: दशहरा शोभायात्रा मार्ग की मरम्मत व सफाई के लिए नगरायुक्त व महापौर को दिया ज्ञापन
Wed, Sep 24, 2025
400 वर्ष पुरानी है श्रीरामचंद्र जी महाराज के प्राचीन मंदिर खातीपाड़ा-जटपुरा की दशहरा शोभायात्रा
ढोल नगाड़ों संग 2 अक्टूबर को आकर्षक झांकियों संग निकलेगी शोभायात्रा
आगरा। लगभग 400 वर्ष पुरानी श्रीरामचंद्र जी महाराज के प्राचीन मंदिर खातीपाड़ा-जटपुरा की दशहरा शोभायात्रा मार्ग पर मरम्मत व सफाई के लिए आज आयोजन समिति ने महापौर हेमलता दिवाकर व नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपा। शोभायात्रा मार्ग की समस्याओं को अवगत कराया। बताया 2 अक्टूबर को शोभायात्रा निकलनी हैं।
शोभायात्रा मार्ग के गड्ढे, सड़क निर्माण व उफनने सीवर को ठीक करवाने के साथ साफ सफाई की व्यवस्था की भी मांग की। जहां स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, उन्हें ठीक करने व चूना छिड़कवाने की मांग की गई। महापौर हेमलता दिवाकर व नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने आश्वासन देते हुए कहा शोभायात्रा मार्ग की सफाई, सीवर, लाइट, सड़क, जल भराव आदि सभी समस्याओं को नोट कर लिया गया है। जल्दी ही सभी समस्याएं दूर कर दी जाएंगी।
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने जल्दी ही शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण करने को भी कहा। पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीरामचंद्र मंदिर से आयोजित होने वाली शोभायात्रा बहुत प्राचीन है। सभी मिलजुल कर व्यवस्था करते हैं। शांतिप्रिय ढंग से भव्य शोभायात्रा निकालने का प्रयास है। नई पढ़ी को भी संदेश देना चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा जुड़े।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष तरुण सिंह, महामंत्री राजपाल यादव, संयोजक हेमंत प्रजापति, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद चौहान, टीटू पंडित, विक्रांत सिंह, अमित पटेल आदि उपस्थित थे।
: मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यक्रम का आयोजन
Wed, Sep 24, 2025
आगरा। कस्बा फतेहाबाद के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके अधिकार और कानून के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक शिवानी बंसल बोलते हुए कहा कि नारी शक्ति, बहन-बेटियां को अपनी शक्ति पहचाने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, अवंती बाई, जीजाबाई के विचारों से जुड़े । सशक्त नारी सशक्त भारत के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा हर तरीके से अथक प्रयास किया जा रहे हैं। हर थाने पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। बहन बेटियां को अपने साथ होने वाले गुड टच, बेड टच पर आवाज उठानी चाहिए, बहन बेटियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में सरकार द्वारा जारी किए गए इमरजेंसी हेल्पलाइन 1090, 112 पर बेझिझक होकर शिकायत दर्ज कराएं, पुलिस आपकी सुरक्षा में 24 घंटे खड़ी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधक शिशुपाल शरद, अभिषेक शरद, राखी यादव, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, शिवानी बंसल, सुमन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में सेवा का हुआ अभिनंदन, सांस्कृतिक रंगों से सजी संध्या
Wed, Sep 24, 2025
आगरा। फव्वारा, कर्मयोगी एनक्लेव, कमला नगर में बने अग्रोहा धाम में मंगलवार को अग्र मिलन समिति द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांता प्रसाद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, सतीश चंद्र, सुरेश चंद्र गर्ग, कौशल किशोर सिंघल, अवधेश कुमार, दिनेश कुमार, गोपाल बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, सुनील कुमार गर्ग, नितिन गोयल, राम प्रकाश अग्रवाल, संस्थापक संरक्षक सतीश चंद्र अग्रवाल और मुख्य संरक्षक डी.डी. सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सजी इस संध्या में समाज के गौरव को बढ़ाने वाले 45 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। मुख्य संरक्षक डी.डी. सिंघल और अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी संरक्षकगणों को भी सम्मानित किया गया।
समिति द्वारा समाज और सार्वजनिक जीवन में योगदान देने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधियों का विशेष सम्मान किया गया। इनमें राज्यसभा सांसद नवीन जैन, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक महेश गोयल, मेयर हेमलता दिवाकर, खैरागढ़ अध्यक्ष संजीव गर्ग (गुड्डू भाई) और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता शामिल रहे।
समाज को अपनी सेवाओं से प्रेरित करने वाली संस्थाओं हेल्प आगरा, समर्पण ब्लड बैंक, लोकहितम ब्लड बैंक, सत्यमेव जयते एवं क्षेत्र बजाजा कमेटी का भी मंच से विशेष सम्मान किया गया। इसी क्रम में अग्रवाल संगठन सेवला, कमला नगर, खेरिया मोड़, दयालबाग एवं लोहा मंडी के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन स्वरूप डीसी गोयल और रानी माधवी शगुन गोयल, महासचिव संजय अग्रवाल (तोता भाई), कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, प्रमेंद्र गर्ग, हरीश गोयल, पार्षद कंचन बंसल, पवन अग्रवाल, सुमित गर्ग, उमेश सिंघल, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, पवन कुमार, राहुल अग्रवाल, विजय गोयल, विष्णु मंगल, पंकज बंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, सोम कुमार मित्तल, मुनीष गोयल, विष्णु भगवान गर्ग, हरीश कुमार अग्रवाल, अतुल कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।