टोनी फास्टर, डॉ. आनंद राय, वंदना परिहार, मुकेश शर्मा, संजय दीक्षित, विष्णु कुशवाह, प्रियंका अग्रवाल, दिलीप वर्मा, हर्षिका सिंह, जीतू सोलंकी, पूर्णिमा माथुर, अमिताभ गुप्ता, अंकुर गर्ग, सुनील बग्गा, लाला राम तेनगुरिया, अवधेश उपाध्याय, गौरव शर्मा, कनिष्का खुशलानी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन