: स्वतंत्रता के रंग बच्चों के संग, अमृतम् शाखा का ध्वजारोहण एवं देशभक्ति उत्सव
Sat, Aug 16, 2025
आगरा। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा ने देशप्रेम और सामाजिक सेवा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। संवेदना – एक प्रयास द्वारा संचालित निशुल्क शिक्षा संस्थान श्री अंबे लक्ष्मी बाल विद्या मंदिर, नवलगंज नुनिहाई में ध्वजारोहण कर बच्चों के बीच मिठाई वितरित की गई और देशभक्ति से भरी प्रस्तुतियों के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। बच्चों के चेहरों पर उमंग और तिरंगे के प्रति गर्व ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का संयोजन विकास नीलम वर्मा एवं नीरज ज्योति मित्तल ने किया। इस मौके पर अमृतम् के संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल (पिंटू भाई), राजेंद्र अग्रवाल (खेरली वाले), उपाध्यक्ष गौरव बिंदल, दीपक भार्गव, मनीष अग्रवाल, मोहित गर्ग, विनोद अग्रवाल, मनोज शिवहरे, विद्यालय की प्रिंसिपल माधवी कश्यप आदि। उपस्थित रहे।
: आज़ादी के जश्न में विश्व हिंदू महासंघ की भव्य तिरंगा यात्रा
Sat, Aug 16, 2025
आगरा। आज़ादी की वर्षगांठ पर विश्व हिंदू महासंघ आगरा द्वारा दरियानाथ मंदिर, राजामंडी पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत दरियानाथ मंदिर से शहीद स्मारक तक एक भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता और महानगर अध्यक्ष किशन गुप्ता ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में आगरा जिला टीम, महानगर टीम, गौरक्षा प्रकोष्ठ टीम और मातृ-शक्ति प्रकोष्ठ टीम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। यात्रा में देशभक्ति का संदेश देती झांकियां शामिल रहीं।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी शरद प्रजापति, प्रदेश मंत्री गजेन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद परमार, महामंत्री गौरक्षा प्रदेश सौरभ तिवारी, प्रदेश मंत्री अश्वनी शर्मा, अंकित उपाध्याय, मंडल प्रभारी राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष मातृशक्ति मीनू अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गौरक्षा देव ठाकुर, नितिन राजपूत, रोहित कुमार गर्ग, राजीव गुप्ता, राहुल गुप्ता, शिवम शिवहरे आदि उपस्थित रहे।
: तिरंगे के साए में देशभक्ति का जश्न, ग्रैंड मेरक्योर में लहराया गौरव का ध्वज
Sat, Aug 16, 2025
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित पंच सितारा होटल ग्रैंड मेरक्योर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद मनीष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन वीरों को नमन करने का दिन है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आज़ादी दिलाई। हम सभी का कर्तव्य है कि अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी, एकता और सेवा की भावना से कार्य करें। देश के विकास में उद्योग और समाज दोनों की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण है।
समारोह का मुख्य आकर्षण चंडीगढ़ से आए मिलिट्री बैंड की अद्भुत प्रस्तुति रही, जिसने अपनी देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों से पूरे वातावरण को रोमांचित कर दिया। उपस्थित जनसमूह “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। होटल ग्रैंड मेरक्योर के जीएम विवेक महाजन और उनकी पूरी टीम ने अनाहत व्यक्त किया।
इस अवसर पर महासचिव संदीप उपाध्याय, मनीष सिंघल, सौरभ सिंघल, शिखा जैन, हर्ष सिसोदिया, रिचा भदौरिया, वेद प्रकाश, शेंकी सिंह, देव शर्मा, हेमा शर्मा, रिनी रॉय, स्वप्निल कुलश्रेष्ठ, संदीप सिकरवार, सीपी शर्मा, दिलीप कुमार, अपरार्क शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर अनिल सविता आदि उपस्थित रहे।