: सम्मान, पुरस्कार और रक्तदान संग सम्पन्न हुआ अग्रवाल महासभा जिला सम्मेलन
Tue, Aug 26, 2025
महाराजा अग्रसेन के जयकारों संग सम्पन्न हुआ अग्रवाल महासभा का जिला सम्मेलन
समाज हित प्रस्तुत किए प्रस्तावों पर सर्वसहमति से लगी मोहर
महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में आयोजित जिला सम्मेलन में 2000 से अधिक लोगों ने लिया भाग
शमशाबाद, खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा आदि जगह से पहुंचे सम्मेलन में भाग लेने
आगरा। शंखनाद और महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारों के उद्घोष साथ अग्रवाल महासभा का जिला सम्मेलन लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में उत्साह के सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले भर से 2000 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वसहमति से कई सामाजिक प्रस्ताव पास हुआ। वहीं बड़ों को सम्मान और मेधावी युवाओं को पुरस्कार के साथ जिला सम्मेलन में समाज हित में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, उद्घाटनकर्ता नितेश अग्रवाल, उप्र लघु उद्योग निगम लि. के अध्यक्ष राकेश गर्ग, महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
नितेश अग्रवाल ने कहा कि आगरा अग्रवालों का राजधानी कहा जाता है। कहा कि अग्र समाज देश की अर्थव्यवस्ता की रीढ़ है। हमें सांस्कृतिक मूल्यों को संजो कर रखते हुए एक मंच पर एक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।
मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज हर वर्ग और समाज के लोगों के हित में कार्य करता है।
महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल ने अतिथियों के स्वागत करते हुए कहा कि समाज में कुरीतियां पैदा न हो, जिसे आवश्यकता है उसकी मदद के लिए महासभा कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। आगरा जनपद के सभी कस्बों के अध्यक्ष महामंत्री व अग्रबंधु व शहर के हर क्षेत्र के अग्रवाल समाज के लोगों ने भाग लिया।
अग्रवाल महासभा के संस्थापक डॉ. अशोक अग्रवाल को स्मृति चिन्द प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सभी संरक्षकों को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक वयोवृद्ध अग्रपिता के रूप में डॉ. गिरीश गुप्ता का भी सम्मानित किए गया।
महामंत्री विष्णु बीहारी गोयल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि देश व समाज हित में कार्य करने के लिए अग्रवाल महासभा हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है। संचालन अजय जैन ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुरारी प्रसाद अग्रवाल, पूर्व विधायक महेश गोयल, बीडी अग्रवाल, सत्येन्द्र अग्रवाल, कृष्ण मुरारी गोयल, साकेत अग्रवाल, वारेन्द्र कुमार जैन, लक्ष्मी नारायण, मंजू बंसल, फूलचंद बंसल, सुरेश चंद गर्ग, कुवन्त मित्तल, सुरेश चंद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, महेश बंसल, गजेन्द्र अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
अग्रवंश पत्रिका का भी हुआ विमोचन
अग्रवंश पत्रिका के संयोजक बीएन अग्रवाल व वीरेन्द्र जैन ने 105 पत्रिका का विमोचन किया। सभी पदाधिकारियों, संरक्षकों सदस्यों का विवरण के साथ संस्था का पूरा इतिहास लिखा गया है। महासभा का प्रारम्भ 1996 में हुआ था। 2011 से महासभा कालातीत घोषित थी। जिसे वर्तमान पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से पुर्नजीवित किया गया है।
रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान
समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से अग्रवाल महासभा द्वारा जिला सम्मेलन में रक्तदान शिविर भी आयोजन किया गया। जिससे जरूरतमंद लोगों की सहायता में सहयोग हो सके। शिविर में जिले के विभिन्न कस्बों व शहरी क्षेत्र से पहुंचे अग्रबंधुओं ने 30 यूनिट रक्तदान कर मिसाल पेश की।
मेधावी विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार
आगरा। युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य जिला शिविर में यूपी बोर्ड, ईसीएसई व सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडियट के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर हर विद्यार्थी के साथ उनके अभिभावकों के चेहरे भी खिले नजर आए। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में श्लोक अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, तन्वी अग्रवाल, नैतिक गर्ग, विनायक अग्रवाल, वेदांग अग्रवाल थे। बीए व एसएसबी आगरा कॉलेज के टॉपर ऋषि सिंघल व रिमझिम सिंघल को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
: लुधियाना में बिक रहा आगरा के जैन पायल का नकली सामान
Tue, Aug 26, 2025
आगरा। लुधियाना सराफा बाजार मे तीस हज़ारी कोर्ट दिल्ली के आदेश पर दो ज्वैलर्स के यहाँ पर जैन पायल के नाम से नकली मोहर जो (*X जैन पायल) के नाम से दुकानदार द्वारा माल बेचा जा रहा था। लगभग 10 किलो नकली चांदी की ज्वैलरी को कोर्ट के द्वारा नियुक्त किये गए लोकल कमिश्नर के द्वारा पुलिस की मौजूदगी मे सीज़ किया गया। इससे पूर्व में 16 अगस्त को भी जैन पायल के द्वारा खन्ना एवं जालंधर मे कोर्ट के आदेश पर 50 किलो खन्ना से और 30 किलो नकली जैन पायल की मोहर का सामान जालंधर से सीज़ किया गया है।
जैन पायल कॉपीराइट एवं ट्रेड मार्क एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड ब्रांड है जिसके नाम से कोई भी ज्वैलर्स जैन पायल का लोगो या नाम का दुरूपयोग करके चांदी की किसी भी प्रकार की ज्वैलरी नहीं बेच सकता है। पुरे पंजाब मे जैन पायल के नाम का दुरूपयोग करके जैन पायल का मिलता जुलता नाम से नकली चैन बै्रसलेट बेचे जा रहे है जिसकी पूरी जानकारी कंपनी द्वारा अपने एजेंट द्वारा प्राप्त कर ली गयी है। पंजाब के अन्य शहरो एवं उत्तर भारत के कई शहरो मे जैन पायल द्वारा जल्द ही कोर्ट के आदेश पर नकली जैन पायल की ज्वैलरी को पकड़ने एवं जप्त करने की कार्यवाही जारी रहेगी। जो भी ज्वैलर्स नकली जैन पायल का प्रोडक्ट बेच रहे है उनको भारी कानूनी कार्यवाही एवं जेल जाने का सामना करना पड़ेगा।
लुधियाना की छापेमारी तीस हज़ारी कोर्ट से नियुक्त लोकल कमिश्नर शुभांकर, एडवोकेट शोभराज एवं एडवोकेट गिनी द्वारा की गयी। समस्त नकली ज्वैलरी को सील करके कोर्ट मे जमा करने की कार्यवाही भी की गयी।
: रामलीला - चन्द्रग्रहण के कारण मुकुट शोभायात्रा अब 8 सितम्बर को
Mon, Aug 25, 2025
आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक आगरा की रामलीला 06 सितमबर को गणेश पूजन के साथ प्रारम्भ होगी। रामलीला महोत्सव के अन्तर्गत मुकुट पूजन के बाद मुकुट शोभायात्रा की सवारी काली बाड़ी से रावत पाड़ा मनःकामेश्वर मन्दिर आती है। जो कि इस बार 07 सितम्बर को चन्द्र ग्रहण होने के कारण सनातन धर्म का पालन करते हुये दिनांक 08 सितम्बर 2025 को निकलेगी।
श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि चन्द्र ग्रहण के कारण उस दिन किसी भी प्रकार की पूजा नही की जाती है। अतः 07 सितम्बर को श्री मनःकामेश्वर नाथ मन्दिर में भगवान को मुकुट अर्पित नही किया जा सकता है। अब मुकुट महोत्सव की सवारी 07 सितम्बर के स्थान पर 08 सितम्बर को काली बाड़ी से प्रारम्भ होकर रावत पाड़ा मनःकामेश्वर नाथ मन्दिर पर आयेगी। अन्य सभी कार्यक्रम पूर्ववत होगें।