: अनुभव निधि आश्रम के 18 सदस्यों का बना नया परिवार, मिलकर खेली होली
Sun, Mar 31, 2024
•
आश्रम का तीसरे वार्षिकोत्सव पर विधि विधान से आयोजित यज्ञ में दी गई आहूति, ट्रस्ट के सदस्यों संग वृद्धजनों ने खेली फूलों की होली
आगरा। अपना परिवार छूट गया तो क्या, 18 सदस्यों का नया परिवार बन गया। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा वहीं मान सम्मान और अपनापन मिल रहा है, जो परिवार के सदस्य देते हैं। हाथरस रोड उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज तीसरे वार्षिकोत्सव, होली मिलन समारोह व सहभोज का आयोजन किया गया। विधि विधान के साथ आयोजित यज्ञ में ट्रस्ट के सदस्यों संग आश्रम में रह रहे 18 बुजुर्गों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुण्ड में आहूति दी, फूलों की होली खेली और राधा-कृष्ण के भक्तिमय भजनों के आनन्द में डूबे नजर आए।
अनुपम निधि आश्रम समिति के सभी सदस्यों ने वृद्धजनों संग हवन में भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय खन्ना, महामंत्री गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय सिंघल, उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल सभी वृद्धजनों को होली की शुभकामनाएं दी और उन पर फूल बरसाए। अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक पं. मनीष शर्मा ने राधे राधे भजन करके अब जीवन बिताना है…, मेरा खोए गयो बाजूबंद रसिया होरी में…, होली आई रे कन्हाई रंग बरसे…, आई है जगराते की रात… जैसे भजनों से सभी को भक्ति के रंग में सराबोर कर किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विजय खन्ना, महामंत्री गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय सिंघल, उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल, सचिव एसके अग्रवाल, ताराचंद मित्तल, संतोष गुप्ता, विनोद कुमार अग्रवाल, संजीव जिन्दल, रंगेश त्यागी, योगेन्द्र कुमार सिंघल, राकेश अग्रवाल, सतीश चंद अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार बंसल, रेका अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, राधा अग्रवाल, गौरी आदि उपस्थित थीं।
आश्रम में निःशुल्क और बेहतरीन व्यवस्था सीनियर सिटीजन के लिए
हाथरस रोड उजरई कला स्थित 30 बीघा में फैले अनुभव निधि आश्रम में लगभग 70 सीनियर सिटीजन के रहने व खाने के लिए निःशुल्क और बेहतरीन व्यवस्था है। वर्तमान में 18 वृद्धजन रह रहे हैं। बहुउद्देशीय हॉल के साथ आश्रम में फल व सब्जियों के पेड़ पौधे और गौशाला भी है, जिसे सीनियर सिटीजन को स्वच्छ व ताजा फल, सब्जियां, दूध उपलब्ध होने के साथ इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है कि उनके मन में मायूसी न हो।
: देश भक्ति और ईश भक्ति के साथ दिया पर्यावरण स्वच्छता का संदेश
Sun, Mar 31, 2024
•
किडजी मानस नगर स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्नों ने बिखेरे खुशियों के रंग, विद्यार्थियों की प्रतिभा देख हर्षित हुए अभिभावक
आगरा। सरलता और मासूमियत से भरे नन्हे मुन्नों की प्रतिभा देख अभिभावकों के चेहरे पर बिखरी खुशी देखने लायक थी। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किडजी मानस नगर स्कूल के वार्षिकोत्सव में देश भक्ति के साथ श्रद्धा भाव भी नजर आया। एक ओर जहां विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों में राधा-कृष्ण का प्रेम और श्रीराम की मर्यादा और भक्त हनुमान की भक्ति थी तो वहीं विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को समेटे भारत के सतरंगी रंग भी थे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉक्टर चीनू अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल के निदेशक विनय सिंघल ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। गणेश वंदना के साथ प्रारम्भ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें मुन्नों ने प्रेम से हमको जीने दो… प्रस्तुति के माध्यम से बड़ों को पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संदेश दिया। यहां हर कदम-कदम पर धरती बदले रंग… ने भारतवर्ष की सुन्दरता और अनेकता में एकता का संदेश था तो वहीं केसरिया मौसम…, मैं निकला गड्डी ले के…, लुक छिप न जाओ जी…, मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले…, कीजो केसरी के लाल… जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों व अभिभावकों की खूब तालियां बटोरी। संचालन जेशना कक्कड़ ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि डॉ. चीनू अग्रवाल, निदेशक विनय सिंघल, सेन्टर हेड अनुपम कक्कड़, उपनिदेशक लवी सिंघल, शिमी शिखा, मीनू कालरा, सुनील जैन आदि उपस्थित थे।
: 10 हजार से अधिक ने किया तीन दिन के आईएफडीसी फुटवियर एक्सपो 2024 को विजिट, हुआ 800 करोड़ का कारोबार
Sun, Mar 31, 2024
आगरा ट्रेड सेंटर में लगे आईएफडीसी फुटवियर एक्सपो 2024 का सम्मान समारोह संग समापन
150 से अधिक कंपनियों ने लगाई थी स्टॉल, तीन में मिले बंपर आर्डर, कंपनियां उत्साहित
पैन इंडिया की कपंनियों ने लगाई थी फुटवियर, मशीनरी और कंपोनेंट की स्टॉल, श्रीलंका, नेपाल से भी आए विजिटर
अगले एक्सपो के लिए किया 300 पार स्टॉल लगाने का एलान, पांच राज्यों से भी पहुंचे थे विजिटर, छात्रों ने भी किया अवलोकन
आगरा। इंडियन फुटवियर डेवलपमेंट काउंसिल(आईएफडीसी) द्वारा पहली बार आगरा में लगाया गया कंपलीट फुटवियर एक्सपो 2024 पांच से आठ सौ करोड़ का कारोबार दे गया। बंपर बुकिंग के साथ तीन दिनों के भीतर दस हजार से अधिक विजिटर्स ने एक्सपो का अवलोकन किया। इतना नहीं कुछ स्टॉल्स पर तो 100 से अधिक डीलर टू कस्टूमर ब्रांड ने संपर्क साधा।
रविवार को सींगना ग्राम स्थित आगरा ट्रेड सेंटर पर आईएफडीसी द्वारा बायर टू बायर थीम पर लगाए गए तीन दिवसीय फुटवियर एक्सपो 2024 का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। आईएफडीसी सीईओ शिव नौपुत्रा सहित सदस्य शैलेष पाठक, निशेष अग्रवाल और प्रदीप वासन ने एक्सपो में सहभागिता करने वाली कंपनियों सहित सहयोगी संस्थाओं का सम्मान किया।
सीईओ शिव नौपुत्रा ने समारोह समापन से पूर्व घोषणा की कि विश्व में फुटवियर की राजधानी बनते जा रहे आगरा में हर वर्ष इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रयास रहेंगे कि हर वर्ष स्टॉल्स का आंकड़ा भी बढ़े। उन्होंने कहा कि पहली बार में ही मिली सफलता को देखते हुए अबकी बार 300 पार कंपनियों को स्टॉल लगाने का निमंत्रण दिया जाएगा।
सदस्य प्रदीप वासन और शैलेष पाठक ने बताया कि तीन दिन के फुटवियर एक्सपो में 10 हजार से अधिक लोगों ने विजिट किया। करीब पांच से आठ सौ करोड़ तक का कारोबार एक्सपो के माध्यम से कंपनियों को प्राप्त हुआ। सैंकड़ा पार फुटवियर मैनुफेक्चर्स को आर्डर प्राप्त हुए। जिसमें श्रीराम फुटवियर, मैगनेट फुटवियर, आर्सि्टच फिट को बंपर आर्डर मिले।
डाबर फुटवियर इंडस्ट्री के आरएनडी हैड विपिन गुप्ता ने बताया कि तीन दिन के भीतर उनसे 100 से अधिक डी टू सी (डीलर टू कस्टूमर) ब्रांड ने उनसे संपर्क किया।
सीईओ शिव नौपुत्रा ने बताया कि एक्सपो इंडस्ट्रियल गुड्स में कूलर और सोलर पैनल इंडस्ट्री को काफी लाभ देकर गया। लोगों को बिना पानी का कूलर भी बहुत पसंद आया। महेश एक्सपोर्ट से 150 से 200 ब्रांड ने संपर्क साधा। कंपोनेंट में सितलानी के इवा सोल्स को भी बायर्स ने पसंद किया।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल (रावी इवेंट) ने कहा कि आगरा के औद्योगिक विकास को गति देने के साथ ही देश को फुटवियर इंडस्ट्री में लाभ देने का काम फुटवियर एक्सपो ने किया। आगरा में पैन इंडिया के साथ ही चीन, इटली, श्रीलंका, नेपाल आदि से विजिटर्स और कंपनियां एकत्र हुईं और तीन दिन के भीतर करोड़ों का कारोबार देकर गईं। इस तरह के आयोजन निश्चित रूप से देश के आर्थिक विकास में बड़ा योगदान रखते हैं।
भीम युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप पीप्पल, आगरा सोल एंड शूज कंपोनेंट के अध्यक्ष विनोद सितलानी, अनिल गौतम, प्रवीण तलवार, प्रदीप पुरी ने भी आयोजन की सफलता को लेकर अपने विचार रखे। संचालन रिपुदमन सिंह ने किया।
इन संस्थाओं का रहा सहयोग
आगरा फुटवियर मैनुफेक्चर एक्सपोर्टर चैंबर(एफमेक), फेटरनिटी आफ आगरा फुटवियर मैनुफेक्चर(एफएएफएम), लघु उद्योग भारती, नेशनल चैंबर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स यूपी, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशनल(आईआईए), ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन, आगरा शू मैनुफेक्चरिंग एसोसिएशन(आसमा), आगरा सोल एंड शू कंपोनेंट एसोसिएशन, भीम युवा व्यापार मंडल, सिलीन इंडिया संस्थाओं के प्रतिनिधियों का फुटवियर एक्सपो में सहयोग के लिए सम्मान किया गया।
इन कंपनियों के प्रतिनिधि हुए सम्मानित
स्टक आन, जीटा, एशियन पॉली कैम, एआरएस इंडिया और क्लॉग लंदन, डावर फुटवियर इंडस्ट्री, महेश एक्सपोर्ट आदि भारतीय कंपनियों सहित चीन और इटली की कंपनियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।