हरि बोल ट्रस्ट : रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी
Pragya News 24
Sat, Oct 24, 2026
आगरा। नवरात्रि के उल्लास, गरबा की थाप और डांडिया की मस्ती से कमला नगर स्थित रमन वाटिका रविवार, 25 अक्टूबर को सराबोर होगी। हरि बोल ट्रस्ट की ओर से शाम छह बजे से ‘नवरात्रि डांडिया धमाल’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को वाटर वर्क्स चौराहा स्थित होटल अतिथिवन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन कर आयोजन की रूपरेखा साझा की।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग (तपन ग्रुप), प्रमोद सिंघल (ग्रीन वैली), मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर) और शगुन बंसल हैं। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष महोत्सव में विशेष रूप से लाइव डीजे के साथ ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियां उत्सव को खास बनाएंगी।
एंकर राशिद और काजल यादव बिखेरेंगे सुरों का जादू
हरि बोल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल ने बताया कि महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में मशहूर एंकर राशिद, गायिका काजल यादव, गायक गुड्डू भारती और एंकर ज्योति शर्मा अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
गरबा और डांडिया के साथ आगंतुकों के लिए आकर्षक सेल्फी पॉइंट, अनलिमिटेड फूड, उपहार, मनोरंजक खेल और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आयोजकों का उद्देश्य शहरवासियों को संगीत, नृत्य और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर उत्सवी माहौल उपलब्ध कराना है।
तैयारियों को दिया अंतिम रूप
महोत्सव की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए हरि बोल ट्रस्ट की टीम जुटी हुई है। आयोजन में संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री विक्की गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, उपाध्यक्ष हरीश पंजवानी एवं कमल गोलानी तथा मंत्री सतीश तोमर और सौरभ सिंघल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
महिला विंग की ओर से संरक्षक डोली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, विनीता अग्रवाल और शशि गुप्ता के साथ महामंत्री चांदनी बंसल, कोऑर्डिनेटर श्वेता मित्तल तथा उपाध्यक्ष मीना गर्ग, राजकुमारी अग्रवाल और सीमा अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन