: चंदन छापे की पोशाक से श्रृंगारित हुए श्रीजगन्नाथ भगवान
Sat, May 11, 2024
इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया गया अक्षय तृतीया महोत्सव
21 दिन तक श्रीहरि का होगा चंदन से श्रंगार, सत्तू, आम और खरबूजे जैसे मौसमी फलों का लगेगा भोग
आगरा। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रीहरि को चंदन के छापे से सजे श्वेत परिधान धारण कराए गए। बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग चंदन से श्रंगारित आज श्रीजगन्नाथ भगवान ने श्याम वर्ण नहीं बल्कि भक्तों को पीत वर्ण में सुशोभित होकर दर्शन दिए। 21 दिन तक श्रीजगन्नाथ जी का चंदन से श्रंगार किया जाएगा।
आज अक्षय तृतीया महोत्सव के उपलक्ष्य में कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर को मोगरे व बेले के पुष्पों से सजाया गया। हरि नाम संकीर्तन के साथ सालिगराम भगवान का आम के रस से विधि विधान के साथ अभिषेक किया गया। इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि 14 मई को वृषभ संक्रांति (सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने पर) के साथ गर्मी भीषण रूप ले लेती है, इसीलिए अक्षय तृतीया से 21 दिन तक यानि 30 मई तक भगवान का चंदन के लेप से श्रंगार किया जाएगा। उन्हें चंदन के छापे की हल्की पोशाक पहनाई जाएंगी। मोगरा, बेला जैसे सुगन्धित पुष्पों से फूल बंगला सजेगा। सत्तू, खरबूजा, आम, तरबूज, लीची जैसे मौमसी फलों का प्रसाद लगाया जाएगा।
अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में आज राधा-कृष्ण को हरियाली के बीच सजाकर बैठाया गया। जिनके दर्शन को हर श्रद्धालु ललायित नजर आया। संध्या आरती के उपरान्त सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, राहुल बंसल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विकास बंसल, विपिन अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा, संजय कुकरैजा, अनिल गुप्ता, हर्ष खटाना आदि उपस्थित थे।
: फ्रीजो केयर पर मिलेंगे अब मल्टी ब्रांड एसी के साथ बिजली बचाने वाले पंखे भी
Fri, May 10, 2024
संजय प्लेस में खुला एसी की विश्व प्रसिद्ध रेंज वाला शोरूम
पानी वाले पंखे बन रहे आकर्षण, एक लीटर पानी में पांच घंटे देंगे ठंडी हवा
आगरा। चिलाचिलाती गर्मी में बिजली की कम खपत के बावजूद यदि ठंडक का अहसास मिल जाए तो किसे पसंद नहीं आएगा। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए संजय प्लेस में फ्रीजो केयर मल्टीब्रांड शोरूम खुल गया है।
शुक्रवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर संजय प्लेस स्थिति फ्रीजो केयर मल्टीब्रांड एसी शोरूम का उद्घाटन हुआ। एक वर्ष की बालिका अदिरा गर्ग द्वारा फीता कटवाकर शोरूम का शुभारंभ किया गया। शोरूम संचालक अवनीश गर्ग ने बताया कि फ्रीजो केयर शोरूम पर ग्रााकों की पसंद के साथ उनकी सुविधा और जेब का भी ख्याल रखा जाएगा। शोरूम में मित्सुबिशी इलैक्ट्रिक, पैनासोनिक, हिताची, ब्ल्यू स्टार, वोलटास, हायर ब्रांड में एयर कंडिशनर की रेंज आसान किश्तों पर होम डिलवरी के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा ब्ल्यू स्टार, उषा, सनराइज, वोलटास, अटलांटा के वाटर कूलर, ब्ल्यू स्टार, वोलटास, वेस्टर्न कंपनी के डीप फ्रीजर भी रखे गए हैं।
अवनीश गर्ग ने बताया कि शोरूमें को कुहल (KUHL) कंपनी के प्रीमियर क्वालिटी के पंखे ग्राहकों की विशेष मांग पर रखे गए हैं। इसमें पंखे दो तरह के आते हैं, जिसमें सीलिंग पंखें के अलावा स्टैंडिंग पंखे भी हैं, जोकि एक लीटर पानी में पांच घंटे तक ठंडी हवा देते हैं। विशेष बात ये है कि पांच साल की गारंटी के साथ 70 प्रतिशत बिजली की बचत ये पंखा देता है। ये पंखे नैनो मिस्ट तकनीक आधारित हैं।
उद्घाटन के अवसर पर देवेंद्र गर्ग, राजीव गर्ग, पुनीत गर्ग, पुलकित गर्ग, आयुष अग्रवाल, हर्षित, शिप्रा, प्रेरणा, अजय बंसल आदि उपस्थित रहे।
: खाद्य प्रसंस्करण के विकास को लेकर होगा संगठित प्रयास, उद्यमियों ने बनाई दो वर्ष की कार्ययोजना
Fri, May 10, 2024
चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में हुई दो वर्ष के कार्यकाल की योजनाओं पर चर्चा
आगरा में फूड पार्क निर्माण पर रहेगा जोर, अनछुए उद्योगों को शहर में करेंगे स्थापित, पारंपरिक उद्योगों के उत्थान पर ध्यान
वर्ष में एक बार लगाया जाएगा भव्य मेला, नये उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन, ट्रेडमार्क के लिए भी बढ़ाएंगे उद्यमियों का रुझान
आगरा के खाद्य प्रसंस्करण को रेडी टू ईट फॉर्मेट पर ले जाने का भी प्रयास
आगरा। भोजन की गुणवत्ता और विविधता के लिए विश्व प्रसिद्ध ब्रज क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण पर ही जोर नहीं दिया जाता। पूरे विश्व का ध्यान ब्रज के भोजन और इससे जुड़े उद्योग पर जाए इसके लिए चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन हर संभव प्रयास करेगा। ये मुख्य बिंदु रखा गया चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन (सीएफपीआईए) की कार्यकािरणी बैठक में।
गुरुवार को वाटरवर्क्स स्थित होटल अतिथिवन में चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गयी। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ बैठक आरंभ हुई।
वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन होटल में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित चैंबर आफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के आगरा चैप्टर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महासचिव अनुज सिंघल, संरक्षक सीताराम अग्रवाल, रिपुदमन सिंह आदि।
बैठक का एजेंडा रखते हुए अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने पहली कार्यकारिणी बैठक में दो वर्ष के कार्यों की सूची तय की। उन्होंने कहा कि आगरा में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के प्रोत्साहन के लिए फूड पार्क का निर्माण पर पूरा जोर रहेगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से हर संभव संवाद और सहायता ली जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े व्यापारियों में प्रदूषण और अग्निशमन के नियमों की जागरुकता को लेकर प्रचार प्रसार अभियान चलाए जाएंगे।
महासचिव अनुज सिंघल ने कहा कि संबंधित उद्योग से जुड़ी केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को हर व्यापारी तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों में रोजमर्रा में आ रहीं समस्याओं के निवारण के लिए कदम उठाए जाएंगे। सरकार से तालमेल बनाकर नीतियों और खाद्य सुरक्षा के नियमों को व्यवाहरिक बनाने का प्रयास होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि वर्ष में एक भव्य मेले के माध्यम से आगरा के व्यापारियों को और सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही नये उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जोड़ने का मंच प्रदान किया जाएगा। आगरा में चावल और दाल मील, आलू और उससे जुड़े उत्पाद, जैम और जैली जैसे उत्पादों को बढ़ावा देना कार्य योजना में शामिल रहेगा साथ ही नई इकाइयों की स्थापना कराना संगठन का प्रमुख कार्य रहेगा। वैश्विक बाजार के हिसाब से सभी पारंपरिक व नये उद्योगों को रेडी टू इट फारमेट पर ले जाने का प्रयास भी किया जाएगा।
दो वर्ष की कार्य योजनाओं पर चिंतन मनन के बाद विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर अपनी राय रखी। जिसके अन्तर्गत इंजीनियर उमेश शर्मा ने विभिन्न उद्योगों के लिए प्रदूषण विभाग की नियमावलियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्योग की संरचना के अनुसार प्रदूषण विभाग की एनओसी होती है। नये उद्योग स्थापित करते समय प्रदूषण के स्तर को अवश्य देखें।
लघु उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार से मिलने वाली सुविधा, सब्सिडी आदि के बारे में सीए नितेश गुप्ता ने जानकारी दी। सीएम अनुज अशोक ने ट्रेडमार्क और कॉपीराइट की विशेषता और महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि जरा सी सजगता से विश्व बाजार में आपका प्रोडक्ट ब्रांड बन सकता है।
मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल ने कहा कि संगठन द्वारा किये जा रहे प्रयासों से आने वाले समय में आगरा का फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री का हब बनेगा। भविष्य में पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और नये उद्यमियों को अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर संरक्षक सीता राम अग्रवाल, उपाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, आशीष गर्ग, उत्कर्ष अग्रवाल और नितिन गोयल, सचिव शैलेष अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल और सिद्धार्थ अग्रवाल, सलाहाकार समिति के सदस्य राहुल जैन, एडवोकेट अभिनव रस्तोगी, कार्यकारी सदस्य राजेश गोयल, अमित अग्रवाल, गगन मित्तल, अभिषेक चैरसिया, वेदपाल धर, राजेश अग्रवाल, अतुल बंसल, अशोक लालवानी, संदीप रस्तोगी, मनीष अग्रवाल, महावीर मंगल आदि उपस्थित रहे।