: भारत विकास परिषद अमृतम् ने नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
Wed, Aug 6, 2025
आगरा। संस्कृति माह के अंतर्गत भारत विकास परिषद अमृतम् ने पालीवाल पार्क में एक अनोखे अंदाज़ में स्वच्छता का संदेश दिया। फिल्म थिएटर क्रिएशन ग्रुप के कलाकारों ने जीवंत अभिनय के माध्यम से “हमारा भारत – स्वच्छ भारत” का नारा बुलंद किया, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह भावुक और प्रेरित हो उठा।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) ने बताया कि हमारा भारत – स्वच्छ भारत” विषय पर फिल्म थिएटर क्रिएशन ग्रुप की टीम ने जीवंत अभिनय करते हुए समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के संयोजक अनिल जैन रहे। मौके पर उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता का संकल्प दिलवाया गया। कलाकारों के प्रेरणादायक और प्रभावशाली अभिनय को देखते हुए सभी का उत्साह दोगुना हो गया। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में संदेश दिया – "स्वच्छ भारत ही सशक्त भारत की नींव है।"
आयोजन में प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, क्षेत्रीय संयोजक हरि नारायण चतुर्वेदी, संस्कृति माह आयोजन समिति के प्रभारी अम्बा प्रसाद गर्ग, नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, आगरा सर्राफा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पवन दौनेरिया सहित अमृतम् के संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, सचिव राजीव प्रीति गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक साक्षी जैन, पर्यावरण प्रभारी विकास गोयल, सेवा प्रभारी ज्योति मोहन पारूल जिंदल, संस्कार प्रभारी गौरव संचिता बिंदल, संजीव गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल (खेरली वाले), विमल नयन फतेहपुरिया, नीरज मित्तल, सुनील बंसल, अंकित अग्रवाल, लवलेस गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।
: 16 साल की परंपरा टूटीः श्री महालक्ष्मी जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष हुआ स्थगित
Tue, Aug 5, 2025
शहर का दूसरा सबसे बड़ा जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष नहीं होगा
जनहित में स्थगित हुआ श्री महालक्ष्मी जन्माष्टमी महोत्सव 2025
तैयारियां पूरी, फिर भी स्थगित हुआ पांच दिवसीय महोत्सव
हर वर्ष श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित किया जाता रहा है भव्य आयोजन
आगरा। जनकपुरी के बाद शहर का सबसे बड़ा पांच दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष नहीं होगा। कुछ लोगों द्वारा संभावित व्यवधान के चलते आयोजकों ने अंतिम समय में आयोजन स्थगित करने की घोषणा की। बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह घोषणा की गई कि श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल रजि०, आगरा द्वारा विगत 16 वर्षों से निरंतर भव्यता एवं दिव्यता के साथ आयोजित किया जाने वाला पांच दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है।
समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 13 से 17 अगस्त तक इस वर्ष आयोजित होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां लगभग 75 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुकी थीं। पंडाल सजने के लिए तैयार था, सारी व्यवस्था शुरू हो चुकी थी, पोशाकें बन चुकी थीं और भव्य आयोजन के सभी प्रबंध अंतिम चरण में थे। इसके बावजूद, कुछ व्यक्तियों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने के कारण, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रकार की अनहोनी या जनहानि से बचने के लिए इस वर्ष का आयोजन स्थगित किया जाए। अध्यक्ष ने आगे कहा कि जिन लोगों ने भी आयोजन के संदर्भ में सहयोग राशि प्रदान की थी, उन सभी की राशि वापस कर दी जाएगी, तथा 10 से 15 दिन के भीतर राशि वापस करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
महामंत्री मनोज जैन ने कहा कि संस्था के सभी दस्तावेज पूर्ण एवं विधिसम्मत हैं और इस संदर्भ में जिला प्रशासन, चिट फंड अधिकारी एवं नगर आयुक्त से अपील है कि संस्था के नाम को लेकर चल रहे विवाद की निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के व्यवधान उत्पन्न न हों।
प्रतिवर्ष श्री महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में खाटू श्याम जी की निशान यात्रा, भव्य 56 भोग, फूल बंगला, पोशाक यात्रा, प्रसादी एवं भजन संध्या जैसे भव्य कार्यक्रम शामिल होते रहे हैं। इन आयोजनों में शहर के हजारों श्रद्धालु पहुंचते थे। इस बार भी इन सभी की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी थी, किंतु कुछ तत्वों के संभावित व्यवधान के कारण यह भव्य आयोजन, जो जनकपुरी के बाद शहर में सबसे भव्य माना जाता है, इस वर्ष नहीं हो सकेगा।
समिति ने सभी मंदिर ट्रस्टियों, श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि परिस्थितियां अनुकूल होते ही महोत्सव का आयोजन पूर्व की भांति पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया जाएगा।
इस घोषणा के अवसर पर अशोक सिंघल, संजय शर्मा, आदर्श नंदन गुप्त, दिलीप बंसल, संजीव रतन, हेमेंद्र मोहता, उमेश अग्रवाल, राकेश, भोला नाथ अग्रवाल, केएल अग्रवाल, नवीन, मनीष, रोहित, अजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विनोद राठौड़, अखिलेश, संदीप, ध्रुव, मनीष, सुमित अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, अजय गुप्ता, पवन जैन आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
: आगरा के यादव परिवार ने RABSAI एयर राइफल चैंपियनशिप में बजाया जीत का बिगुल
Tue, Aug 5, 2025
आगरा। शहर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब एक ही परिवार ने एक साथ गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर खेल जगत में अपनी खास पहचान बनाई। रविवार, 3 अगस्त 2025 को सम्पन्न हुई पहली RABSAI एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप में यादव परिवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार अलग-अलग श्रेणियों में मेडल अपने नाम किए।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता RABSAI द्वारा विश्व रिमफायर एवं एयर राइफल बेंचरेस्ट फेडरेशन से संबद्ध होकर, राजत विज एवं हिना विज के कुशल निर्देशन में आयोजित की गई।
अद्वैत सिंह यादव (आयु 9 वर्ष, कक्षा 4, सेंट पीटर स्कूल) ने अंडर-18 वर्ग में 230/250 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।
वेदार्य सिंह यादव (आयु 11 वर्ष, कक्षा 6, सेंट पीटर स्कूल) ने 223/250 अंकों के साथ उसी वर्ग में रजत पदक हासिल कर दूसरा स्थान पाया।
पियूषिका यादव ने महिला अंडर-40 वर्ग में 451/500 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।
मधुकर यादव ने पुरुष एबव-40 वर्ग में 460/500 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
यादव परिवार की यह उपलब्धि न केवल आगरा शहर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह युवा खिलाड़ियों में शूटिंग खेल के प्रति बढ़ते उत्साह और प्रतिभा का भी प्रमाण है। विशेष रूप से मास्टर अद्वैत और मास्टर वेदार्य का प्रदर्शन भविष्य में प्रतिस्पर्धी शूटिंग के क्षेत्र में उनके सुनहरे करियर की संभावनाएं दर्शाता है।