Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2023 ने हाथी संरक्षण केंद्र में जाना हाथियों का हाल

Pragya News 24

Thu, Sep 28, 2023
Post views : 165

मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2023, जेसिका पेज ने वन्यजीव संरक्षण के बारे में और नजदीकी से जानने के लिए मथुरा में वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के हाथी संरक्षण व देखभाल केंद्र का दौरा किया और एनजीओ की देखरेख में रह रहे हाथियों से मुलाकात की। ग्रुप में सौंदर्य प्रतियोगिता के अन्य प्रतिभागी भी शामिल थे, जिससे यह दौरा वन्यजीव संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।

मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2023, इंग्लैंड के लिवरपूल की 27 वर्षीय मार्केटिंग मैनेजर जेसिका पेज ने उस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसने भारत के मथुरा में वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य भारत में एशियाई हाथियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना था।

ग्रुप में शामिल मिस इंटरनेशनल यू.के 2023 का खिताब जीतने वाली अलीशा कोवी के साथ-साथ हैरियट लेन और क्लाउडिया टॉड भी शामिल थीं, जो मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2023 प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रहीं।

इस दौरान, ग्रुप को केंद्र में बचा कर लाए गए हाथियों के इतिहास को समझने का अवसर मिला। एनजीओ के समर्पित प्रयासों की बदौलत इन हाथियों को दुर्व्यवहार और क्रूरता से मुक्त जीवन जीने का दूसरा मौका मिला है।

ग्रुप ने हाथी देखभाल विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों की वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस टीम के साथ जानकारी पूर्ण सत्रों में भाग लिया और भारत में एशियाई हाथियों को बचाने में सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों के बारे में अमूल्य जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बचाए गए हाथियों की चिकित्सा आवश्यकताओं को समझने के लिए हाथी अस्पताल परिसर का भी दौरा किया। मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन, वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के 'रिफ्यूज टू राइड' कैंपेन का समर्थन करने के लिए भी उत्साहित नज़र आईं, जिसका उद्देश्य भारत में हाथी की सवारी के आकर्षण के पीछे की काली सच्चाई के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

जेसिका पेज, मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2023, ने कहा, "वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र की हमारी यात्रा एक गहरा अनुभव था। मैं सभी से संस्था के कैंपेन – ‘रिफ्यूज टू राइड’ का समर्थन करने का आग्रह करती हूं। मेरा मानना ​​​​है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है विशेष रूप से हाथियों को बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए। मैं सभी से केंद्र का दौरा करने और इस उद्देश्य के लिए दान करने का आग्रह करती हूं।''

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, "जेसिका पेज और उनके साथी प्रतिभागियों का हमारे केंद्र में आना हमारे लिए सम्मान की बात है। वन्यजीव संरक्षण के लिए उनका समर्थन और समर्पण वास्तव में सराहनीय है।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन