Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक आँखों के सामने घट रही घटना पर हाथ तो छोड़िये, मुँह नहीं खोल सकते शिवरात्रि मनोरथ में शिवस्वरूप के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शिल्पग्राम में 14 अक्टूबर से होगा 'प्री ताज महोत्सव', तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने की बैठक

Pragya News 24

Sat, Sep 30, 2023
Post views : 75
  • 'यूपी थीम' पर होगा 'प्री ताज महोत्सव', एक माह तक चलेगा आयोजन
  • विदेशी पर्यटकों को लुभाने हेतु 'प्री ताज महोत्सव' में यूपी की ODOP उत्पाद, प्रसिद्ध लज़ीज़ व्यंजन की स्टालें लगेंगी
  • यूपी-राजस्थानी-गुजराती संस्कृति के रंग में रंगेगा शिल्पग्राम, हाथी-ऊँट की सवारी बनेंगे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

आगरा. 30 सितंबर। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के निर्देशन में आगरा में टूरिज्म कल्चर और टूरिस्ट नाईट स्टे बढ़ाने के उद्देश्य से शिल्पग्राम में 'प्री ताज महोत्सव 2023' आयोजित कराए जाने की तैयारी चल रही है। इस कार्यक्रम की तैयारियों और प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आज शनिवार को बैठक हुई। बैठक में एडीए वीसी, सीडीओ, संयुक्त निदेशक पर्यटन, अपर नगर आयुक्त, एसीपी ताज सुरक्षा आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

प्री ताज महोत्सव शिल्पग्राम में लगभग एक महीने तक आयोजित होगा जो 14 अक्टूबर से 14 नवंबर 2023 तक चलेगा। यह सांस्कृतिक महोत्सव 'उत्तर प्रदेश थीम' पर आयोजित होगा। जिसमें देशी-विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए यूपी के विभिन्न जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी, प्रसिद्ध खान पान की स्टालें लगाई जाएंगी, साथ ही मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक भी देखने को मिलेगी।

बैठक में मंडलायुक्त ने 'प्री ताज महोत्सव' में यूपी की ODOP उत्पादों की प्रदर्शनी और प्रसिद्ध लज़ीज़ व्यंजन की स्टालें लगाने के निर्देश दिए। प्रत्येक दिन विख्यात व प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। मंडलायुक्त ने पूरे कार्यक्रम स्थल को उत्तर प्रदेश-राजस्थानी-गुजराती संस्कृति के परिवेश में रंगे जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जगह-जगह गरबा-डांडिया नृत्य और हाथी-ऊँट की सवारी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्री ताज महोत्सव एक भव्य और शानदार आयोजन होना चाहिए। इसलिए इसकी तैयारियों में खानापूर्ति न की जाए। इस महोत्सव के लिए शिल्पग्राम स्थल को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि ताजमहल देखने आने वाला हर पर्यटक प्री ताज महोत्सव में जरूर शामिल होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन