Mon 22 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: वाइल्डरनेस से भरपूर है बेरा के शहंशाओं का आशियाना- हरविजय सिंह बहिया

Pragya News 24

Tue, Mar 12, 2024
Post views : 37

सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा और छांव फाउंडेशन आगरा के द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित शिरोस हैंग आउट कैफे पर 11 मार्च 2024 को ‘संवाद‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोटर स्पोर्ट्स क्षेत्र में नाम कमाने वाले हरविजय सिंह वाहिया को आमंत्रित कर ‘‘वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी’’ और उनके नये अभियान तेंदुए का अध्ययन करने और अनुभवों पर पुस्तक लिखने आदि के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी।

बेहद फुर्तीला होता है तेंदुआ
हरविजय सिंह वाहिया ने बताया कि चालाक और फुर्तीले तेंदुए के स्वच्छंद आचरण का अध्ययन और फोटोग्राफी सहज नहीं है, कई साल के लगातार अध्ययन क्रम के बाद अब वह जान सके हैं कि तेंदुए का वन जीव के रूप में स्वाभाविक आचरण, उसकी क्या जरूरतें हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें तेंदुए की प्राकृतिक रूप में मौजूदगी वाले आगरा के निकट बेरा (राजस्थान के पाली जिले की बाली तहसील) के जंगलों में लगातार घूमना पडा तमाम असुरक्षित स्थितियों का सामना करना पड़ा, जिनमें से ज्यादातर जिंदगी के लिये अपने आप में चुनौती रहीं।
उन्होंने कहा कि तेंदुए के इस अध्ययन अभियान में केवल कैमरे के साथ कई कई दिन तक सडक विहीन उस जंगल में खूब भटके। उनके लिये हर पल आत्मबल बढ़ाने और प्रकृति की महिमा का अहसास वाला था। तेंदुआ एक निहायत फुर्तीला और अपनी असुरक्षा को भांप तत्काल पैंतरे बदलते रहने वाला वन्य जीव है। इसलिये उसे कैमरे में कैद करना कभी आसान नहीं रहा। खुली जीप का कुशल और ट्रिकी चालन तथा कैमरे को किसी भी पल के लिये तैयार रखना इस अध्ययन अभियान में नियमित रहा। सुबह चार बजे से जंगल में निकल जाने और सड़क शून्य स्थितियों में भटकना अपने आप में एक ऐसा अनुभव है, जिसके रोमांच का अनुभव अपने आप में एक यादगार है।

वाइल्डरनेस से भरपूर है बेरा के शहंशाओं का आशियाना
संवाद के दौरान वाहियाजी ने बेरा गांव के जंगलों के बनाये विडियो और खींचे गये फोटोग्राफ का भी प्रदर्शन किया। मल्टी मीडिया पर किया गया यह प्रदर्शन उन सभी के लिये अत्यधिक प्रेरक रहा जो कि जंगल और वन्य जीवों से लगाव रखते हैं। उनका वाइल्ड लाइफ से लगाव 5 साल की उम्र से है, उन्होने अपने अफ्रीका प्रवास के समय हाथी, बाबून और कई जानवरों का सामना किया है।

प्रदर्शन के दौरान ही अपनी भावी योजना के बारे में बताते हुए कहा कि वह शीघ्र ही तेदुओं के रोमांच भरे अभियान को एक किताब के रूप में सामने लायेंगे। फोटोज से भरपूरता वाली यह किताब हालांकि आत्म संतुष्टि के लिये ही लिख रहे हैं, लेकिन अगर फोटोग्राफी और वन्यजीव क्षेत्र से जुड़े अध्ययनकर्ताओं के उपयोग में भी यह आ सके तो उन्हे खुशी होगी और वह अपने प्रयास को भविष्य के लिये अधिक प्रेरक मानेंगे। तेंदुओं के जीवन को निकटता से देखना उनके लिए उन तमाम सटीक जानकारियों से रू ब रू करवाने वाला रहा है, जो कि विपरीत स्थितियों में तमाम वन्यजीवों के लिए उनकी जिंदगी का हिस्सा होते हैं। रेबारी जनजाति और लेपर्ड बड़े आराम से रहते हैं, रेबारी पुरुष लाल पगड़ी पहनते हैं, उनको ट्रिबूत देने के लिए श्री वाहिया ने भी लाल टोपी पहनना शुरू किया है।

कोविड 19 की आपदा को बनाया अवसर
हरविजय सिंह वाहिया आगरा वालों के लिये नये नहीं हैं, मोटर स्पोर्ट्स क्षेत्र में तो उनकी इंटरनेशनल पहचान है। वह कुछ न कुछ ऐसा नया करते रहते हैं जो उनके लिए भले ही स्वंत सुखाय ही हो किंतु युवाओं के लिये तो सकारात्मक दिशा में सक्रियता के प्रेरक ही होता है। कई साल तक चले कोरोना काल की हताशा के माहौल में वाहियाजी ने फोटोग्राफी का अध्ययन किया और दक्षता हासिल की। हालांकि इससे पूर्व भी वह भरतपुर की केवलादेव बर्ड सेंचुरी और कीठम स्थित सूर सरोवर बर्ड सेंचुरी जा कर चिडियों के फोटोग्राफ करते रहे थे। अपने अध्ययन और शौक को पूरा करने के लिये उन्होंने फोटोग्राफी संबंधित साहित्य मंगवाया साथ ही आधुनिक उपकरण भी खरीदे। स्थापित मित्र फोटों ग्राफरों के सुझाव पर मंगवाए इन उपकरणों में से कई तो ऐसे हैं जो कि आगरा में बहुत कम फोटोग्राफरों के पास होंगे।

प्रकृति को कैमरे में कैद करने का शौक
कोरोना काल समाप्त हो जाने के बाद उनके फोटोजं की उत्कर्षता को फोटोग्राफी और मीडिया जगत में ख्याति मिली। वाहियाजी की हमेशा कुछ नया और अद्वितीय करने की प्रवृत्ति रही है, शायद यही कारण रहा होगा कि उन्होंने अपनी फोटोग्राफी और अध्ययन को कुछ समय से तेंदुओं के अध्ययन पर केंद्रित किया हुआ है। राजस्थान के पाली जिले की बाली तहसील के बेरा स्थित गांव में तेंदुओं की वन्यजीव के रूप में मौजूदगी है, वे यहां के वन क्षेत्र में स्वच्छाचरण करते हैं, उनकी जीवन शैली पूरी तरह से प्राकृतिक है, चूंकि तेंदुओं पर देश में बहुत कम शोध और मौलिक काम हुआ है। यह कमी शायद वाहियाजी के अध्ययन अभियान के किताब के रूप में आने के बाद दूर हो जायेगी।

फोटोग्राफी क्षेत्र में भी अपेक्षायें
सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सेक्रेटरी और छांव फाऊंडेशन के एडवाजरी बोर्ड के मेम्बर अनिल शर्मा ने कहा कि हरविजय सिंह वाहिया को अपने बीच पाकर हम अभिभूत हैं। कार रैलियों में भाग लेकर उन्होंने आगरा का नाम रोशन किया है। मोटर रैली क्षेत्र में उनकी अंतर्राष्ट्रीय पहचान है। अब वह वन्यजीव अध्ययन कर किताबें लिखने के कार्य में जुड़े हुए हैं, निश्चित रूप से आने वाले वक्त में वह जंगल, वन्यजीव क्षेत्र के लेखक के रूप में भी स्थापित नाम होंगे। यही नहीं उनके फोटोग्राफ देश विदेश की प्रदर्शनियों में विशिष्ट आकर्षण होंगे।

एसिड पीड़िताओं के लिये प्रेरक
छांव फाउंडेशन के डायरेक्टर आशीष शुक्ला ने कहा कि हरविजय सिंह वाहिया हमेशा सक्रिय रहते हैं। उनके बारे में अक्सर मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारियां सामने आती रहती हैं। हर्ष का विषय है कि आज वह स्वयं अपने साहसिक अभियानों के बारे मे बताने के लिये हम सब के बीच मौजूद हैं। निश्चित रूप से ‘एसिड सर्वाइवर ‘युवतियों के लिये भी उनके शौक और साहसिक अभियान प्रेरक हैं। उन्होने कहा कि यह संगोष्ठी ज्ञानवर्धक होने के साथ साथ ही एसिड पीड़ितों की सामाजिक सरोकारों से संवाद शून्यता को समाप्त करने वाला आयोजन है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन ‘आगरा को बेहतर बनाने’ के अभियान में अहम भूमिका हो सकती है और इसके लिये संवाद का आयोजन निश्चित रूप में महत्वपूर्ण अवसर होता है।

संवाद में ब्रिग विनोद दत्ता, महेश शर्मा, सुधीर नारायण, असलम सलीमी, राम मोहन कपूर, डॉ मधु भारद्वाज, देविका बहिया, गोपाल सिंह, आशीष भाटिया, अनिल शुक्ला, अखिलेश दुबे, वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, हर्षदीप उप्पल, विक्रम शुक्ल, अजय कक्कर, वेदपाल धार, डॉ प्रियम अंकित, प्रीति कुमारी, सुदेश कुमार, स्वाति मिश्रा, वेद त्रिपाठी, प्रोफ आशीष कुमार, वंदना तिवारी, बी के शर्मा, मनोज तेंगुरिया, मीना कुमार, एम के सक्सेना, प्रवीण शर्मा, मनीषा शुक्ल, कवि अनिल कुमार शर्मा, शाहीन मजाज खान, आरजे अर्जुन, अंटिनिए एरुम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया और आशीष शुक्ल ने धन्यवाद दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन