Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ‘‘साहित्यकारों का गुरुकुल रहा है उनका निवास, मिलन मंजरी’’ हिंदी साहित्य के मिलन हैं डॉ राजेंद्र मिलन

Pragya News 24

Mon, Jun 3, 2024
Post views : 32

आगरा। हिंदी साहित्य के अनन्य उपासक एवं वरिष्ठ साहित्यकार 87 वर्षीय डा.राजेंद्र मिलन ने अपने लेखन से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज भी देश भर में उनकी धाक जमी हुई है। 87वर्ष की अवस्था में भी वे युवकोचित साहस करते हैं।

लीडर्स आगरा परिवार ने आज ‘‘मिलन मंजरी’’ आजाद नगर स्थित उनके निज निवास पर लीडर्स आगरा के साप्ताहिक कार्यक्रम “चलें शहर को समर्पित, बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदन करने” अभियान संचालित किया हुआ है। इसके अंतर्गत डा. मिलन के खंदारी स्थित आवास पर जा कर उनका अभिनंदन किया गया। यह स्थल साहित्यकारों का गुरुकुल रहा है। मिलन जी का शाल ओढ़ा कर, इलायची की भव्य माला पहना कर उन्हें लीडर्स आगरा के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुनील जैन ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर उनको कार्यक्रम से प्रभावित होकर आगरा के मूल निवासी जेल अधीक्षक बी. एस. मुकुंद के निर्देश पर फतेहगढ़ जिला जेल के बंदियों द्वारा हस्तनिर्मित केसरिया पटका पहनाकर बंदियों की भावनाओं से भी अभिनंदित किया। सुनील जैन ने कहा कि एक लंबें अरसे से साहित्य की सेवा कर रहे डा.मिलन का पहली कृति क्षण भर ठहरो प्रकाशित हुई थी, उसके बाद 80 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। एक पुस्तक पर एक लाख से अधिक रायल्टी प्राप्त हो चुकी हैं। एक पुस्तक का विमोचन स्वप्न सुंदरी वर्तमान में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने किया था। डा. मिलन अजल नाम से एक नई विधा का सृजन किया है, जो बहुत ही लोकप्रिय होती जा रही।

डा.मिलन ने अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि लीडर्स आगरा के इस अभियान का उद्देश्य है कि नई पीढ़ी अपने बुजुर्गों को सम्मान करे। उनके यश से अवगत हो। साथ ही आसपास रहने वालों को भी साहित्यकारों के यश के बारे में जानकारी हो।

कार्यक्रम संयोजक एवं लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, लीडर्स आगरा के संरक्षक आदर्श नंदन गुप्ता, निशिराज जैन, कवि रामेन्द्र शर्मा, स्वीटी चैहान, अंजलि गुप्ता, आयुषी गुप्ता, राहुल जैन, रवि गिड़वानी, सोनू प्रजापति, डॉ अशोक कुशवाह, एस. के बग्गा, नीरज मिलन, विकास शाक्यवार, राजकुमार जैन आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन