Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रामलीला महोत्सव-2026 : एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु

Pragya News 24

Sat, Oct 24, 2026
Post views : 7

आगरा। एक माह तक रामभक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर रहा श्री रामलीला महोत्सव-2026 शनिवार को हवन-पूजन और भगवान श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की भावपूर्ण विदाई के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर जहां आयोजन की पूर्णता का संतोष नजर आया, वहीं प्रभु श्रीराम के स्वरूपों से विदाई के क्षण भावुक कर गए। रामकथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से मर्यादा, धर्म, त्याग और आदर्श जीवन का संदेश देने वाले इस महोत्सव की स्मृतियां श्रद्धालु अगले वर्ष तक अपने हृदय में संजोकर रखेंगे।

शनिवार को बाराद्वारी, रावतपाड़ा पर हवन-पूजन के साथ श्रीरामचरितमानस का पारायण किया गया। इसके उपरांत श्रीराम हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ स्वरूपों को विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए अगले वर्ष पुनः रामलीला के दर्शन की कामना की। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, अंजुल बंसल और राहुल गौतम उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं के सहयोग से निर्विघ्न संपन्न हुआ महोत्सव
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव का निर्विघ्न समापन प्रभु श्रीराम की कृपा और रामभक्तों के सहयोग का प्रतिफल है। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामलीला ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूती प्रदान की।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने महोत्सव के सफल आयोजन और निर्विघ्न समापन पर समस्त श्रद्धालुओं, नागरिकों, कमेटी पदाधिकारियों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों और दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने रक्षा मंत्रालय, रक्षा संपदा विभाग, आगरा छावनी, आगरा विकास प्राधिकरण और नगर निगम के सहयोग के लिए भी कृतज्ञता जताई।

पुलिस-प्रशासन और सहयोगियों का जताया आभार
कमेटी ने रामबारात, दशहरा सहित महोत्सव के प्रमुख आयोजनों के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए आगरा पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस विभाग की सराहना की। पुलिस कमिश्नर, आगरा तथा उनके विभाग के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।

कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि चंदादाताओं, व्यापारी बंधुओं, सहयोगियों और श्रद्धालुओं के योगदान से ही महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न हो सका। सभी के सामूहिक प्रयासों ने रामलीला की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन