Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अनंत से अरिहंत तक : आत्मा की दिव्य यात्रा का सजीव मंचन आज, भगवान महावीर के जन्मकल्याणक पर भव्य लाइट एंड साउंड शो

Pragya News 24

Mon, Mar 30, 2026
Post views : 83

आगरा। भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर सकल श्वेतांबर जैन श्री संघ के तत्वावधान में “अनंत से अरिहंत आत्मा की यात्रा” विशेष लाइट एंड साउंड शो का आयोजन 31 मार्च, मंगलवार को सायं 5 बजे से सूरसदन प्रेक्षागृह में किया जाएगा। सोमवार को आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन न्यू राजा मंडी स्थित सुराना भवन में किया गया। यह आयोजन श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन ट्रस्ट राजा मंडी, जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्री संघ रोशन मोहल्ला, एसएन जैन समिति लोहा मंडी, श्री आत्मानंद जैन सभा बालूगंज एवं अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप आगरा ताज के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।

जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्मकल्याणक पर उनके जीवन, तप और मोक्ष मार्ग की प्रेरणादायक गाथा “अनंत से अरिहंत आत्मा की यात्रा” लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से सजीव होगी। जिसमें उनके जन्म से पूर्व के 27 भव, जन्म, बाल्यकाल, युवावस्था, वैराग्य, दीक्षा, कठोर तप, उपसर्ग, केवलज्ञान की प्राप्ति तथा मोक्ष से पूर्व के अंतिम 72 घंटों तक दिए गए देशना का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही मोक्ष प्राप्ति के बाद सिद्ध अवस्था तक की यात्रा को भी प्रभावी रूप में दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रस्तुति “अनंत से अरिहंत” बनने की उस आध्यात्मिक प्रक्रिया को दर्शाती है, जिसमें आत्मा अज्ञान और कर्म बंधनों से मुक्त होकर परम ज्ञान और मोक्ष की ओर अग्रसर होती है। यह कार्यक्रम जैन मत के अहिंसा, अपरिग्रह और आत्मसंयम जैसे मूल सिद्धांतों को भावपूर्ण अभिनय और आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता शारदा ग्रुप के उपाध्यक्ष यतेंद्र कुमार गुप्ता करेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप आगरा ताज के अध्यक्ष अमरलाल जैन भगवान महावीर के उपदेशों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर अपने विचार रखेंगे।

इस भव्य मंचन में 125 से अधिक बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष भाग ले रहे हैं, जो पिछले 15 दिनों से निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। ये सभी चारों संस्थाओं से जुड़े परिवारों के ही सदस्य हैं। मंचन का निर्देशन दीपक एवं चंद्रशेखर द्वारा किया जा रहा है।

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन ट्रस्ट राजा मंडी के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, एसएन जैन समिति लोहा मंडी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष जैन, श्री आत्मानंद जैन सभा बालूगंज के प्रधान सुरेश जैन (हैप्पी भाई), अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप आगरा ताज के अध्यक्ष अमरलाल जैन सहित अजय लालवानी, रवि जैन, वीरेंद्र जैन, शरद चौघड़िया, दुष्यंत जैन, अशोक कोठारी, अनिल जैन, अमित जैन, राजीव जैन, राजीव चपलावत आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन