Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जब भक्त की लाज रखने स्वयं पधारे ठाकुर जी : एकादश दिवस पर ‘नरसी भात लीला’ ने श्रद्धालुओं को भक्ति और विश्वास का अमिट संदेश दिया

Pragya News 24

Sat, Feb 21, 2026
Post views : 198

आगरा। श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के एकादश दिवस सायंकाल ‘नरसी भात लीला’ का अत्यंत भावपूर्ण एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत मंचन किया गया। लीला के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सच्चे भक्त की पुकार पर स्वयं भगवान उसकी लाज रखने अवश्य आते हैं। नवीन गल्ला मंडी परिसर में आयोजित इस दिव्य आयोजन में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे।

श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति द्वारा आयोजित रासोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गिर्राज कुमार अग्रवाल, श्री कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल सहित अध्यक्ष हरी चंद्र गर्ग वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल, राजीव गुप्ता, देवेश शाह, मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल द्वारा ठाकुर जी एवं स्वरूपों की विधिवत आरती उतार कर किया गया।

लीला में भक्त नरसी की अटूट श्रद्धा और प्रभु के प्रति उनके असीम विश्वास का सजीव चित्रण किया गया। प्रसंग के अनुसार जब नरसी जी अपनी पुत्री के विवाह में ‘भात’ की व्यवस्था करने में असमर्थ होते हैं, तब वे पूर्ण समर्पण भाव से ठाकुर जी को स्मरण करते हैं। भक्त की इस करुण पुकार से द्रवित होकर स्वयं श्रीकृष्ण व्यापारी रूप में प्रकट होते हैं और भात सहित समस्त वैवाहिक सामग्री की भव्य व्यवस्था कर भक्त की लाज रखते हैं।

मंच पर प्रस्तुत यह दृश्य अत्यंत मार्मिक था। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय, सजीव संवाद और मधुर भजनों ने पूरे पंडाल को भक्तिरस में डुबो दिया। “भक्त वत्सल भगवान की जय” और “नरसी मेहता की जय” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। दर्शकों की आंखें उस क्षण नम हो गईं जब प्रभु ने भक्त की प्रतिष्ठा की रक्षा करते हुए दिव्य स्वरूप का आभास कराया।

स्वामी लक्ष्मण जी महाराज एवं स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि यह प्रसंग हमें सिखाता है कि जो भक्त पूर्ण निष्ठा और विश्वास से प्रभु का स्मरण करता है, उसकी सहायता के लिए भगवान स्वयं मार्ग प्रशस्त करते हैं। जीवन की कठिनाइयों में धैर्य और आस्था ही सबसे बड़ा संबल है।

मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को लीला के 12वें दिन गोवर्धन धरण लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। साथ ही छप्पन भोग एवं अन्नकूट प्रसादी का विशेष आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।

इस अवसर पर सतीश चंद्र गर्ग, शंभू नाथ अग्रवाल, विनोद गोयल, विक्रांत गोयल, राजकुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मुकेश चंद्र अग्रवाल, मनोज बघेल, नरेश चंद्र गोयल, मीरा रानी अग्रवाल, राधा रानी गोयल, मंजू गुप्ता, पिंकी गोयल, अमन गोयल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन