: यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, मदद को दौड़े लोग
Thu, Sep 28, 2023
Agra. थाना मलपुरा क्षेत्र नगला वसुआ नहर पर उस समय चीख पुकार मच गई जब अचानक से टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खाई में गिर गया। घटना को देख राहगीरों ने दौड़ लगाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। सड़क किनारे खाई में गिरे टेंपो ट्रैवलर के अंदर से सभी को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
पूरा मामला मलपुरा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सड़क पर दौड़ता हुआ टेंपो ट्रैवलर अचानक से सड़क से नीचे उतरा और पलट गया। टेंपो ट्रैवलर के पलट जाने से उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने अपने वाहनों के सूचना पुलिस को दी और फिर टेंपो ट्रेवल्स में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी से पूछताछ की तो पता चला कि टेंपो ट्रैवलर में मौजूद सभी यात्री कोलकाता के रहने वाले है। इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ लेकिन यात्रियों के हल्की-फुल्की अंदरुनी चोटें जरूर आई। बड़ा सवाल यह था कि आखिरकार सड़क पर दौड़ता हुआ टेंपो ट्रेवलर कैसे सड़क से नीचे उतरा और पलट गया। इन सभी सवालों के जवाब ढूंढने के लिए पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
: मिर्ची झोंककर व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ़्तार
Thu, Sep 28, 2023
Agra. गुरुवार सुबह आगरा पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ हो गयी। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश मिर्ची गैंग से जुड़े हुए हैं जिन्होंने हाल ही में एक व्यापारी को अपना निशाना बनाया था।
पूरी घटना थाना जगदीशपुर क्षेत्र के पथौली नहर की है। पुलिस को मुखबिर खास से बदमाशों की सूचना मिली थी। इस पर थाना पुलिस ने पथौली नहर पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान वहां से कुछ बाइक सवार आए। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घेराबंदी कर उन्हें दबोचा गया। जब बदमाश पकड़ में आए तो पता चला कि यह मिर्ची गैंग वाले बदमाश है जिन्होंने हाल ही में एक व्यापारी को अपना निशाना बनाया था। उसकी आंखों में लाल मिर्च झोंक कर सोने की चेन लूट ले गए थे।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पथौली नहर पर बदमाशों से आज पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। यह वही बदमाश है जिन्होंने लाल मिर्च आंखों में फेंक कर व्यापारिक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।
: सरकारी योजना का लालच देकर सैकड़ों महिलाओं के फर्जी तरीके से खुलवाए एकाउंट
Wed, Sep 27, 2023
Agra. मोदी सरकार की योजनाओं के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। उनके फर्जी तरीके से अकाउंट खुलवाए जा रहे हैं और लाखों रुपए का लेनदेन उन खातों से किया जा रहा है। जिसकी जानकारी अकाउंट धारक को ही नहीं है। बड़ी बात यह है कि जिन लोगों के खाते खुलवाए जा रहे हैं उनको ना तो बैंक पास बुक मिली और ना ही एटीएम कार्ड। ऐसे ही लगभग 100 महिलाएं थाना सदर पहुंची जहां उन्होंने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित महिलाएं शहीद नगर और उसके आसपास के क्षेत्र की है। एकत्रित हुई महिलाओं ने बताया कि किसी के पास आशु कपिल और किसी के पास रेशमा और कमलेश नाम की महिलाएं पहुंची। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक योजना चलाई है। इस योजना के माध्यम से हर महीने ₹400 मिलेंगे। इसके लिए आपको एक अकाउंट खुलवाना होगा। ₹400 के लालच में महिलाओं ने अकाउंट खुलवा दिए। ठगी करने वालों को अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड और फोटो उपलब्ध कराए। किसी को धोखाधड़ी का शक ना हो इसीलिए होने 400 ₹400 भी दिए गए जिससे महिलाएं संतुष्ट हो जाए लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे जानकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बैंक से पहुंचने लगे नोटिस
महिलाओं को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी एचडीएफसी बैंक से उनके पास पहुंचे नोटिस के बाद हुई। जिसमें लिखा था कि आपने आर्थिक स्थिति से अधिक लेनदेन किया है। एक व्यक्ति के पास तो 20 लाख का ट्रांजैक्शन होने का नोटिस पहुंचा। इससे महिलाओं में हड़कंप की स्थिति बन गई। सभी ने क्षेत्रीय पार्षद से इस मामले की शिकायत की। एक-एक करके जब शिकायतकर्ता पहुंचने लगे तो संख्या 100 से अधिक पहुंच गई।
थाने में शिकायत हुई दर्ज
अपने साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत करने के साथ-साथ बैंक के नोटिस दिखाए जाने पर पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और सभी से प्रार्थना पत्र लिखवा कर उस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पीड़ितों ने बताया कि उनसे तो कहा गया था कि मोदी सरकार की योजना के तहत उन्हें पैसे मिलेंगे। उनसे आधार कार्ड पैन कार्ड की फोटो कॉपी ली गई, अंगूठा लगवाया और उसे एचडीएफसी बैंक में अकाउंट खुलवा दिए गए। धोखेबाजों ने करोड़ों रुपए की लेनदेन कर दिया।
हाल ही में साइबर सेल ने ऐसे कई मामलों का खुलासा किया है जिनमें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के फर्जी तरीके से अकाउंट खुलवाए गए और उनके खातों से लाखों रुपए का लेनदेन किया गया।