Mon 22 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: महाशिवरात्रि पर ताज के पार्श्व में शिव नृत्य, डम-डम डमरू की आवाज और फिर हुई तेजोमहालय की आरती

Pragya News 24

Sat, Mar 9, 2024
Post views : 34

Agra. महाशिवरात्रि के अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने मेहताब बाग के अंदर ताजमहल के पार्श्व में शिव पूजी की। इस दौरान शिन नृत्य हुआ। डम-डम डमरू की आवाज सुनाई दी, तो वहीं कपूर, धूप बत्ती के साथ शिव जी की आरती हुई। इस दौरान जलाभिषेक भी किया गया। 

अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल उपाध्यक्ष पवन बाबा के द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आज सुबह 8 बजे मेहताब बाग के अंदर टिकट लेकर डमरू, त्रिशूल, पूजा सामग्री इत्यादि बैग में रखकर ताजमहल के सामने पहुंच गए। यहां विधि विधान के साथ सर्वप्रथम गंगाजल से स्थान पवित्र करने के बाद धूपबत्ती कपूर को एक दिए में रखकर अग्नि प्रज्जवलित की और ताज की आरती कर महादेव के जयघोष के साथ शिव नृत्य और तांडव करने लगे। लगभग 10 मिनट तक पूजा अर्चना की।

मेहताब बाग में सुरक्षा कर्मियों द्वारा उनको रोकने का प्रयास किया गया, तब तक बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर पूजा हो चुकी थी। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष बृजेश भदौरिया ने संयुक्त रूप से कहा कि हम लगातार ताजमहल को तेजो महालय मानते हुए आ रहे हैं। हर वर्ष किसी न किसी रूप में हम जलाभिषेक और आरती कर रहे हैं। आज चूंकि ताजमहल महिला दिवस के अवसर पर बंद था और शुक्रवार भी था, तो तेजो महालय के दर्शन मेहताब बाग में बाबा पवन द्वारा किए गए और विधि विधान से पूजा अर्चना भी की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन