Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
सेवा और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस एक्मा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक होगा जन्मोत्सव मेला, सीएम योगी ने किया पोस्टर विमोचन गणेश पूजन और मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

कावेरी मंदिर श्री राम कथा : “माँगि नाव न केवट आना, कहइ तुम्हार मरम मैं जाना३” के भाव में डूबा केवट संवाद, सजीव झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Pragya News 24

Mon, Mar 30, 2026
Post views : 150

आगरा। कावेरी मंदिर कमेटी द्वारा कावेरी कुंज, कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के छठवें दिवस केवट संवाद और सीता हरण प्रसंग का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। “माँगि नाव न केवट आना, कहइ तुम्हार मरम मैं जाना३” चौपाई की मधुर गूंज के साथ कथा व्यास पंडित श्री भगवान भैया जी ने केवट प्रसंग को जीवंत कर दिया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कथा व्यास ने बताया कि केवट की प्रभु श्रीराम के प्रति निष्कपट भक्ति, समर्पण और प्रेम अद्वितीय है। केवट ने प्रभु को पहचानकर उनसे चरण धोने का आग्रह किया और सेवा का अवसर पाकर स्वयं को धन्य माना। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति में न कोई भेद होता है और न ही कोई अहंकार।

कार्यक्रम के दौरान गंगा मैया में केवट और नाव में प्रभु श्रीराम की सजीव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस मनोहारी प्रस्तुति को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और भक्ति भाव से सराबोर होकर भगवान के जयघोष करने लगे।

इस अवसर पर दैनिक यजमान इंदर लालवानी, कन्हैया भटीजा और किशोर गोपाल जी ने विधि-विधान से व्यास पूजन किया।

कथा के दौरान कन्हैयालाल अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, आरके श्रोत्रिय, महेश मेघदूत, अतुल बंसल, गिरीश कुमार गुप्ता, राम प्रकाश अग्रवाल, राकेश गर्ग, रोहित केसवानी, अनुराग अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तुषार गोयल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन