Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने किया लाइब्रेरी और पालीवाल पार्क का निरीक्षण, पार्क का समुचित रखरखाव न होने पर व्यक्त की नाराजगी

Pragya News 24

Thu, Nov 16, 2023
Post views : 136

आगरा. 16 नवंबर 2023। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आज गुरूवार को सदर बाजार लाईब्रेरी, राजकीय उद्यान पालीवाल पार्क और बाल विहार पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी महोदय श्री भानुचन्द्र गोस्वामी जी, नगरायुक्त महोदय श्री अंकित खंडेलवाल जी, जलकल महाप्रबंधक, दोनों अपर नगर आयुक्त और कैंट बोर्ड तथा राजकीय उद्यान से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। सर्वप्रथम मंडलायुक्त ने सदर बाजार स्थित द क्वीन इम्प्रेस मेरी लाइब्रेरी एण्डाउमेंट ट्रस्ट (बंगला नं0-50) ताज रोड सदर आगरा का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बताया गया कि यह लाइब्रेरी एक ट्रस्ट के अन्तर्गत संचालित है, जिसकी प्रबन्ध कमेटी मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कार्य करती है। मंडलायुक्त द्वारा जानकारी लेने पर कि लाइब्रेरी कब से बंद है, जिसमें बताया गया कि लगभग 05 वर्ष से से बंद है। लाइब्रेरी की वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि लाइब्रेरी के संचालित बैंक खाते में जमा प्रतिभूति रूपया 50,000-00 (पचास हजार) पर अर्जित ब्याज से 2,29,538-00 (रूपये दो लाख उन्तीस हजार, पाँच सौ अडतीस) जमा हैं। इसके अतिरिक्त लाइब्रेरी/ट्रस्ट की आय का अन्य कोई स्रोत नहीं है। मंडलायुक्त महोदया द्वारा लाइब्रेरी के संचालन हेतु तथा स्थाई वित्तीय स्रोत की व्यवस्था आदि संभावनाओं पर विचार करने तथा पूर्व में लाइब्रेरी संचालन की व्यवस्था की समीक्षा कर प्रस्ताव बनाने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया।

इसके बाद मंडलायुक्त ने राजकीय उद्यान पालीवाल पार्क का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से पार्क में काम करने वाले कर्मचारियों और पार्क के रखरखाव के बारे में जानकारी ली। पाथवे पर चलते हुए मंडलायुक्त ने पूरे पार्क का निरीक्षण किया। पार्क की सफाई पर तो संतोष जताया लेकिन पार्क के रखरखाव और बेंचस की दुर्दशा पर मंडलायुक्त नाराज दिखीं। उन्होंने पार्क में बंद पडे़ रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और पार्क से जुड़े नाले से गंदा पानी अंदर आने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी। इतना ही नहीं प्रस्तावित कार्य के अनुसार राजकीय उद्यान विभाग द्वारा अभी तक पूरे पार्क का समुचित विकास नहीं कराया गया। जिस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जो काम हो चुके हैं उनका तो समुचित रखरखाव किया जाए। 15 दिसंबर तक समय देते हुए निर्देश दिए कि पार्क में अच्छी तरह से घास लगायी जाए, टूटे बेंचस को हटाकर नये बेंचस लगाये जाएं। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सक्रिय बनाया जाए और खुले नालों को टेप करने हेतु नगर निगम अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। पार्क में कोई अनावश्यक गतिविधि न हो इसका ध्यान रखा जाए। पूरे पार्क के समुचित रखरखाव हेतु उपयुक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए।

उद्यान समिति के सदस्य के सी जैन द्वारा अवगत कराया गया कि पार्क में कई पेड़ सूख चुके हैं। अमरूद का बाग भी बेजान पड़ा हुआ है। वजीरपुरा की तरफ से प्रवेश द्वार पर काफी गंदगी पड़ी हुई है और नाला भी ओवरफ्लो होता है। इस पर मंडलायुक्त ने सूखे पेड़ की जगह नए पेड़-पौधे लगाने और अमरूद का बाग को पुनः बसाने या इसे किसी ओर स्थल के रूप में तैयार करने हेतु निर्देशित किया। सिंचाई हेतु पाइप लाइन डालने और स्प्रिंकलर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रवेश द्वार पर मजबूत फेंसिंग करने और नाले ओवरफ्लो का स्थायी समाधान करने को कहा।

मंडलायुक्त ने बाल विहार पार्क (पालीवाल पार्क) का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत निर्देश दिए कि सुरक्षा की दृष्टिगत झील के किनारे उंची रेलिंग लगाई जाए। सभी नाव का मेंटनेंस किया जाए। आपातकालीन स्थिति हेतु दो लाइफ सेवर तैनात किए जाएं। लाइफ जैकेट के बारे में पूछने पर बताया गया कि सिर्फ एक ही लाइफ जैकेट उपलब्ध है। इस पर मंडलायुक्त ने चेतावनी देते हुए कल (शुक्रवार) तक और लाइफ जैकेट की व्यवस्था करने को कहा अन्यथा की स्थिति में बाल विहार बंद रखने की चेतावनी दी। इसके अलावा यहां बंद पड़े फाउंटेन को चालू करवाने और लाइटिंग करने के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन