Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब आगरा में: एलन शार्प 07 दिसम्बर को, कैश रिवार्ड और एलन फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप का अवसर

Pragya News 24

Wed, Nov 12, 2025
Post views : 102

आगरा। देश में इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए विख्यात एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड अब उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण शहर आगरा में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग के रूप में सेवाएं देगा। इसकी घोषणा मंगलवार को आगरा के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट फतेहाबाद रोड में आयोजित समारोह व प्रेसवार्ता में की गई। इस अवसर पर एलन के वाइस प्रसीडेंट पंकज अग्रवाल तथा एलन उत्तर प्रदेश के अकेडमिक हेड विनोद शर्मा के साथ एलन एलुमिनाई तथा स्थानीय स्कूल प्रिंसिपल्स एवं पेरेन्ट्स मौजूद रहे। अतिथियों ने एलन आगरा के पोस्टर का विमोचन भी किया।

वाइस प्रसीडेंट पंकज अग्रवाल ने कहा कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के विस्तार का उद्देश्य है कि जो स्टूडेंट किसी भी कारण से एलन क्लासरूम तक नहीं पहुंच पाते, अब एलन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उन तक पहुंचा रहा है। आगरा जहां के अभिभावक जागरूक हैं और अपने बच्चों का कॅरियर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। ऐसे परिवारों तक पहुंच कर उनके सपने सच करने की शुरुआत की जा रही है। यहां एलन का एडमिशन ऑफिस आगरा मथुरा रोड स्थित सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के सामने सूरज भान की बगीची 43/499 भूतल एवं प्रथम तल पर होगा।

इस घोषणा के साथ ही एलन में एडमिशन शुरू हो चुके हैं। प्रारंभिक बैचों में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को दोहरी स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा। पहला लाभ ये एडमिशन पुरानी फीस पर होंगे, दूसरा लाभ 7 दिसम्बर को आयोजित किए जा रहे एलन शार्प में प्रदर्शन के आधार पर स्कॉलरशिप दी जाएगी। एलन शार्प के माध्यम से स्टूडेंट 90 प्रतिशत तक एलन-फीस में स्कॉलरशिप और कैश रिवार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

एलन आगरा में कक्षा 8 से 12 तथा 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए बैच शुरू किए जाएंगे। इसमें जेईई मेन, एडवांस्ड, नीट-यूजी, ओलम्पियाड और पीएनसीएफ के कोर्सेज शामिल होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन