: सोलह श्रंगार में सज सखियों ने किया जमकर धमाल
Sat, Nov 4, 2023
आगरा। हाथों में कंगना, कानों में झुमका डाल, गोरी चली मतवाली चाल नख से शिख तक सोलह श्रंगार कर फन क्लब द्वारा करवा चौथ उत्सव मनाया गया।
शनिवार को इंजीनियर कॉलोनी, प्रकाश नगर, खंदारी स्थित पार्क में सुहागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका सौम्या गुप्ता ने सभी का स्वागत कुंमकुंम लगाकर किया। मेजबान नीरू ने सभी के हाथों में मेहंदी सजायी और सुहाग सामग्री भेंट की। डांडिया थीम पर उत्सव का आानंद लेते हुए सभी ने जमकर नृत्य, संगीत का आनंद लिया। इस अवसर पर श्रद्धा, गरिमा, ममता, कविता, वंदना, जसवी, सीमा, रेनू, आकांक्षा आदि उपस्थित रहीं।
: स्विट्जरलैंड और जर्मनी के चिकित्सकों ने नेमिनाथ होम्योपैथिक कॉलेज में लिया प्रशिक्षण
Sat, Nov 4, 2023
होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक देश की पुरानी चिकित्सा विधा, अब विदेशों में भी अपनाई जा रही पद्धति धर्मवीर प्रजापति
कैंसर, डायबिटीज, सोरायसिस अर्थराइटिस में भी कारगर होम्योपैथी
पांच दिवसीय प्रशिक्षण में विदेशी चिकित्सकों ने जाना नेमिनाथ कॉलेज में गंभीर रोगों का उपचार
नेमिनाथ कॉलेज में प्रशिक्षण लेने वाले विदेशी चिकित्सकों को कारागार मंत्री ने दिए प्रमाण पत्र
आगरा। समय के बदलाव के साथ विभिन्न रोगों के उपचार में एलोपैथी के साथ होम्योपैथिक और आयुर्वेद ने भी अपना अहम स्थान बनाया है। कैंसर, डायबिटीज, अर्थराइटिस, पैरालिसिस और सोरायसिस जैसी गंभीर बीमारियों में भी होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति बेहतर ढंग से कारगर है यह कहना है स्विट्जरलैंड होम्योपैथिक मेडिकल साइंस की हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ कैलर गैवरीला का। नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त कर स्विट्जरलैंड और जर्मनी के 13 सदस्यीय चिकित्सकीय दल ने होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति अपने अनुभवों को साझा किया।
नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के नेहरू नगर स्थित सिटी सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में जर्मनी और स्विट्जरलैंड के चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री डॉ धर्मवीर प्रजापति ने प्रदान किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक हमारी चिकित्सा पद्धति की पुरानी विधाएं हैं समय के बदले दौर के साथ विश्व भर में आज चिकित्सा की इन पद्धतियों को स्वीकार किया जा रहा है। बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ सेवा भावना से नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने पुरातन चिकित्सा पद्धति को विश्वव्यापी बनाया है। इस मौके पर नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पिछले कई वर्षों से विश्व भर के विभिन्न देशों के चिकित्सक मेडिकल कॉलेज में आकर होम्योपैथी चिकित्सा की नई पद्धतियों पर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। आज लोगों की धारणा बदल रही है अब होम्योपैथी चिकित्सा गंभीर रोगों के उपचार में जल्द राहत प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के साथ देश में पहली बार आईपीडी की सुविधा से मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
इस मौके पर समाजसेवी सुनील विकल ने बताया कि भारत विश्व में राजनीतिक शक्ति के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है आगरा के नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने कोरोना काल में बेहतर चिकित्सा सुविधा देकर होम्योपैथी के प्रति लोगों की भ्रांति को दूर किया है। नेमिनाथ कॉलेज ने कोरोना महामारी के समय 20 ऑक्सीजन लेवल वाले मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा देकर 3 से 4 दिन में पूर्ण स्वस्थ कर घर भेजा है। नेमिनाथ कॉलेज में जल्द आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक पद्धति से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के सफलतम उपचार के लिए रिसर्च चल रहा है।
विदेशी चिकित्सकों ने साझा किये अनुभव
नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्विट्जरलैंड और जर्मनी के चिकित्सकों ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर अपने अनुभव साझा किये। स्विट्जरलैंड की एलोपैथी चिकित्सक जो पिछले 25 वर्षों से होम्योपैथी की प्रैक्टिस कर रहीं डॉक्टर बोलिमन जूलिया ने कहा होम्योपैथी चिकित्सा से ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में 11 दिन में परिवर्तन देखने को मिला है। मलेरिया डेंगू जैसी बीमारियों के साथ कैंसर अर्थराइटिस सोरायसिस के साथ पाइल्स की बीमारी में भी होम्योपैथी बेहद कारगर है।
डॉक्टर अर्जेलिका टोष ने कहा नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के साथ आईपीडी की तकनीक और गंभीर रोगों के इलाज की प्रशिक्षण में जानकारी मिली है। डॉक्टर मार्टिन जुस ने होम्योपैथिक पद्धति के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा भारतीय चिकित्सा की यह पद्धति आज विश्व के कई देशों में मरीज के सफल उपचार में बड़ी भूमिका निभा रही है। नेमिनाथ कॉलेज में गंभीर रोगियों को पहली बार होम्योपैथिक ट्रीटमेंट कराते हुए देखा। इस मौके पर डॉक्टर ब्लैटलर ने कहा 5 दिन के प्रशिक्षण में कई गंभीर रोगों के उपचार की पद्धति को सीखने का अवसर मिला है।
कारागार मंत्री ने बांटे प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले स्विटजरलैंड और जर्मनी के चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने दोनों देशों से आए चिकित्सकों से आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक पद्धति के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। इस मौके पर धर्मवीर प्रजापति ने नेमिनाथ मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ प्रदीप गुप्ता की लगन और मेहनत को खूब सराहा।
: होप ऑन होप ऑफ बसों का संचालन शुरू, कर सकेंगे ऐतिहासिक स्मारकों का एकदिनी भ्रमण
Sat, Nov 4, 2023
आगरा. 04 नवंबर 2023। पर्यटन को बढ़ाने और देसी-विदेशी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य के साथ आज शनिवार को आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट से मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल द्वारा 5 होप ऑन होप ऑफ बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन टिकट बुक कराकर इन बसों में सफर करने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ दिखी। सभी के चेहरे पर एक अलग ही उत्साह नज़र आ रहा था। हरी झंडी दिखाने से पहले मंडलायुक्त द्वारा बस के गेट पर फ़ीता काटा गया जिसके बाद पर्यटकों ने बसों में प्रवेश किया।
आगरा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि आगरा में देश के कोने-कोने से और विदेश से काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। उनकी सुविधा के लिए इन बसों का संचालन शुरू किया गया है। प्रति यात्री पूरे दिन कीमत टिकट रु 250 तय की गई। अभी टिकट बुक कराने के लिए ऑफलाइन सुविधा है लेकिन जल्द ही इस सुविधा को ऑनलाइन भी किया जाएगा।
मंडलायुक्त ने बताया कि ये बसें पर्यटकों के लिए एकीकृत बस सेवा के रूप में संचालित हो रही है। ये बसें पूर्णतः इलेक्ट्रिक है और इनमें जीपीएस लगा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से बस में 5 कैमरे, लाइव ट्रैकिंग सिस्टम ऑन है और पूरी तरह से वातानुकूलित है। जिसमें ई टिकटिंग, गाइड, रुट चार्ट डिस्प्ले बोर्ड जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गयीं हैं। इन बसों के रूट भी निर्धारित किये गए हैं। पहला रूट आगरा कैंट से शिल्पग्राम, आगरा फोर्ट, एत्माद्दौला, सिकंदरा, गुरु का ताल, आईएसबीटी, आगरा कैंट तक निर्धारित है तो वहीँ दूसरा रूट आगरा कैंट, शिल्पग्राम, आगरा फोर्ट, एत्माद्दौला, गुरु का ताल, सिकंदरा से फतेहपुर सीकरी तक निर्धारित किया गया।
4
क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी
आगरा नगर निगम द्वारा ताजमहल के आसपास एवं उसकी परिधि में त्वरित सफाई हेतु आज से 4 क्यूआरटी वाहनों मय टीम का संचालन शुरू किया गया है जिसका शुभारंभ मंडलायुक्त महोदया रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल द्वारा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मंडल आयुक्त ने बताया कि ताजमहल के आसपास सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए इन क्यूआरटी वाहनों का संचालन किया गया है। इन वाहनों पर सफाई टीम भी मौजूद रहेगी। ताजमहल के आसपास कहीं भी गंदगी दिखने पर कोई भी नगर निगम द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 9068133345 पर शिकायत व्हाट्सएप कर सकता है। शिकायत दर्ज़ होते ही क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंच सफाई कार्य को अंजाम देगी।
एक क्यूआरटी आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट से ताज के पूर्वी गेट तक। दूसरी, पूर्वी गेट से दक्षिणी गेट होते हुए पश्चिमी गेट स्थित पार्किंग तक। तीसरी क्यूआरटी आगरा फोर्ट से बिजलीघर चौराहा, फोर्ट रेलवे स्टेशन से यमुना किनारा रोड़ होते हुए झलकारी बाई चौराहे तक तथा चौथी क्यूआरटी टीम जमुना किनारा स्ट्रेची पुल से एतमाद्दौला थाने तक सफाई कार्य सुनिश्चित करेगी।