Sun 25 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री वार्ष्णेय सभा : शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग

Pragya News 24

Sun, Oct 25, 2026
Post views : 2

आगरा। शतरंज और कैरम की बिसात पर दिमागी दांव चले तो दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी फुर्ती और दमखम दिखाया। वहीं महिलाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से विभिन्न सज्जा प्रतियोगिताओं में हुनर का प्रदर्शन किया। मौका था श्री वार्ष्णेय सभा (रजि.) आगरा के वार्षिकोत्सव-2026 के अंतर्गत रविवार को सोंठ की मंडी स्थित श्री अक्रूर वाटिका में आयोजित खेलकूद, सामान्य ज्ञान और महिला प्रतियोगिताओं का।

श्री वार्ष्णेय सभा की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में शतरंज, कैरम और महिला, पुरुष एवं बच्चों की विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। पांच से नौ वर्ष तथा 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

वहीं श्री वार्ष्णेय महिला मंडल की ओर से दोपहर दो बजे से सात रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें डेनिम बैग निर्माण, सलाद सज्जा, धन पोटली सज्जा, उपहार पेपर सज्जा, लिफाफा सज्जा, मोमबत्ती सज्जा और आभूषण सज्जा शामिल रहीं। महिलाओं ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल और सृजनात्मकता का परिचय दिया। दोनों आयोजनों में प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

यह रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता
विभिन्न प्रतियोगिताओं में कैरम के जूनियर वर्ग में कविराज, तीर्थराज और हार्दिक, महिला वर्ग में सोनिया, गुंजन और रुचि तथा सीनियर वर्ग में मानवी, ओजस्वी और महक विजेता रहे। दौड़ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कविराज, तीर्थराज और हार्दिक, सीनियर वर्ग में तनिष्क, मानवी और पलक तथा महिला वर्ग में अमीषा, सुरभि और रुचि ने बाजी मारी। शतरंज के सीनियर वर्ग में विदित और सूरज तथा जूनियर वर्ग में कविराज और तीर्थराज विजेता रहे। वहीं, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ओजस्वी, कविराज और महक तथा महिला वर्ग में अनुपमा और अर्चना विजेता रहीं।

15 नवंबर को वार्षिकोत्सव में सम्मानित होंगे विजेता
श्री वार्ष्णेय सभा के अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को 15 नवंबर को सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले श्री वार्ष्णेय सभा के वार्षिकोत्सव-2026 में सम्मानित किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राकेश बाबू गुप्ता, मंत्री विनोद कुमार गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रह्लाद चन्द्र गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण वार्ष्णेय, सह मंत्री भानु प्रकाश वार्ष्णेय, ऑडिटर अनिल गुप्ता, कोठारी पंकज गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, दीपक कुमार वार्ष्णेय, मदन मोहन वार्ष्णेय, मनोज कुमार गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, कुलदीप वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी कृष्ण मोहन गुप्ता,के,कार्यक्रम संयोजक संजीव बाबू गुप्ता,कार्यक्रम प्रभारी,सहसंयोजक विनय कुमार,पंकज वार्ष्णेय,राजकुमार ,सुमित वार्ष्णेय,इंजी.विनय कुमार वार्ष्णेय,श्री वार्ष्णेय महिला मंडल की अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, मंत्री अंजली गुप्ता,उपाध्यक्ष रजनी,प्रचार मंत्री नीतू गुप्ता,माधुरी,प्रतीक्षा, रचना,सोनिया,खुशबू वार्ष्णेय,मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन