Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: केरल से ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक का गुम हुआ मोबाइल, पर्यटन पुलिस ने लौटाई ख़ुशी

Pragya News 24

Mon, Jun 3, 2024
Post views : 32

Agra. एक महिला पर्यटक ने उत्साह से लबरेज होकर अपने परिवार के साथ ताजमहल का भ्रमण किया। ताजमहल का भ्रमण करके वह काफी खुश थी लेकिन ताजमहल भ्रमण के बाद जब वह ताजमहल से बाहर निकली तो ताज भ्रमण की खुशियां मायूसी में बदल गई। क्योंकि महिला पर्यटक का मोबाइल ताजमहल भ्रमण के दौरान कहीं गुम हो गया था लेकिन पर्यटन पुलिस ने महिला पर्यटक का फोन ढूंढ कर उसे वापस किया और उसके चेहरे पर खुशी लौटाई।

पूरा मामला ताजमहल से जुड़ा हुआ है। केरल की महिला पर्यटक सुष्मिता अपने परिवार के साथ ताजमहल भ्रमण के लिए आई थी। उन्होंने अपने परिवार के साथ ताज का भ्रमण किया। इस दौरान वह काफी उत्साहित नजर आई। ताजमहल भ्रमण करने के बाद जब वह ताजमहल से बाहर निकली और फिर उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल उनके पास नहीं था और ना ही बैग में था। मोबाइल के गुम हो जाने से महिला पर्यटक के चेहरे पर मायूसी छा गई। वह वापस अपने परिवार के साथ अपना मोबाइल फोन ढूंढने के लिए ताजमहल के अंदर पहुंची लेकिन कोशिश बेकार रही।

इसके बाद महिला पर्यटक ने पर्यटन पुलिस की सहायता ली। पर्यटन पुलिस को अपनी समस्या बताई। पर्यटन पुलिस एक्टिव हुई और कुछ देर में महिला पर्यटक का खोया हुआ मोबाइल ढूंढ निकाला। पर्यटन पुलिस ने महिला पर्यटक को उसका खोया हुआ मोबाइल फ़ोन वापस किया। मोबाइल वापस पाकर महिला पर्यटक के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। उसने पर्यटन पुलिस का आभार जताया। उनका कहना था कि आज मोबाइल में जिंदगी सिमट कर रह गई है। इस मोबाइल में महत्वपूर्ण चीजे थी जिनके खोने से उन्हें काफी नुकसान हो सकता था लेकिन खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने से उनकी तमाम समस्याओं का भी समाधान हो गया है और इसके लिए पर्यटन पुलिस को धन्यवाद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन