: राज्यसभा सदस्य बनने पर किया जैन समाज ने नवीन जैन का भव्य स्वागत
Tue, Mar 19, 2024
आगरा। 18 मार्च को आगरा दिगम्बर जैन परिषद एवं श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति एव सकल जैन समाज आगरा के संयुक्त तत्वावधान में नवीन जैन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर अभिनन्दन समारोह का आयोजन दिन सोमवार को दोपहर 2 बजे आचार्य शान्तिसागर सभागार अहिंसा चैक, हरीपर्वत आगरा पर अपार जन समूह के मध्य किया गया। भगवान महावीर के जयकारों के मध्य अपार जन समूह ने नवीन जैन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर अभिनन्दन कर समाज की एकता का परिचय दिया।
सर्वप्रथम ज्ञानदीप प्रज्जवलन प्रदीप जैन, पी.एन.सी.परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, हीरालाल बैनाक्ष, राकेश जैन परचे वाले, पारस बाबू जैन, सुनील जैन ठेकेदार, आशीष जैन मोनू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तत्पश्चात् महिला मण्डल की बालिकाओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। नवीन जैन के मंच पर पहुँचने पर पूरा वातावरण तालियों की करतल ध्वनि से गुजायमान हो गया। सर्वप्रथम आगरा विगम्बर जैन परिषद के श्री सुनील जैन ठेकेदार, शिक्षा समिति के अर्थमंत्री पुष्पेन्द्र जैन पथिक ने साफा पहनाकर व शॉल उड़ाकर राज्यसभा सांसद नवीन जैन का सम्मान किया।
इनमें प्रमुख रूप से महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर समिति, कमला नगर, छिपीटोला भन्दिर समिति, ताजगंज दिगम्बर जैन मन्दिर समिति, पश्चिमपुरी दिगम्बर जैन समिति, श्री दिगम्बर जै लवेचू समाज महासमिति, आगरा जैन समाज के समस्त महिला मण्डल आदि थे। इस अवसर पर प्रदीप जैन पी.एन.सी.,परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाव जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, चैधरी विमल जैन, रमेश चन्द जैन, राकेश जैन पार्षद, अशोक जैन पूर्व उपनगर प्रमुख, अक्षय जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, अनन्त जैन, राकेश जैन परदे वाले, मनीष जैन ठेकेदार, सतीश चन्द जैन, प्रमेन्द्र जैन, शुभम जैन, अरविन्द जैन, राहुल जैन, सुनील जैन पूर्व पार्षद, पवन जैन चांदी वाले, प्रवीन जैन नेताजी, दीपक जैन, राहुल जैन पश्चिमपुरी, समकित जैन, अमित सेठी, जीवन जैन, संजय जैन,अनिल जैन रईस, महीपाल जैन, मुन्ना लाल जैन, विनोद जैन, सचिन जैन, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार द्वारा किया गया।
: श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल का स्वास्थ परीक्षण एवं महारक्तदान शिविर 23 को
Mon, Mar 18, 2024
एक दर्जन से अधिक चिकित्सक देंगे शिविर में सेवा, होगा बधिरों का भी इलाज
आगरा। श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं द्वितीय रक्तदान शिविर 23 मार्च 2024, दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक वाटरवर्क्स स्थित अग्रवान (प्रथम तल) पर लगाया जाएगा। अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार शिविर में निःशुल्क दवा वितरण के साथ उंचा सुनने वाले (बधिर) रोगियों के लिए चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा। 14 विशेषज्ञ चिकित्सक एवं उनकी टीम शिविर में सेवाएं देगी। मंदिर ट्रस्टी राम कपूर और सतीश गोपाल कपूर ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंदिर परिसर में भी माह के दूसरे शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है और निःशुल्क परामर्श के साथ दवा का वितरण भी किया जाता है।
शिविर में डॉ रीतेश गर्ग, डॉ मयंक बंसल, डॉ अमित नारायण गुप्ता, डॉ वीके अग्रवाल, डॉ विनीता निगम, डॉ सरोज सिंह, डॉ मोहित गुप्ता, डॉ श्रुति बांदिल, डॉ सोनाली सिंह बघेल, डॉ प्रतिभा बंसल, डॉ रविंद्र गुप्ता, डॉ अजय अरोड़ा, डॉ शिल्पी गुप्ता और डॉ स्वाति प्रकाश हड्डी रोग, न्यूरोलॉजिस्ट, किडनी, मेडिसिन, स्त्री रोग, दंत रोग, नाक-कान-गला, नेत्र रोग, शिशु एवं बाल रोग, फिजियोथैरेपी आदि की चिकित्सकीय सेवाएं देंगे।
: रसभरी टाफियों की मीठास संग बिखरी फाग की तरंग, श्याम बाबा का हुआ चॉकलेटी श्रृंगार
Mon, Mar 18, 2024
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में चल रहा है श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव
तृतीय दिवस खेली गयी फलों की होली, श्रीखाटू नरेश की अद्भुत छटा देख भक्त हुए निहाल
मंदिर परिसर में प्रतिदिन सायं 7 से 9 बजे के मध्यम खेली जा रही विभिन्न प्रकार की होली
आगरा। मीठास से भरी टॉफी और चॉकलेट की बौछार के मध्य सिंहासन पर बिराजे श्रीखाटू नरेश की चॉकलेटी श्रंगार की शोभा को देख भक्त बस बरबस ही निहाल हुए जा रहे थे। होड़ थी श्याम बाबा के प्रसाद में होली का आनंद लिये टाफी और चॉकलेट की वर्षा हो और उम्र की दहलीज परे कर हर भक्त बस बालक बन जाए। फाग का ये अनोखा दृश्य था जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में, जहां चल रहे श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के तृतीय दिवस टाफी और चाकलेट की होली खेली गयी।
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित महोत्सव में प्रतिदिन रंग रसिया की मधुर स्वर लहरियों संग भांति-भांति की होली खेली जा रही है। जीवन में रंगों के साथ मीठास का महत्व बताते हुए श्याम बाबा का अद्भुत फूलों और टाफी चाकलेट से श्रंगार किया गया था। श्याम बाबा का श्रंगार मंदिर ट्रस्ट के सचिव संजय अग्रवाल की ओर से हुआ और टाफी-चाकलेट होली की सेवा अजीत जैसवानी द्वारा की गयी।
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की होली के आयोजन सायं 7 से 9 बजे के मध्य किये जा रहे हैं। 19 मार्च, मंगलवार को मंदिर परिसर में ब्रज की प्रसिद्ध लट्ठामार होली और गोपी बधाई गीत महोत्सव आयोजित होगा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विकास गोयल, मनीष गोयल, राजेश जैसवाल, रविशंकर अग्रवाल, अमित गोयल, कन्हैया लाल अग्रवाल, विपिन बंसल आदि उपस्थित रहे।