आगरा। इंडियन क्लब मैं स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। झंडारोहण इंडियन क्लब के संरक्षक एसएस मिश्रा, अध्यक्ष राजेश मित्तल, सचिव सुधीर भोजवानी ने सभी सदस्यों संग झंडारोहण किया। राष्ट्र गान के साथ तिरंगे को सलामी दी व भारत माता के जयकारे लगाए।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व एमएलसी विजय शिवहरे ने भारत माता के चित्र के समक्ष दिप प्रज्जवलित करते हुए सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष पार्क के विद्यार्थियों न देश भक्ति पर आधारित सांस्कृति प्रस्तुतियां दीं। समाजसेवी दिनेश व लोकहितम ब्लड बैंक से महासचिव अखिलेश अग्रवाल ने देश के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल गुप्ता, सुशील कपूर, रमेश जसवानी, रंजीत सामा, राजेश लालवानी, राजेश मनमानी, गौरव अरोड़ा, अखिलेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, पीके मिश्रा, नारायण अग्रवाल, निर्मल, बीएन गुप्ता, अशोक गुप्ता, नरेश जैन, प्रमोद गुप्ता, दिनेश कुमार, सुभाष मल्होत्रा, रवीन्द्र रोड़ा, कैलाश नाथ केसरी, अजय खरबंदा, नवीन गांधी, रवि गुप्ता, अशोक शीतलानी, लक्ष्मण गर्ग, पीएस चड्डा, राधेश्याम बंसल, राजकुमार जसवानी आदि मौजूद थे। संचालन सचिव सुधीर भोजवानी ने आभार व्यक्त किया।