Tue 16 Jun 2026
Breaking News Exclusive
भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताजमहल में पर्यटक ने पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल से एएसआई में हड़कंप

Pragya News 24

Thu, Nov 16, 2023
Post views : 102

Agra. ताजमहल में किसी भी तरह की धर्मिक गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग एएसआई के नियमों को ताक पर रखकर धार्मिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला गुरुवार का है। गुरुवार को ताजमहल देखने आए एक पर्यटक ने ताजमहल के गार्डन में बैखोफ होकर नमाज अदा की। इस नमाज के दो वीडियो बनाये और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये। वीडियो के सामने आने के बाद एएसआई और सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ताजमहल में किसी भी धार्मिक गतिविधि पर प्रतिबंध है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक्ट के अनुसार किसी भी स्मारक में परंपरागत और प्रचलित गतिविधि के अलावा अन्य कोई काम नहीं हो सकता है। ताजमहल में केवल शुक्रवार या ईद पर ही नमाज हो सकती है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक ताजमहल के गार्डन में नमाज पढ़ रहा है। उसके पास में सीआईएसएफ का जवान भी खड़ा दिख रहा है लेकिन उस जवान ने उसे नमाज अदा करने से नहीं रोका। इसका किसी पर्यटक ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

सोशल मीडिया पर इस समय दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो चार सेकेंड का है तो दूसरा 9 सेकेंड का है। इन वायरल वीडियो के बाद एएसआई में हड़कंप मचा हुआ है और इन वीडियो की जांच पड़ताल में जुट गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन