: दिव्य भक्ति का अनुभव: श्रीराम कथा महोत्सव में पार्वती तपस्या और शिव-पार्वती विवाह की झलक
Thu, Sep 4, 2025
द्वितीय दिवस में कथा व्यास पं. भरत उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को कराया भक्तिमय अनुभव
विश्व सनातन ट्रस्ट करा रहा है 16 दिवसीय धार्मिक आयोजन, राम कथा के तुरंत बाद आरंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा
आगरा। सुभाष नगर, कमला नगर में विश्व सनातन ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव का द्वितीय दिवस भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कथा व्यास पं. भरत उपाध्याय ने इस अवसर पर पार्वती जी की कठोर तपस्या और भगवान शिव के साथ उनका विवाह का रसपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि हिमालय की पुत्री पार्वती ने भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर कठिन तपस्या की। उनके समर्पण और भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव स्वयं उनकी तपस्या स्थल पर प्रकट हुए। विवाह का दृश्य अत्यंत दिव्य और मंगलमय था। देवताओं, ऋषि-मुनियों और गंधर्वों ने यज्ञोपवीत पहनकर समारोह में भाग लिया। पार्वती ने विधिवत श्रृंगार कर शिव को प्रणाम किया और भगवान शिव ने उन्हें वरमुद्रा देकर स्वीकार किया।
संस्था के संस्थापक एवं मुख्य यजमान आकाश शर्मा और रेखा शर्मा ने श्रीरामचरितमानस एवं व्यास पूजन कर कथा का विधिवत आरंभ कराया। आकाश शर्मा ने बताया कि विश्व को सनातन धर्म के महत्व से परिचित कराने के ध्येय से विगत कई वर्षों से राम कथा और श्री मद भगवत कथा का आयोजन संस्था द्वारा कराया जा रहा है। जितना हम अपने पुराणों को समझेंगे उतना अधिक अपनी धर्म के प्रति समर्पित होंगे।
इस अवसर पर महंत गोपी गुरु (श्री हनुमंत धाम, लंगड़े की चौकी), आकाश शर्मा, रेखा शर्मा, गीता सिंघल, ऋतु गर्ग, सोहनी गर्ग, सपना गोयल, अंबे, अर्चना, बरखा, प्रेमलता शर्मा, बबिता शर्मा, कीर्ति, अमिता, गुंजन, कामना गोयल, रोशनी सिंघल, प्रेम वर्मा, एके सिंघल आदि श्रद्धालु कथा श्रवण में लीन रहे और पुण्य लाभ अर्जित किया।
: “राम नाम के अमृत से सराबोर हुआ अमृतम्”
Thu, Sep 4, 2025
आगरा। भारत विकास परिषद "अमृतम्" परिवार द्वारा गुरुवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन परिसर में आयोजित रामलीला एवं जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत राजा दशरथ और राजा जनक का भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान समारोह हुआ। राम नाम से गुंजायमान वातावरण में पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे अजय अग्रवाल और महारानी कौशल्या की भूमिका में कल्पना अग्रवाल का भावपूर्ण स्वागत किया गया। इसी तरह राजा जनक की भूमिका निभा रहे राजेश अग्रवाल और महारानी सुनयना की भूमिका में अंजू अग्रवाल का आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान हुआ। सभी अतिथियों को मुकुट पहनकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने मधुर राम भजनों को स्वर देकर वातावरण को भक्ति में डुबो दिया। आयोजन में जनकपुरी समिति अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने समस्त श्रद्धालुओं को जनकपुरी महोत्सव में सादर आमंत्रण दिया।
कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र अग्रवाल और राधा अग्रवाल रहे, जिन्होंने अतिथियों का स्वागत कर आयोजन को गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर संरक्षक उमेश अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, केशव दत्त गुप्ता, बसंत गुप्ता, अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), अल्का गुप्ता, सचिव राजीव गोयल, प्रीति गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, साक्षी जैन, महिला सहभागिता उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल, अमित पाराशर, मनोज शिवहरे, ज्योति मोहन जिंदल, अजय शिवहरे, गौरव बिंदल, दीपक भार्गव, मुकुल बंसल, राजकुमार अग्रवाल, बृजमोहन रायपुरिया, राकेश अग्रवाल, मनोज खेरली, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, विकास गोयल, सुदेश अग्रवाल, राजेश बंसल, विशाल अग्रवाल, अमित गुप्ता, नीता अग्रवाल, राधा अग्रवाल, सपना, अंजना, ज्योति, संचित, नीलम शिवहरे, अनीता आदि उपस्थित रहे।
: पीएम मोदी के जन्मदिन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय गोद लेगा क्षय रोगी
Wed, Sep 3, 2025
राजभवन के निर्देशों के क्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय क्षय रोगियों को लेगा गोद
रोगी के स्वस्थ होने तक विश्वविद्यालय गोद लिए हुए रोगी का रखेगा ख्याल
आगरा, 03 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस (17 सितंबर) के अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय 100 क्षय रोगियों को गोद लेगा। इस हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा 100 क्षय रोगियों की लाइन लिस्टिंग करके उनकी सूची विश्वविद्यालय को भेज दी है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में 17 सितंबर को क्षय रोगियों को विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिया जाएगा। क्षय रोगी के इलाज प्रारंभ होने से लेकर इलाज पूर्ण होने तक विश्वविद्यालय द्वारा गोद लेकर उन्हें पोषण सहायता प्रदान की जाएगी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में टीबी मरीजों को गोद लिया जाएगा। इस अवसर पर रोगियों को पोषण पोटली वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीबी मरीज को ठीक होने में छह से सात माह समय लगता है। टीबी की दवा के साथ में सही पोषण सामग्री लेना भी आवश्यक है। मरीजों को पोषण में दिक्कत न हो, इसलिए उन्हें निक्षय पोषण योजना के तहत अब उन्हें पांच सौ रुपये की जगह एक हजार रुपये अनुदान में दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के आह्वान पर सामाजिक संस्थाएं व अन्य द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें उपचार के दौरान प्रत्येक माह पोषण पोटली वितरित करने का कार्यक्रम भी जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा क्षय रोगियों को गोद लिया जाएगा।