Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

विश्व हिंदू महासंघ : विस्तार के साथ हुआ विश्व हिंदू महासंघ का होली मिलन समारोह

Pragya News 24

Mon, Mar 9, 2026
Post views : 96

आगरा। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा रविवार को संजय प्लेस स्थित कार्यालय पर संगठन के विस्तार और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और महानगर स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष (गौ रक्षा) गजेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री अश्विनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति गंगा धाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति सुनीता मेहता, मंडल प्रभारी राजेश शर्मा, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष किशन गुप्ता, गौ रक्षा जिला अध्यक्ष देव ठाकुर, मातृशक्ति जिला अध्यक्ष मीनू अग्रवाल, मातृशक्ति महानगर अध्यक्ष डिंपल गंभीर और किन्नर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष काजल राठौर मौजूद रहे।

इस अवसर पर संगठन के विस्तार और समाज में धार्मिक व सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि महासंघ समाज सेवा, गौ रक्षा और हिंदू समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में शिवम शिवहरे, राहुल गुप्ता, हर्ष खटाना, सर्वेश सिंह, कोमल शर्मा, सोना शर्मा, नताशा शर्मा, रीता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन