Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चलती ट्रेन से उतरते वक्त हुआ हादसा, आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक की मौत

Pragya News 24

Mon, Nov 6, 2023
Post views : 31

Agra. राजा मंडी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। चलती ट्रेन से वरिष्ठ चिकित्सक ने उतरने का प्रयास किया और ट्रेन के साथ ही वह घसीटते हुए चले गए जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन अपनी बेटी को छोड़ने के लिए आये हुए थे। ट्रेन से उतरते वक्त उनके साथ यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने कानूनी कार्यवाही कर चिकित्सक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

शरीर दो हिस्सों में बंटा

जानकारी के मुताबिक डॉ लाखन सिंह आज सुबह अपनी बेटी को छोड़ने के लिए राजा की मंड़ी रेलवे स्टेशन गए थे। वह बेटी के साथ कोच में बैठ गए। ट्रेन चलने का जब उन्हें अहसास हुआ तो उन्होंने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। ट्रेन से उतरते वक्त वह अपने आप को संभाल नहीं सके। ट्रेन के साथ घसीटते हुए चले गए और रेलवे ट्रैक पर गिर गए। जब तक वे संभलते तब तक ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई और उनका शरीर दो टुकड़े में कट गया।

परिवार में मचा कोहराम

चिकित्सक का शरीर दो हिस्सों में बट गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। आगरा के तमाम चिकित्सक और उनके शुभचिंतक मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रेलवे विभाग लगातार स्टेशन पर अनाउंसमेंट करा कर लोगों को चेतावनी देता रहता है कि चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास न करें। वहीँ आरपीएफ और जीआरपी भी लगातार इसके प्रति अभियान चलाती रहती है लेकिन इसके बावजूद लोग चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन