: पूज्य सिंधी महापंचायत के चिकित्सा शिविर में परामर्श के साथ मिला उपचार
Mon, Jan 8, 2024
•
नव वर्ष के उपलक्ष्य में पूज्य सिंधी महापंचायत ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर
•
निःशुल्क परामर्श के साथ दवाईयां पाकर जरूरतमंदों को मिली राहत
•
परहित सरस धर्म नहीं भाई झूलेलाल जी का परम संदेश हेमंत भोजवानी
आगरा। परहित सरस धर्म नहीं भाई इस तरह का संदेश भगवान झूलेलाल ने सिंधी समाज को समाज सेवा की प्रेरणा के लिए दिया था। भगवान झूलेलाल के बताए मार्ग पर चलते हुए पूज्य सिंधी महापंचायत आगरा महानगर द्वारा विशाल चिकित्सा महाशिविर का आयोजन झूलेलाल भवन आलोक नगर जयपुर हाउस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभाराम पुरुसनानी, कार्यक्रम संयोजक महेश मंघरानी, सह संयोजक जेठा भाई पुरुसनानी, एवं अतिथियों ने भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष दीप जलाकर माल्यार्पण कर किया। चिकित्सा शिविर में एस एम हॉस्पिटल के सहयोग से शहर के जाने-माने चिकित्सकों ने जरूरतमंदों को परामर्श के साथ उपचार दिया।
निःशुल्क मैडिकल कैंप में डॉक्टर निखिल पुरुसनानी फिजीशियन, डॉ किशोर पंजवानी बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ सुनील सबनानी हड्डी योग विशेषज्ञ, डॉ हर्ष सक्सैना नेत्र रोग, डॉ फरहत अली, डॉ संजना तारानी दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ फुरकान आदिल,डॉ पवन यादव, डॉ अजीत सिंह, सहित शहर के प्रमुख चिकित्सकों ने जरूरतमंदों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उपचार और रोगों से बचाव के उपाय बताए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किशोर पंजवानी ने कहा सर्दी के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों के साथ खान-पान का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर अन्य विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी दांतों की देखभाल, त्वचा रोग की जानकारी के साथ सर्दी के मौसम में खांसी बुखार जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
इस मौके पर कार्यक्रम संचालक हेमंत भोजवानी ने कहा पूज्य सिंधी महापंचायत के द्वारा चिकित्सा महाशिविर के साथ विभिन्न सामाजिक सेवा प्रकल्प चलाए जाते हैं इसी क्रम में जरूरतमंदों की मदद के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। समाजसेवी जयप्रकाश धर्मानी ने कहा भगवान झूलेलाल ने नर सेवा नारायण सेवा के साथ पर हित सरस धर्म नहीं भाई की परिकल्पना को हमेशा चरितार्थ किया था। आज उन्हीं की प्रेरणा से पूज्य सिंधी महापंचायत विभिन्न सेवा प्रकल्प चला रही है।
जरूरतमंदों को परामर्श के साथ मिलीं निःशुल्क दवाईयां
पूज्य सिंधी महापंचायत आगरा महानगर द्वारा आयोजित चिकित्सा महा शिविर में एस एम हॉस्पिटल के सहयोग से जरूरतमंदों को चिकित्सकों द्वारा लिखी गईं दवाइयां उपलब्ध कराईं गईं। संगठन के द्वारा आयोजित कैंप में निशुल्क उपचार और परामर्श के साथ दवाईयां पाकर जरूरतमंदों ने राहत की सांस ली।
इनकी रही मौजूदगी
पूज्य सिंधी महापंचायत के द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में अध्यक्ष जीवतराम करीरा, कार्यक्रम संयोजक महेश मंघरानी, सह संयोजक जेठा भाई पुरुसनानी, शोभाराम पुरुसनानी, रामचंद्र छाबड़िया, जयप्रकाश धर्मानी, हेमंत भोजवानी, सूर्यप्रकाश मदनानी, नंदलाल आयलानी, श्याम भोजवानी, वासुदेव नेताजी, सुंदरलाल हरजानी, रमेश बालानी, लालचंद मोटवानी, विपिन करीरा, प्रदीप वनवारी, नरेश लखवानी, डॉ आर के आनंद, सुंदर चेतवानी, सुनील करमचंदानी, के लाल त्रिलोकानी, हरीश टहलयानी, कहैन्या सोनी, राजकुमार भाटिया, हरीश लालवानी, दौलतराम साधवानी, दिनेश नोतनानी, विनोद सीतलानी , नानकराम मानवानी, मनोहर मतलानी, टीकम लालवानी, सुनील मानवानी, सुशील गिडवानी, हेमंत बालानी, तीरथ भावनानी, नारायनदास देवनानी, रवि गिडवानी, भारत होतचंदानी, दीपक सिंघानी, दिनेश कोडवानी सहित बड़ी संख्या में पूज्य सिंधी महापंचायत के पदाधिकारी सदस्य और उपचार पाने वाले जरूरतमंद लोग मौजूद रहे।
: “उपजा” की बागडोर थामी युवा कार्यकारिणी ने, देश दीपक तिवारी बने जिलाध्यक्ष
Sun, Jan 7, 2024
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन “उपजा” का आयोजित हुआ जिला अधिवेशन
पत्रकारों के हित के लिए नवगठित कार्यकारिणी ने ग्रहण की शपथ, बोले नहीं होने देंगे साथियों का अहित
पत्रकारिता के दिग्गज रहेंगे संरक्षक की भूमिका में, कहा समय के साथ स्वयं को करें अपडेट
आगरा। पत्रकारों को जनता की आवाज कहा जाता है लेकिन विडंबना ये है कि कलम के सिपाहियों के अधिकारों की ही आवाज कोई नहीं उठा पाता। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन “उपजा” पत्रकारों की आवाज भी बनेगा और उनके हित के लिए सदैव तत्पर भी रहेगा। जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते हुए ये बात देश दीपक तिवारी ने कही।
आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन में आयोजित उपजा के जिला अधिवेशन में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार आनंद शर्मा, शंकर देव तिवारी सहित नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष देश दीपक तिवारी, महासचिव दीपक लवानिया आदि।
शनिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन में उप्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन “उपजा” का जिला अधिवेशन आयोजित किया गया। मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का आरंभ हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ पत्रकार शंकर देव तिवारी ने जिलाध्यक्ष पद के लिए देश दीपक तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व जिलाध्यक्ष उपजा राजीव सक्सेना ने किया। सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों ने देश दीपक तिवारी को जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से घोषित किया।
मुख्य वक्ता दैनिक जागरण के पूर्व संपादक आनंद शर्मा ने कहा कि कोई भी संगठन तभी महत्वपूर्ण बनता है जब पदाधिकारी महत्वपूर्ण तरीके से काम करते हैं। आशा है उपजा की नवगठित कार्यकारिणी महत्वपूर्ण संस्था बनेगी और पत्रकारों के हित में काम करेगी।
विशिष्ट अतिथि गिरिजा शंकर शर्मा(पत्रकारिता विभागाध्यक्ष, विवि) ने कहा कि आज पत्रकारिता किसी संस्थान के नाम की मोहताज नहीं रह गयी है। बड़े नामों के खिलाफ लिखने में जो प्रतिष्ठित अखबार बचते हैं, उन खबरों को ब्लॉगर लिखकर सुर्खियां बना देते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार पवन सिंह ने कहा कि पत्रकार छोटा या बड़ा नहीं होता बल्कि खबर बड़ी होती है।
इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देश दीपक तिवारी ने जिला कार्यकारिणी घोषित की, जिसमें सर्वसम्मति से दीपक लवानिया जिला महासचिव बने। जिला उपाध्यक्ष अधर कुमार शर्मा, धर्मेंद्र यादव और विजय बघेल को चुना गया। जिला मंत्री अनुज परमार व ब्रजेश कुमार गौतम रहे। कोषाध्यक्ष किशोर कुमार अग्रवाल चुने गए। कार्यकारिणी में हरिकांत शर्मा, इकबाल खान, ममता त्रिपाठी, धीरज शर्मा, चौब सिंह सक्सेना सहित 12 सदस्य शामिल हैं।
अधिवेशन में दीक्षांत तिवारी, पीपी सिंह, प्रतीक गुप्ता, गौरव भारद्वाज, प्रभजोत कौर, वेदप्रकाश शर्मा, गोपाल कुशवाह, धमेंद्र ठाकुर, हेमंत कुमार, देवेंद्र कुमार, मनोज मित्तल, एमएस तिवारी, अंकुर अग्रवाल, किशोर कुमार अग्रवाल, अनिल भदौरिया, देवेश शर्मा, गोपाल शर्मा, लक्ष्मी राज सिंह, सुनील साकेत, दीपक राज, दीपक राठौर, ब्रज भूषन, असलम सलीमी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन ने किया।
: वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन ने मनाया अपना प्रथम स्थापना दिवस
Fri, Jan 5, 2024
आगरा। भारतीय वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन ने अपना प्रथम स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संगठन के सदस्यों ने वृद्धजनों का शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया किया। इसके साथ ही शहीद परिवारों में मुख्य रूप से नायक कृपाल सिंह, चेतन राणा एवं शुभम गुप्ता के परिजनों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कुलपति डॉ. के एस राणा ने सभी लोगों से अंतिम समय तक देश सेवा एवं समाज सेवा करते रहने के लिए आवाहन किया। वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन के अध्यक्ष आचार्य यादराम कविकिंकर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों की सेवा करते हुए मानव जीवन के मानवीय मूल्यों का निर्वहन करने का है। कार्यक्रम में पधारे कवियों ने कविता पाठ से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य यादराम सिंह कविकिंकर एवं संचालन इंजीनियर यशपाल चाहर एवं कवि अंगद धारिया में संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह काका, पुरुषोत्तम फौजदार, उदयवीर सिंह, डॉक्टर सुरेश चाहर, इंजीनियर यशपाल चाहर, परमानंद शर्मा, रामकिशन अग्रवाल, डॉ सुरेंद्र सिंह, संजय खिरवार, सोनम खिरवार, किसान नेत्री सावित्री चाहर, श्याम सिंह चाहर, नवल सिंह प्रधान, भवतोष चौधरी, गोपाल सिंह चाहर, अरविंद चाहर, मेहताब सिंह एवं अन्य लोग रहे।