: 'विधानसभा चुनाव में अखिलेश - जयंत करते रहे मेहनत और सीएम बन गए योगी'
Thu, Oct 19, 2023
Agra. केंद्रीय मंत्री व आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले आगरा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ ही वह पत्रकारों से भी रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। इसी वजह से आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार की फिर से पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।
उत्तर प्रदेश की राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नवंबर में मैं लखनऊ जाऊंगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी आरपीआई का विस्तार हो रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश चुनाव के चुनाव में भी भाजपा गठबंधन में आरपीआई को जगह मिलनी चाहिए जिससे हम दलित और माइनॉरिटी सीटों पर जीत सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जनाधार खिसकता जा रहा है और उस वोट बैंक की जगह आरपीआई ले सकती है। मायावती का दलित वोट आप खिसक रहा है। हम चाहते हैं दलित वोट आरपीआई के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा भाजपा को मिले। बहुत सारे बसपा के नेता आरपीआई में आने को तैयार है। इसको लेकर में भाजपा के बड़े नेताओं से मिलने वाला हूं।
उत्तर प्रदेश में हमारा संगठन काम कर रहा है। लखनऊ में हम अपना कार्यालय खोलने जा रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति पर कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था एक मंत्री पद आरपीआई को मिलेगा , अब महाराष्ट्र सरकार का विस्तार होने जा रहा है तो हम चाहते है कि एक मंत्री पद आरपीआई के कोटे में होना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कहा कि अखिलेश यादव मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में जयंत चौधरी को साथ लेकर काफी मेहनत की थी। वह मेहनत करते रह गए लेकिन सीएम योगी ने फिर से बाजी मारी और मुख्यमंत्री बन गए ।
: दुनिया भर से आई सुंदरियों ने निहारा ताजमहल, 'नमस्ते' पोज में कराया फोटोशूट
Thu, Oct 19, 2023
Agra. मोहब्बत की निशानी ताजमहल में आज विश्व भर की सुंदर हसीनों का मेला लगा था। एक ओर ताजमहल का संगमरमरी हुस्न तो दूसरी ओर दुनिया के विभिन्न देशाें की सुंदरियां। ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक एक बार को तो भ्रमित ही हो गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि शाहजहां के ख्वाब की तामीर ताजमहल को देखें या दुनिया भर से पहुंची खूबसूरत बालाओं को।
दरअसल बुधवार को ताजमहल के दीदार के साथ फोटोशूट के लिए विभिन्न देशाें की सुपर मॉडल पहुंची थी। सभी सुंदरियां मिस सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड कॉन्टेस्ट की प्रतिभागी थी जो मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आई थी।
सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता में भाग लेने वाली यह सभी सुंदरियां दोपहर के बाद ताजमहल पहुँची थी। सफेद संगमरमरी ताजमहल को देखकर सभी देशों की सुंदरियां काफी उत्साहित नजर आई। उन्होंने ताजमहल को करीबी से देखा, साथ ही गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास की जानकारी ली। ताजमहल की वास्तुकला व नक्कासी को देख सभी मंत्रमुग्ध नजर आई।
नमस्ते पोज में कराया फोटो सेशन
ताजमहल के दीदार के इन पलों को यादगार बनाने के लिए इन विश्व सुंदरियों ने ताजमहल में विभिन्न मुद्राओं में फोटो सेशन कराया। ताजमहल के साये में भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर सभी ने नमस्ते पोज में फोटो खिंचवाया और अपने विचार भी व्यक्त किये।
: होटल अमर में लगेगी मेरी सहेली फैशन एंड लाइफ़स्टाइल हस्तशिल्प-कला प्रदर्शनी
Thu, Oct 19, 2023
आगरा। विगत पाँच वर्षों से आगरा और आसपास के क्षेत्रों की घरेलू महिलाओं के शौक और हुनर को शानदार प्लेटफार्म प्रदान करने वाली सहेलियों मुक्ता अग्रवाल और पूजा मित्तल द्वारा फैशन और लाइफ स्टाइल पर केंद्रित मेरी सहेली हस्तशिल्प-कला प्रदर्शनी 20 अक्टूबर (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक फतेहाबाद रोड स्थित होटल अमर में लगाई जाएगी।
पूजा और मुक्ता के अनुसार इस एक दिवसीय प्रदर्शनी में आगरा, टूंडला, हापुड़, फिरोजाबाद व आसपास की 35 घरेलू महिलाएं दीवाली और करवा चौथ की थीम पर अपने हुनर और शौक का प्रदर्शन करेंगी।
प्रदर्शनी में भारत की टॉप 50 होम बेकर्स में से एक जानी-मानी होम बेकर, बेकिंग इंस्ट्रक्टर और केक आर्टिस्ट सोनल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद इन घरेलू महिलाओं का हौसला बढ़ाएंगी।
प्रदर्शनी में सभी दर्शकों के लिए गेम्स, चाट-पकौड़ी और फन एंटरटेनमेंट के साथ-साथ गिफ्ट और लकी कूपन का भी इंतजाम आयोजकों द्वारा किया गया है।