: निर्यात संवर्धन कार्यक्रम में निर्यात और निर्यातकों समृद्धि को लेकर हुआ मंथन
Wed, Dec 27, 2023
•
कार्यक्रम में दिग्गजों ने साझा किये अपने अनुभव एवं निर्यात से सम्बंधित विभिन्न योजनाएं
•
उद्यमी बोले सरकार और निर्यातकों के आपसी तालमेल से मिलेगी इंडस्ट्री को नई रफ़्तार
आगरा। होटल पीएल पैलेस आगरा में बुधवार को आगरा परिक्षेत्र के निर्यात को प्रोत्साहन के उद्देश्य से एक निर्यात जागरूकता सम्मेलन का आयोजन कार्यालय विदेश व्यापार महानिदेशालय कानपुर, फेडरेशन आँफ इंडियन एक्सपोर्टस, जिला उद्योग केन्द्र एवं सीएलई द्वारा निर्यात बंधू योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का दीप-प्रज्वलित कर शुभारंभ कार्यालय विदेश व्यापार महानिदेशालय कानपुर के संयुक्त डीजीएफटी अमित कुमार, जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्री अनुज कुमार, एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर, नेशनल चेंबर के अध्यक्ष राजेश गोयल, फियो की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य और एफमेक उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, हस्तशिल्प निर्यातक संघ (एचईए) के अध्यक्ष रजत अस्थाना, ईसीजीसी के शाखा प्रबंधक आशीष वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार महानिदेशालय, कानपुर अमित कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में आगरा से निर्यात 6313 करोड़ रुपये रहा, जिसमें आगरा में चमड़े से बने जूतों का निर्यात 3,200 करोड़ से अधिक और पत्थर से बने हस्तशिल्प उत्पाद 329 करोङ है। हाल ही में भारत सरकार ने लेदर सेक्टर के विकास के लिए अनेक उल्लेखनीय कदम उठाये है। जिसमें डूयूटी ड्रा बैक (क्नजल क्तंू ठंबा) पर वृद्धि और निर्यातकों के लिए वाणिज्य मंत्रालय की विशेष स्कीम एडवांस ऑर्थाेराईजेश में तैयार चमडा़ सहित सारे इनपुट ड्यूटी पे किये बिना, आयात करना शामिल है। एडवांस ऑर्थाेराईजेशन को योजना के मापदंडों के तहत निर्यातकों के अनुकूल बनाया गया है।
उन्होंने अवगत कराया कि आगरा से चमड़ा निर्यात का भारत में कुल योग में 20 प्रतशित है और उत्तरप्रदेश में चमडे़ उत्पाद में 58 प्रतिशत आगरा से योगदान है। निर्यातकों के लिए विभाग उनके उत्पाद के अनुरूप विदेशों में कहाँ-कहाँ मांग है, जिसमें चमडे़ निर्यात के प्रमुख बाजार में अमेरिका का 26 प्रतिशत के साथ भारत का प्रथम निर्यातक है एवं इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी भी इस श्रृंखला में शामिल है इसके बारे में भी अवगत कराया। उन्होने यह भी अवगत कराया कि विदेश व्यापार नीति 2023 ई-कॉमर्स पर विशेष बल देती है, निर्यातकों को इस तरफ भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। भारत सरकार ई कॉमर्स एक्सपोर्ट को निरंतर बढ़ावा दे रही है और ई कॉमर्स का एक्सपोर्ट का 200 बिलियन एक्सपोर्ट लक्ष्य 2030 तक निर्धारित है जिसमें सभी का सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित कुमार, विदेश व्यापार, कानपुर ने कहा कि आगरा से निर्यात में वृद्धि की असीम संभावनायें है। उन्होंने निर्यात से जुडे़ विभागों से आह्ववान किया कि वे इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करते रहे, जिससे समय-समय पर स्टेकहोल्डर्स को निर्यात के प्रति जागरूकता मिलती रहेगी। एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि वर्तमान निर्यात के लिए गोल्डन समय है सरकार कंधे से कन्धा मिलाकर आपका साथ दे रही है जरुरत है सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की। नेशनल चेंबर के अध्यक्ष राजेश गोयल ने आयोजन को निर्यात प्रोत्साहन में मील का पत्थर बताया उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन सरकार और उद्यमी के बीच पारस्परिक तालमेल को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश कुमार, सहायक महानिदेशक विदेश व्यापार, कानपुर, आलोक कुमार, फियो, आशीष वर्मा, शाखा प्रबंधक, ई.सी.जी.सी. एवं आर.के शुक्ला, सहायक निदेशक, सीएलई ने आगरा समस्त स्टेकहोल्डर्स को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन निर्यातकों को पूरा सहयोग प्रदान करेगा।
इस मौके पर फियो के संयोजक अविनाश कौशल, एनसीआईसी के एफटीसी के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, फियो के जय अग्रवाल, सीएलई के सहायक निदेशक आरके शुक्ला मुख्य रूप से मौजूद रहे।
: हरदयाल विकलांग केन्द्र में 4 जनवरी को आयोजित होगा निशुल्क कैम्प
Wed, Dec 27, 2023
आगरा। हरदयाल विकलांग सेवा केन्द्र जो श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (न्यू दिल्ली) की सहयोगी संस्था है, में 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निशुल्क सहायता शिविर का आयोजन 4 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जरूरतमंद लोगों को डॉक्टर द्वारा परीक्षण करने के उपरान्त कैलीपर, लिम्ब, बैसाखी व ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएंगी। केन्द्र के ट्रस्टी सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जरूतमंद लोग 4 जनवरी को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित होने जा रहे कैम्प में जरिस्ट्रेशन व डॉक्टर द्वारा परीक्षण करा सकते हैं। आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं। डॉक्टर के परीक्षण के उपरान्त चयनित सभी लोगों को 5-6 जनवरी को कैलीपर, लिम्ब, बैसाखी व ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएंगी। निशुल्क सहायता शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति से अध्यक्ष पीआर मेहता जी करेंगे।
: ब्रेनबी की दिमागी कसरत में विद्यार्थियों ने जीते ढेरों उपहार
Wed, Dec 27, 2023
•
ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2023 में 17 प्रदेशों के 31 शहर और 73 स्कूल शामिल।
•
भारत के दस सर्वश्रेष्ठ विजेताओं को बीएसए द्वारा साईकिल, 1400 विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
आगरा। ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2023 की ऑनलाइन व ऑफ लाइन प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 4 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 17 प्रदेशों के 31 शहर और 73 स्कूल शामिल थे। इस ऑन लाइन व ऑफ लाइन प्रतियोगिता में ट्राफी, गोल्ड व सिल्वर मेडल विजेता प्रतिभागियों को दिये गए। वहीं राष्ट्र के 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को बीएसए द्वारा साइकिल प्रदान की गईं।
ब्रेनबी की निर्देशिका सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष विशेषतौर पर जम्मू कश्मीर सहित आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, उत्तरनचल, यूपी सहित 17 प्रदेशों के विद्यार्थियों ने ओलम्पियाड में भाग लिया। गोवा, चेन्नई, जयपुर, कलकत्ता, आगरा, भोपाल, मुंबई, दिल्ली, हरिद्वार इत्यादि शहरों के बच्चे शामिल थी। देश के 10 टॉपर विद्यार्थियों को साइकिल व ओलम्पियाड में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रामाण पत्र प्रदान किए गए।
10 विभिन्न स्कूलों में 10 अलग अलग दिन ऑफलाइन परीक्षाये हुई और दो अलग तारीख़ों पर ऑनलाइन परीक्षाएँ हुई एक नार्थ इंडिया व एक साउथ इंडिया के लिए। इस तरह कुल 12 चरणों में प्रतियोगिता संपन्न हुई । ओलम्पियाड में देश के विभिन्न प्रांतों के पांच से 15 वर्ष तक के लगभग 4 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया और चुटकियों में जटिल से जटिल सवालों को हल करते नजर आएं। आगरा शहर के लगभग एक दर्जन से अधिक स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
ड्राइंग एंड कलरिंग व हैंडराइटिंग के लिये निर्णायक मण्डल में बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बिन्दु अवस्थी, बैकुण्ठी देवी महाविद्यालय से सेवानिवृत डॉ. साधना सिंह शामिल थी।
ओवरऑल चैम्पियन में प्रथम स्थान पर डीपीएस आगरा, दूसरे स्थान पर गायत्री पब्लिक स्कूल, तीसरे स्थान पर सेंट पीटर्स स्कूल रहा।
10 साइकिल विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं
आरके कुलालामुथन (चौन्नई)
सूर्यांशी (हैदराबाद)
आर्य शर्मा (गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा)
मैत्री शर्मा (सेंट क्लेयर्स सीनियर स्कूल, आगरा)
मोहम्मद अमर काजी (न्यू हॉरीजोन पब्लिक स्कूल, मुम्बई)
सार्थक दीपक (सेंट पीटर्स कालेज, आगरा)
प्रज्ञा पांडे ( दिल्ली पब्लिक स्कूल, आगरा)
आस्था गोला (भारतीय विद्यापीठ सी. सैकेन्डरी स्कूल, आगरा)
मैत्री अग्रवाल (दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा)
वेदान्त झा (नारायण ई. टैक्नो स्कूल कलकत्ता)