Sun 25 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री खाटू श्याम जी मंदिर : शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

Pragya News 24

Sun, Oct 25, 2026
Post views : 3

जीवनी मंडी मंदिर में बाबा के दिव्य स्वरूप ने मोहा मन, विशेष श्रृंगार और राजभोग सेवा के साथ भक्तों ने लिया आशीर्वाद

आगरा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में बाबा का रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से मनोहारी श्रृंगार किया गया। श्वेत वस्त्रों और पुष्पों से सजे बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सुबह से ही मंदिर में दर्शन और बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। बाबा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शरद पूर्णिमा के विशेष अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से बाबा की श्रृंगार सेवा और संध्या भोग सेवा की गई। श्री श्याम प्रेमी सेवा परिवार, बोदला द्वारा पोशाक सेवा संपन्न की गई, जबकि इत्र सेवा और राजभोग सेवा का दायित्व पीयूष गोस्वामी ने निभाया।

विभिन्न सेवाओं के माध्यम से श्याम भक्तों ने बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण अर्पित किया। विशेष श्रृंगार और राजभोग सेवा के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

श्याम भक्ति में सराबोर नजर आए श्रद्धालु
शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सुसज्जित बाबा का मनोहारी स्वरूप भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर हेमेन्द्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विपिन बंसल, विकास गोयल, अमित गोयल सहित अनेक श्याम भक्त उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन