Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विहिप बजरंग दल ने कार सेवकों की स्मृति में मनाया हुतात्मा दिवस, स्वेच्छा से किया रक्तदान

Pragya News 24

Mon, Nov 6, 2023
Post views : 100

Agra. वर्ष 1990 में अयोध्या में शहीद हुए कार सेवकों की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से हुतात्मा दिवस मनाया गया। इस दिवस पर बजरंग दल ने सनातन धर्म मंदिर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया और स्वेच्छा से सभी ने रक्तदान किया। विहिप और बजरंग दल की ओर से कार सेवकों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को हुतात्मा दिवस मनाती है लेकिन आगरा में इस बीच कई कार्यक्रम होने के चलते विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आगरा महानगर की ओर से 5 नवंबर यानि आज के दिन मनाया गया और रक्तदान शिविर लगाया गया।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आगरा के अनुपम पंडित ने बताया कि राम मंदिर के लिये 1990 में अयोध्या में सैकड़ो की संख्या में कार सेवक शहीद हुए थे। उन सभी शहीद हुए कार सेवकों की स्मृति में हुतात्मा दिवस मनाया जाता है। इस दिन सैकड़ो लोग कार सेवकों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं।

बजरंग दल के युवा नेता अभिषेक का कहना था कि रक्तदान महादान है। दान किए गए रक्त से किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है। इसीलिए कर सेवकों की स्मृति में सभी लोग स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं ताकि रक्त के अभाव में किसी की मृत्यु ना हो। इस दौरान जिन लोगों ने कर सेवकों की स्मृति में स्वेच्छा से रक्तदान किया उन्हें विहित बजरंग दल की ओर से सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन