: रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के खिले चेहरे
Wed, Dec 20, 2023
•
क्षेत्रीय सेवायोजना कार्यालय एवं आगरा कॉलेज के तत्वावधान में हुआ वृहद रोजगार मेले का आयोजन
•
2300 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन
आगरा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं काउंसलिंग आगरा कॉलेज आगरा के संयुक्त तत्वाधान में आगरा कॉलेज प्रांगण में वृहद रोजगार मेला-2023 आयोजित किया गया। रोजगार मेले हेतु निजी क्षेत्र के 42 नियोजकों द्वारा 3000 रिक्तियों हेतु भिन्न-भिन्न योग्यता, वेतन एवं नियुक्ति स्थल के अनुसार हजारों युवाओं के साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न की गई। आज मेले के दिन 3900 युवाओं द्वारा साक्षात्कार हेतु पंजीयन कराया। इसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 2015 युवाओं को भिन्न भिन्न पदों के चयन किया। इनमें से चयनित 20 अभ्यर्थियों को मेला स्थल पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कॉलेज प्रांगण में महिला विंग तथा केंद्रीय पुस्तकालय उद्यान में विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टॉल पर नियुक्त कर्मचारीयों द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत साक्षात्कार लिया गया तथा सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र भी दिए गए। साक्षात्कार हेतु कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त बाह्य अभ्यर्थी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। नियुक्ति पत्र पाये सफल अभ्यर्थियों के चेहरे की चमक से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। आयोजन प्रबंधन हेतु सेवायोजन कार्यालय आगरा के अतिरिक्त मैनपुरी एवं फिरोजाबाद से भी बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनुराग शुक्ल प्राचार्य, आगरा कॉलेज, आगरा ने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य मानव जीवन को अर्थपूर्ण बनाने के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि ऐसे आयोजनों की आवश्यकता और अधिक है।
कार्यक्रम की भूमिका सहायक निदेशक सेवा नियोजन, आगरा चंद्रचूड़ दुबे ने रखी। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर सुनीता द्विवेदी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो सुनीता गुप्ता ने किया। सौरभ परमार, सुश्री सुगंधा, प्रोफेसर सुनीता गुप्ता आदि मंचासीन रहे।
मेला प्रभारी प्रोफेसर सुनीता गुप्ता ने बताया कि मेले में न्यूनतम ₹9000 तथा अधिकतम ₹50000 प्रति माह वेतन के लिए विभिन्न पदों पर प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिसमें हाईस्कूल से लेकर परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, बीटेक, एमबीए, एमसीए, तथा कंप्यूटर दक्षता आदि की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
मेले में एचडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड, रोमसंस ग्रुप, मार्संस ग्रुप, आगरा मशीन टूल्स, एचडीएफसी लाइफ, बर्गर किंग, मेट्रो और मेट्रो, बजाज एलियांज, एल-टी, फाइनेंस यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, केयर हेल्थ इंश्योरेंस, रिलायंस निप्पो लाइव इंश्योरेंस एयरटेल डाबर फुटवियर आदि प्रमुख कंपनियों ने मेले में आकर युवाओं का साक्षात्कार किया, जिनमें लीगल एडवाइजर, एचआर मैनेजर, प्रोडक्शन मैनेजर, अकाउंट सेल्स मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेलीकॉलर, एग्जीक्यूटिव डिजिटल मार्केटिंग, मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, स्टोर कीपर, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, बैंकिंग एंड सेल्स एग्जीक्यूटिव, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, हाउसकीपिंग सिक्योरिटी गार्ड आदि पदों पर युवाओं का साक्षात्कार लिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सुनीता गुप्ता (भौतिकी) डॉ. शांदा जाफरी, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. सुमन कपूर, डॉ. गौरव प्रकाश, राज सक्सेना, डॉ. यशाश्विता, डॉ. अल्पना ओझा, डॉ. संध्या, डॉ. अनूप डॉ. आआशीष तेजस्वी, डॉ. दीपाली सिंह, डॉ. विनीता, डॉ. डी.पी.सिंह, प्रो स्मिता चतुर्वेदी, डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. रूपेश दीक्षित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला रोजगार अधिकारी मैनपुरी विकास मिश्रा आदि भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Wed, Dec 20, 2023
आगरा। आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात को विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सैमरा निवासी अशोक पुत्र रामवीर की शादी छः महीने पूर्व आगरा के ताजगंज के कच्ची सराय से वीरेश सिंह की पुत्री रौनक चौहान (उम्र 22) के साथ हुई थी। मंगलवार की देर शाम विवाहिता ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घर पहुंचे पति अशोक ने विवाहिता के शव को खिड़की से झांक कर पंखे से लटका देख उसके होश उड़ गये। आनन-फानन में दरवाजा तोड़ कर विवाहिता को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण है। इसका अभी पता नही चल सका है। विवाहिता की मौत की सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हत्या की सूचना पर थाना पुलिस के साथ सीओ सुकन्या शर्मा एवं फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका रोनक चौहान का पति अशोक चौहान दो भाई है। बड़ा भाई संजय खेती का कार्य संभालता है। जब की अशोक चौहान पहलवान है। वह दंगल में कुश्ती करता है।
सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या या आत्महत्या है, उसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। पीड़ित पक्ष अगर तहरीर देता है, तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
: डा एम पी एस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक खेल प्रतियोगिता चैलेन्जर 2023 का हुआ समापन
Wed, Dec 20, 2023
डा. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता (चैलेन्जर 2023) का सफलता पूर्वक समापन संस्थान व डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल के खेल मैदान में हुआ।
चैलेन्जर 2023 समापन सत्र में संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने चैलेन्जर 2023 की विजेता टीम बी.कॉम. को ट्रॉफी प्रदान की साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा संस्थान छात्र/छात्राओं के भविष्य निर्माण के साथ साथ शारीरिक कौशल एवं प्रतिस्पर्धा के माध्यम से खेल भावना का संचार करने का प्रयास करता है। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान आईटी डिपार्टमेन्ट तथा तृतीय स्थान बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंन्ट ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पदक व प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर छात्र काफी प्रसन्न नजर आये।
प्रतियोगिता के समापन पर डायरेक्टर एकेडमिक डा. विकांत शास्त्री ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया। डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डा. अनूप कुमार गोयल ने बताया कि संस्थान प्रतिवर्ष छात्रों के लिये इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। चैलेन्जर 2023 के कॉर्डीनेटर हिमांशु आर्या के निर्देशन में सभी प्रतियोगिताऐं संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के डीन - मीडिया रिलेशन्स डॉ प्रवल प्रताप सिंह ने किया। खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न संकायों के 1000 से अधिक छात्र/छात्रायें प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर डीन मार्केटिंग सन्दीप सक्सेना, डीन एडमिनिस्ट्रेशन चन्द्रशेखर, प्रबन्धन संकाय के विभागाध्यक्ष राहुल शर्मा, आईटी एचओडी आर्मेन्द्र सिंह, बायोटेक के विभागाध्यक्ष डॉ. खालिद हुसैन सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा ।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट