Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी : भक्ति भाव संग निकली मां चामुण्डा की कलश यात्रा, 3 हजार श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Pragya News 24

Mon, Mar 30, 2026
Post views : 172

आगरा। सिर पर कलश लिए बैंड बाजों पर झूमते नाचते श्रद्धालु, भक्ति की बहती गंगा के बीच मां चामुण्डा के गूंजते जयकारे। फूलों से सजी मां भगवती की मनमोहक झांकी और सतरंगी रोशनी व पुष्पों से सजा मंदिर। भक्ति और श्रद्धा भाव में डूबे भक्तों के साथ हर तरफ उत्साह और उमंग बिखरी थी। आज मंदिर में कलश स्थापना व कलश यात्रा के साथ प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी (राजामंडी स्टेशन के निकट) वार्षिक मेला का शुभारम्भ हुआ। जिसमें लगभग 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्रातः मंदिर परिसर में मां चामुण्डा का विधि विधान से पूजन किया गया। मंदिर में कलश स्थापना के उपरान्त भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हेमा भगोर ने किया। बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ झूमते नाचते भक्तजन श्रीफल व अशोक के पवित्र पत्रों से सजे मंगल कलश सिर पर लिए भक्ति भाव के साथ माता रानी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व मां चामुण्डा की झांकी की आरती कर कलश यात्रा का स्वागत हुआ।

मंदिर से प्रारम्भ होकर, न्यू राजामण्डी, तोता का ताल, लोहामण्डी चौराहा, बल्देवगंज, लोहामण्डी बाजार, राजामण्डी रेलवे फाटक से बाजार होते हुए, सेंट जॉन्स चौराहा, किदवई पार्क से पुनः मंदिर पहुंचकर विश्राम लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महन्त वीरेन्द्र नाथ ब्रह्मचारी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र सिंह भगोर, कमल अग्रवाल, संयोजक राहुल राज, भानू शर्मा, विष्णु चौधरी, राकेश वर्मा, रवि सिसोदिया, शरद चौहान, हेमन्त प्रजापति, आशीष जैन, संतोष शर्मा, चिराग शर्मा आदि उपस्थित थे।

1 अप्रैल को छप्पन भोग, 2 अप्रैल को होगा देवी जागरण
महन्त वीरेन्द्र नाथ ब्रह्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में 1 अप्रैल को भव्य फूल बंगला व छप्पन भोग और 2 अप्रैल को देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को सतरंगी पुष्पों व जगमग रोशनी से सजाया जाएगा। 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भण्डारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन