Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मंगलमय परिवार : संतश्री विजय कौशल महाराज ने मंगलमय परिवार फार्म हाउस को दिया ‘‘वरिष्ठ जन मिलन मंदिर’’ का नाम

आगरा। हर पीढ़ी अपने हिसाब से जीना चाहती हैं। नई पीढ़ी अपने अनुसार चलना चाहती है और पुरानी पीढ़ी को भी अपने अनुसार चलाना चाहती है। ऐसे समय में धर्मिक और शांतिपूर्ण माहौल में तैयार ऐसे स्थान की बहुत जरूरत थी। यह बात विजय कौशल जी महाराज ने फीता खोलकर फार्म हाउस का उद्घाटन करते हुए कही। शहर के प्रदूषण और शोर शराबे से दूर द ग्रीन वैली एम्पायर में मंगलमय परिवार के फार्म हाउस को संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने वरिष्ठ जन मिलन मंदिर का नाम दिया। विजय कौशल महाराज नेकहा कि यहां पहला आयोजन कथा का ही होगा। सभी श्रद्धालुओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

रोहित जैन, राकेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, जितेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि फार्म हाउस धार्मिक आयोजन के उद्देश्य से बनाया गया है। जहां समय समय पर गरीब कन्याओं के विवाह, कथा आदि का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष 8-10 कथाएं होंगी। महाराज जी के सुझाव पर थिएटर भी तैयार किया जाएगा, जहां धार्मिक फिल्में दिखाई जाएंगी। जो लोग अपनी जीवन धर्म यज्ञ के साथ बिताना चाहते हैं उनके लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती। 150 गज के विला जिसमें दो बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचिन, दो लेटबॉथ, डायनिंग एरिया के साथ खुला एरिया भी है। विजय कौशल जी महाराज के लिए आश्रम भी होगा। पार्क, स्वीमिंग पूल के साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रचित जैन, राहुल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, निखिल गर्ग, प्रशान्त मित्तल, घनश्यामदास अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, महावीर मंगल, सरजू बंसल, रेखा अग्रवाल, वंदना, अंजना, रितु, मधु शर्मा, निकिता, नीलू, सुनीता आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन