: 5 अक्टूबर को जेपी सभागार में होगा भारतीय वैश्य महासभा का सम्मेलन
Fri, Sep 12, 2025
सम्मेलन में होगा जिला व महानगर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
आगरा। पांच अक्टूबर को अम्बेडकर विवि के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में वैश्य सम्मेलन का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। भारतीय वैश्य महासभा द्वारा आयोजित सम्मेलन में 500 से अधिक आगरा मण्डल के लोग शामिल होंगे। यह जानकारी भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में वैश्य समाज के सभी उपसर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं, समाज में अनुकरणीय कार्य करने वाले वरिष्ठ जनों का सम्मान, आगरा जिला एवं महानगर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के वैश्य अध्यक्षों तथा समाज के उच्च पदों पर प्रतिष्ठित अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।
सम्मेलन में प्रदेश के मंत्री, विधायक, सांसद आदि विशिष्ट अतिथि भी सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर वैश्य समाज की अपनी जनसंख्या के अनुपात में सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श होगा तथा आगामी विधानसभा चुनावों हेतु वैश्य समाज के प्रत्याशियों के नामों पर भी विचार किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि भारतीय वैश्य महासभा का संगठन कई राज्यों सहित उत्तर प्रदेश के लगभग 40 जिलों में सक्रिय है। समाज के उत्पीड़न की स्थिति में महासभा सदैव पीड़ितों के साथ खड़ी होकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस सम्मेलन में 65ः से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल, इंटर, सीबीएसई बोर्ड (कक्षा 10 एवं 12) के छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर व्हाट्सऐप नंबर 8218015301 पर भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बंटी भाई, डॉ. अशोक अग्रवाल, निवास गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, विनोद मित्तल, राजीव, पोरवाल, विजय गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, दाऊदयाल गुप्ता, आगरा महानगर अध्यक्ष मनोज मोदी, शैलेन्द्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
: स्पाइसी शुगर के रॉयल रास रंग महोत्सव में दिखी संस्कृति, संस्कार और उत्सव की रंगीन छटा
Fri, Sep 12, 2025
आगरा। परंपरा और आधुनिकता का संगम उस समय देखने को मिला जब स्पाइसी शुगर संस्था ने होटल होलीडे इन में भव्य रॉयल रास रंग महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव ने जहाँ भारतीय संस्कृति की विविधता को मंच पर उतारा, वहीं उत्सव की रौनक और मिलनसारिता से वातावरण को सराबोर कर दिया।
संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि “त्योहार का अर्थ केवल उत्सव मनाना ही नहीं बल्कि अपने संस्कारों को सहेजना, संस्कृति को आगे बढ़ाना और आपसी प्रेम व भाईचारे को गहरा करना है। ऐसे अवसर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।”
स्वागत व संचालन चांदनी ग्रोवर और पावनी सचदेवा ने किया। पूजा थाली सज्जा प्रतियोगिता से प्रारंभ हुए इस महोत्सव में रंगोली की सृजनशीलता, मेंहदी की खूबसूरती और साड़ी ड्रेपिंग में विभिन्न प्रांतों की झलक ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।
टंग ट्विस्टर ने खूब ठहाके बिखेरे तो अंत में पारंपरिक डांडिया रास ने पूरे आयोजन को उत्सव की उमंग से सराबोर कर दिया। थाली सज्जा प्रतियोगिता में वीना सचदेवा, और बुलबुल अग्रवाल, रंगोली में सोनी ग्रोवर और डॉली विज, मेहंदी प्रतियोगिता में आयुषी और अंजली, साड़ी ड्रेपिंग में रश्मि मित्तल और सोनाली खंडेलवाल विजई रहीं। मुख्य अतिथि डॉ रंजना बंसल ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।निर्णायक की अहम भूमिका मिकी सिंह, प्रीति बत्रा और जया असवानी ने निभाई। इस अवसर पर रेनू लाम्बा, सिमरन अवतानी, रिंपी जैन, शिखा जैन, पूजा ओबरॉय, ज्योति सचदेवा, पूजा ढींगरा, कमल, शिल्पा माहेश्वरी, संगीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
: श्रीकृष्ण लीला महोत्सव 25 अक्टूबर से, नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा
Fri, Sep 12, 2025
आगरा। कमला नगर स्थित श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति के कार्यालय पर गुरुवार को हुई आवश्यक बैठक में आगामी श्रीकृष्ण लीला महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महोत्सव न केवल भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम होगा बल्कि समाजसेवा का भी सशक्त संदेश देगा।
अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि बैठक में डॉ. विजय किशोर बंसल को महोत्सव का मुख्य संरक्षक बनाकर उन्हें मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुरारी लाल गोयल प्रसाद व्यवस्था प्रमुख, गिर्राज बंसल कार्यक्रम संयोजक, आदर्श नंदन गुप्त लीलांजलि संपादक, ब्रजेश अग्रवाल सवारी व्यवस्था प्रमुख और तनु गुप्ता मीडिया प्रभारी घोषित किए गए।
महोत्सव समिति की बागडोर विष्णु कुमार अग्रवाल, अनूप गोयल, विनीत सिंहल, पंकज मोहन शर्मा, संजय चेली, आशु रोहतगी, मनोज बंसल, राकेश गुप्ता और केके अग्रवाल के हाथों में रहेगी। वहीं, यूथ ब्रिगेड की जिम्मेदारी तनुराग गोयल और आयुष बंसल संभालेंगे। उन्होंने बताया कि समिति का विस्तृत गठन शीघ्र ही किया जाएगा।
महामंत्री विजय रोहतगी ने बताया कि बल्केश्वर स्थित गौशाला प्रांगण में होने वाले श्री कृष्ण लीला महोत्सव में गोचरण यात्रा का मार्ग बदलेगा ताकि ट्रैफिक की समस्या से आमजन को परेशानी न हो। झांकियों की संख्या सीमित होगी, परंतु वे समाज को संदेश देने वाली होंगी। खर्च को सीमित कर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में खर्च किया जाएगा। महोत्सव का मंचन वृंदावन के प्रदीप ठाकुर के निर्देशन में होगा।
महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि उद्देश्य यही है कि नई पीढ़ी प्राचीन संस्कृति से जुड़े और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, अशोक कुमार गोयल, विष्णु अग्रवाल राधे राधे, बृजेश अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, विनीत सिंघल, वीरेंद्र गोयल, जवाहर लाल सिंघल, कैलाश चंद्र, अनूप गोयल, मनोज कुमार बंसल, विजय रोहतगी, तनु गुप्ता, राजीव अग्रवाल, ऋषि गोयल, पवन पेंगुरिया, केके अग्रवाल, आशीष रोहतगी, मन पेंगुरिया, शेखर गोयल, पंकज मोहन, गिर्राज बंसल आदि उपस्थित रहे।