Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बचपन के “प्रज्ञान” में झलकी बाल प्रतिभाएं, नौनिहालों ने दिये समाज को दिशा दिखाने के संदेश

Pragya News 24

Sun, Mar 10, 2024
Post views : 140
  • बचपन प्ले स्कूल और एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल के 11 वें वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिया संस्कार संग संस्कृति बचाने का संदेश
  • नन्हें मुन्नों ने बड़ों को दी अपनी कला कौशल से बेटी बचाने और जल संरक्षण की सीख

आगरा। यूं तो बच्चों को सीख बड़े ही देते हैं लेकिन जब समाज को कुछ अलग और महत्वपूर्ण संदेश देना हो तो बच्चों से अधिक उपयुक्त अन्य नहीं हो सकता। मोबाइल के दुष्परिणामों से लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने तक की प्रस्तुतियों का ताना बाना लिये नौनिहालों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।

रविवार को बचपन प्ले स्कूल सिकंदरा और कमला नगर एवं एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल का 11 वां वार्षिकोत्सव खंदारी स्थित आरबीएस आडिटोरियम पर आयोजित हुआ। राष्ट्रगान के साथ वार्षिकोत्सव आरंभ हुआ। सीइओ एवं संस्थापक बचपन प्ले स्कूल अजय गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट कृष्ण शर्मा, प्रधान मनीष यादव, पार्षद कंसन बंसल, पार्षद पवन बंसल, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, पार्षद सौरभ उपाध्याय, रविकांत चावला, नितिन गुप्ता, सत्यम दीक्षित, स्कूल के डायरेक्टर मोहित गर्ग एवं गुंजन गर्ग, फाउंडर चैयरमेन मुनेश गर्ग ने दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद शुरु हुईं बच्चों की धमाकेदार प्रस्तुतियां।

सरस्वती वंदना और गणेश वंदना के साथ बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां जब शुरु हुईं तो दर्शकदीर्घा एकटक नन्हें हुनरबाजों को निहारते ही रही। छोटे-छोटे बच्चों ने नन्हें-नन्हें कदमों से थिरकते हुए स्कूल चले हम, एक दूससे से करते हैं प्यार हम, एबीसीडी, राम आएंगे, महाभारत, राइम्स, गोवा, जंगल, ब्राजील, भोले बाबा, होली, देशभक्ति आदि गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। इसी मध्य जब बच्चों ने सेव गर्ल, सेव वाटर, मोबाइल की बुरी लत, पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषयों को लेते हुए नृत्य नाटिकाएं मंचित की तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। दो प्रस्तुतियां बचपन प्ले स्कूल कमला नगर की भी रहीं। हैलॉविन थीम पर बच्चों ने डर के आगे जीत का संदेश दिया। देशी बॉय, देश गर्ल, कपल डांस और दोस्ती थीम पर भी प्रस्तुतियां हुयीं।

डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बचपन प्ले स्कूल द्वारा बच्चों को संस्कारित और शिक्षित करने के बारे में बताया गया। बेहतर कार्य के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। स्कूल डायरेक्टर मोहित गर्ग ने बताया कि छोटी उम्र से जो संस्कार बच्चों को दिये जाते हैं वे नींव की भांति होते हैं। संस्कारित नींव बच्चों में बोना ही हमारा लक्ष्य है।

कार्यक्रम में लव अग्रवाल, विदित सिंघल, अभिषेक गुप्ता, तुषार वार्ष्णेय, स्कूल काउंसलर परिणीता निगम, दीप्ति चैहान, प्रीति अग्रवाल, बचपन स्कूल ट्रासंयमुना के विभोर सिंह, बचपन स्कूल शास्त्रीपुरम के मनीष अरोड़ा, बचपन स्कूल राजपुर चुंगी के डॉ केके सिंघल आदि ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन